Spacer
समय यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड राजस्थान आलमी समय

13 Mar 2023 08:34:18 AM IST
Last Updated : 13 Mar 2023 08:37:00 AM IST

सोमवार, 13 मार्च, 2023 का राशिफल

सोमवार, 13 मार्च, 2023 का राशिफल

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 13 मार्च, 2023 का राशिफल।

मेष: नये कार्यों के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्नता होगी। समस्याओं के समाधान से उत्साह में वृद्धि होगी। होगी।         
बृषभ: नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी। मन में किसी नये क्षेत्र को लेकर उत्साह का संचार होगा। अच्छे कार्यों से परिजनों के दिल में जगह बनाएं। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी।                   
मिथुन: महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता मन में निराशा पैदा करेगी। मूल्यवान समय को व्यर्थ के कार्यों में गंवाएं। निर्थक चिन्ताओं से दूर रहने की चेष्ठा करें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कर्क: मन को सकारात्मक दिशा दें। पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यावसायिक यात्रा द्वारा लाभ संभव। संवेदनशील शरीर ग्रहों की प्रतिकूलता से बीमार पड़ सकता है।                 
सिंह: महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर जाना पड़ सकता है। सब कुछ सामान्यत: ठीक होते हुए भी मन में अरुचि कर लगेगा। रोजगार में नए लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।                    
कन्या: प्रतिभाओं के बावजूद भी हीन भाव उनके लाभ से वंचित करेगा। मन में निराशा न पैदा होने दें। किसी की अस्वस्थता से परिवार में अशान्ति रहेगी। संयम से काम करें।               
तुला: कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। कुछ भविष्य की चिन्ताएं प्रभावी होंगी।              
वृश्चिक: अपने मन को कुछ सकारात्मक दिशा दें। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। नये घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव।               
धनु: विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न बरतें। वाहन अथवा किसी अचल सम्पत्ति का क्रय-विक्रय संभव।  अच्छे कार्यों द्वारा अच्छी छवि व गरिमा को प्राप्त करेंगे। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे।                 
मकर: नये क्षेत्रों में प्रयास से लाभ  संभव। नये संबंधों  के सहयोग से आर्थिक कठिनाईयां दूर होंगी। मस्त-मौला मन मौज मस्ती समय व्यर्थ कर महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह होगा।                
कुंभ: कुछ पुरानी समास्याओं से निकलने का प्रयत्न तीव्र होगा। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा।  महत्वपूर्ण कार्य के पूर्ति में असमर्थता जैसी पूर्वाग्रह मन में निराशा पैदा करेगी।           
मीन: अपने सुख-दुख को छोड़ परिजनों के सुख के बारे में सोचें। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। आवेश में लिए गये निर्णय से पश्चाताप संभव।


 

ताज़ा ख़बरें


लगातार अपडेट पाने के लिए हमारा पेज ज्वाइन करें
एवं ट्विटर पर फॉलो करें |
 


फ़ोटो गैलरी

 

172.31.21.212