Spacer
समय यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड राजस्थान आलमी समय

12 Mar 2023 08:43:46 AM IST
Last Updated : 12 Mar 2023 08:46:47 AM IST

12 से 18 मार्च, 2023 तक का साप्ताहिक राशिफल

12 से 18 मार्च, 2023 तक का साप्ताहिक राशिफल

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 12 से 18 मार्च, 2023 तक का साप्ताहिक राशिफल।

मेष-एक साथ ढ़ेर सारी जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। परिवार में किसी श्रेष्ठजन के अस्वस्थता संभव। किसी कुन्ठा अथवा हीन भाव को लेकर संबंधों में कटुता न पैदा करें। जिसका आप पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। परिजनो के सुख-दुख के प्रति मन चिन्तित होगा। प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव।  अच्छी भावनाएं होते हुए भी अपने को अच्छा साबित करने में असमर्थ होंगे। पूर्वाग्रह से आशंकित मन पर नियंत्रण कर अच्छे अवसरों का लाभ उठावें। शुक्रवार व शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में अच्छे व प्रगतिशील विचारों से मन प्रभावित होगा। कुछ महत्वपूर्ण सफलताओ के प्रति आशान्वित होंगे। सफलता प्राप्त होगी। रोजगार के दिशा में प्रयत्न सार्थक होंगे।

वृषभ-नये दायित्वो की बृद्धि से मन  उसके प्रति चिन्तित होगा। पुरानी मार्मिक बाते आज भी आपका पीछा नही छोड़ रही है। अत्याधिक भागदौड़ से मन खिन्न होगा। किसी नये ब्यवसाय के प्रति आपका आकर्षण बढ़ेगा। कार्य क्षेत्र में अच्छी सफलताओं के अवसर बनेंगे और कार्यकुशलता व प्रतिभा का जौहर बिखेरेंगे। भौतिक सुख-साधनो की पूर्ति में अत्याधिक ब्यय के योग है। कुछ अप्रिय बातों से संबंधों में कटुता की आशंका है। शिक्षा-प्रतियोगिता के क्षेत्र मे प्रयत्न तीव्र होगा। लाभ के अच्छे अवसर मन में प्रसन्नता लाएंगे।  

मिथुन-इस सप्ताह किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। जो सामाजिक संबंधों के लाभ से वन्चित करता है। नौकरी के क्षेत्र में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। राजनीतिज्ञों के लिए थोड़ा उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है। मन में ढेर सारी चिन्ताओं का समावेश होगा।  किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी व्यक्तियों से सलाह लेवें। राजकीय कर्मचारियों के लिए ब्यस्तता का समय होगा। आपके बाह्य व्यक्तित्व में कुछ घमण्डी या शान वाले व्यक्ति की झलक मिलती है। सोमवार व मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु आपको उद्वलित करेंगी। कुछ नई शंकाएं पुराने सम्बन्धों में कटुता पैदा कर सकती है।

कर्क-आपका कार्य क्षेत्र आपके व्यक्तित्व में बदलाव चाहता है। क्योकि आपके कार्य की पुरानी सामाजिक व व्यवसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। कुछ अनूठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। मुख्य रूप से एक बात आप अपने दिमाग में बैठा ले कि अपनी क्षमताओं पर आपको भरोसा रखते हुए वक्त का इन्तजार करें। पुरानी समस्याओं के समाधान के भी आसार बनेंगे। प्रणय संबंधों में आपकी प्रगाढ़ता बढ़ेगी। अवरोधित कार्यों के समाधान के आसार बनेंगे। सारी परीस्थितियां बदल गई है और आपके समक्ष अब नई प्रकार की चुनौतियां खड़ी है जिसका आज के भौतिक और नवीन ढंग से सामना करने की आवश्यकता है।

सिंह-महत्वपूर्ण व संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव से कार्यक्षेत्र में छवि कुप्रभावित हो सकता है अत: इसमें सुधार लावें। पारिवारिक वातावरण से भावनात्मक असन्तुष्टी संभव। पारिवारिक उलझनों को सुलझाने में मन केन्द्रित होगा। कोई लम्बी दूरी की यात्रा के योग है। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है और स्थान परिवर्तन के भी योग हैं। सोमवार व मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिन्तित होगा। आकस्मिक परिवर्तित स्थितियां रोजगार क्षेत्र में अरुचिकर लगेंगी परन्तु इसका दूरगामी परिणाम काफी लाभकारी नजर आएंगी।

कन्या-इस सप्ताह बढ़ती हुई जिम्मेदारियां समयानुकूल पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी साथ ही पारिवारिक जिम्मेदारियों के बारे में भी आपकी सक्रीयता नजर आएगी। कुछ अदभुत उत्साह नजर आएगा। कार्य क्षेत्र में बिरोधियों के सक्रीयता से सावधान रहें। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता के लिए परिश्रम तीव्र होगा। निकटस्थ संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती है। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वन्चित कर सकता है। परिजनो की बातो को दिल पर मत लेंवे। कुछ आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिन्ताओं व आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केन्द्रित होगा।

तुला-इस सप्ताह नये-नये कार्यों पर मन केन्द्रित होगा। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगे। बहुत दिनों से आपके उपर भावुक्ता हावी है। कमजोर मनोवल वश नकारात्मक चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी प्रतिभा में निखार आयेगा। बढ़ती जिम्मेदारियों के पूर्ति के लिए समुचित साधन व्यवस्था हेतु मन चिन्तित होगा। सोमवार व बुद्धवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव हैं। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी व्यस्तता रहेगी। किसी निकटस्थ संबंधों से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। हड़बड़ी में कोई कार्य न करें। अन्यथा त्रुटियां स्वाभाविक हैं। परिजनों व निकटस्थ संबंधों से सुखद व उत्साह अनुभूति  होगी।

वृश्चिक-इस सप्ताह आप अपने उच्च पराक्रम के साथ स्थितियों का सामना करने में सक्षम होंगे। दाम्पत्य जीवन में किसी मुद्दे को लेकर विरोधाभास हो सकता है।  सुन्दर संभावनाएं मन में नये उमंग का संचार करेंगी। सम्वेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण करें, यह आपके निकटस्थ संबंधों में कटुता ला सकता है। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहे। नैतिकता-अनैतिकता के मध्य मन भौतिक परिवेश मे ताल-मेल बिठाने में असमर्थ होगा। शासन- सत्ता के क्षेत्र के लोगों के लिए समय अनुकूल होगा और रविवार एवं सोमवार को आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति के आसार बनेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता के दृष्टि से समुचित परिश्रम के लिए मन केन्द्रित होगा।

धनु-इस सप्ताह बीती हुई बातों को भूलना ही श्रेष्ठकर होगा क्योकि यह संबंधों में मधुरता लाएगा। समय बड़ा मूल्यवान है। अत: इसे व्यर्थ न गंवायें। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केन्द्रित होगा। कुछ चिढ़-चिढ़े से नजर आ सकते है। अच्छे विचार आन्तरिक प्रतिभाओं को उजागर करने में सक्षम करेंगे। श्रेष्टजन या अभिभावक से भावनात्मक कष्ट संभव। इस व्यक्तित्व में सुधार लावें। अपने ऊपर नकारात्मक विचार मत प्रभावी होने देवे। सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व का सुब्यवस्थित ढंग से पूर्ति के लिए मन चिन्तित होगा।  माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा।

मकर-इस सप्ताह मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। भावावेष में किये गये कार्य से कष्ट संभव। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिन्तित होगा। अनवरत् परिश्रम द्वारा अपने महत्वपूर्ण योजनाओं को सार्थक करेंगे। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में मन बेचैन होगा। काल्पनिकता से परे यर्थात् की धरातल पर अपनी योजनाओं को सार्थक करने की चेष्ठ करें। शिक्षार्थियों का मन अनवरत् परिश्रम के लिए  केन्द्रित होगा। सोमवार व  मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में थोड़े अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र मे अत्याधिक श्रम वश आलस्य संभव। महत्वपूर्ण दायित्वों के प्रति समुचित व्यवस्था हेतु मन चिन्तित होगा। भौतिक सुख-साधनो को जुटाने हेतु मन चिन्तित होगा। वाकपटुता व कार्यकुशलता से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

कुंभ-इस सप्ताह पारंपरिक व धार्मिक कार्यों मे आस्था बढ़ेगी। प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता की अनुभूति होगी। हर जगह दूसरों की आलोचना न करें। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। कर्जदारों  से कुछ कहासुनी हो सकती है। शिक्षा प्रतियोगिता के दिशा में कुछ चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी रोजगार में काफी व्यस्तता बढ़ सकती है लेकिन कोई नये व महत्वपूर्ण लेन-देन में सावधानी अपेक्षित है। कुछ विशेष सफलताओं के आसार बनेगा। नये कार्य में रुचि से मन में उत्साह का संचार होगा। रविवार व मंगलवार को शासन-सत्ता में आपकी पकड़ मजबूत होगी। आपकी अच्छी भावनाएं आपके मकसद में सफलता दिलाएंगी।

मीन-नये आसार आप में अदभुत क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे। भावनात्मक रिश्तो एव प्रयासरत् क्षेत्रों में उसके परिणाम के प्रति मन चिन्तित होगा। सामाजिक कार्यों व संबंधों के निर्वहन मे सक्रीयता से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध न करें। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी अपेक्षित है। अपने कार्य क्षेत्र में नये युक्तियों एवं आधुनिक ढंग से विकाश का मार्ग बनाएंगे। बहुत दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। बिद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता उनके परिश्रम को सार्थक करेगी। रविवार व सोमवार अच्छी अभिलाषाए मन में जागृत होंगी। राजनैतिज्ञो से निकटता व राजनैति सक्रीयता बढ़ेगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ प्राप्त होगा। भौतिक सुखो में बृद्धि होगी। बृहस्पतिवार व शुक्रवार को अपने ब्यवहारकुशलता से संबंधों में प्रगाढ़ता लाएंगे।


 

ताज़ा ख़बरें


लगातार अपडेट पाने के लिए हमारा पेज ज्वाइन करें
एवं ट्विटर पर फॉलो करें |
 


फ़ोटो गैलरी
नाटू नाटू और द एलिफेंट व्हिस्पर्स को ऑस्कर अवार्ड्स

नाटू नाटू और द एलिफेंट व्हिस्पर्स को ऑस्कर अवार्ड्स

तुर्की-सीरिया में विनाशकारी भूकंप

तुर्की-सीरिया में विनाशकारी भूकंप

जोशीमठ में भूधंसाव

जोशीमठ में भूधंसाव

कोहरे का कर्फ्यू, ठंड से कंपकपी

कोहरे का कर्फ्यू, ठंड से कंपकपी

फीफा विश्व चैम्पियन बना अर्जेंटीना

फीफा विश्व चैम्पियन बना अर्जेंटीना

बेशर्म रंग पर तहलका

बेशर्म रंग पर तहलका

108 ऐतिहासिक मंदिरों और तालाबों वाला अनूठा गांव मलूटी

108 ऐतिहासिक मंदिरों और तालाबों वाला अनूठा गांव मलूटी

एक साल में टी20 में हजारी बने सूर्यकुमार यादव

एक साल में टी20 में हजारी बने सूर्यकुमार यादव

पीएम मोदी ने किया श्री महाकाल लोक का लोकार्पण

पीएम मोदी ने किया श्री महाकाल लोक का लोकार्पण

नम आंखों से दी मुलायम सिंह यादव को अंतिम विदाई

नम आंखों से दी मुलायम सिंह यादव को अंतिम विदाई

धरती पुत्र नेता जी मुलायम सिंह यादव के यादगार पल

धरती पुत्र नेता जी मुलायम सिंह यादव के यादगार पल

भारत जोड़ो यात्रा में सोनिया भी शामिल

भारत जोड़ो यात्रा में सोनिया भी शामिल

आमने-सामने हुए मोदी और सोनिया

आमने-सामने हुए मोदी और सोनिया

जब चीते हुए आजाद, देखें...

जब चीते हुए आजाद, देखें...

पलक ने गुलाबी साड़ी में दिया फोटोशूट

पलक ने गुलाबी साड़ी में दिया फोटोशूट

शेख हसीना की ऐतिहासिक भारत यात्रा

शेख हसीना की ऐतिहासिक भारत यात्रा

साबरमती नदी पर भव्य पैदल पथ अटल ब्रिज

साबरमती नदी पर भव्य पैदल पथ अटल ब्रिज

अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारी के लिए बनते दीये

अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारी के लिए बनते दीये

'हर घर तिरंगा' बाइक रैली

पाताल भुवनेश्वर गुफा के दर्शन

पाताल भुवनेश्वर गुफा के दर्शन

श्रीलंका में हालात हुए बेकाबू

श्रीलंका में हालात हुए बेकाबू

शिंजो आबे नहीं रहे

शिंजो आबे नहीं रहे

अमरनाथ हादसा

अमरनाथ हादसा

कान्स 2022: दीपिका का रेड कार्पेट लुक

कान्स 2022: दीपिका का रेड कार्पेट लुक

केदारनाथ: बाबा केदार के खुले कपाट, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

केदारनाथ: बाबा केदार के खुले कपाट, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

युद्ध में खंडहर बना यूक्रेन

युद्ध में खंडहर बना यूक्रेन

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 29 पुरावशेष लौटाए, पीएम मोदी ने किया निरीक्षण, देखें तस्वीरें

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 29 पुरावशेष लौटाए, पीएम मोदी ने किया निरीक्षण, देखें तस्वीरें

रूस यूक्रेन युद्ध में तबाही

रूस यूक्रेन युद्ध में तबाही

यूरोप एक बार फिर युद्ध की दहलीज पर

यूरोप एक बार फिर युद्ध की दहलीज पर

नहीं रहीं भारत की स्वर कोकिला

नहीं रहीं भारत की स्वर कोकिला

73वां गणतंत्र दिवस समारोह : गणतंत्र दिवस पर देखें राजपथ का भव्य नजारा

73वां गणतंत्र दिवस समारोह : गणतंत्र दिवस पर देखें राजपथ का भव्य नजारा

तस्वीरों में देखें- कहीं पोंगल, कहीं खिचड़ी तो कहीं है मकर संक्रांति

तस्वीरों में देखें- कहीं पोंगल, कहीं खिचड़ी तो कहीं है मकर संक्रांति


 

172.31.21.212