शनिवार, 11 मार्च, 2023 का राशिफल

Last Updated 11 Mar 2023 08:39:23 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार, 11 मार्च, 2023 का राशिफल।




शनिवार, 11 मार्च, 2023 का राशिफल

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:35, काशी-प्रात: 06:11, कानपुर-प्रात: 06:22, पटना-प्रात: 06:03, देहरादून-प्रात: 06:33, गोरखपुर-प्रात: 06:10, लखनऊ-प्रात: 06:20 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:26, काशी-सायं 06:04, कानपुर-सायं 06:15, पटना-सायं 05:56, देहरादून-सायं 06:23, गोरखपुर-सायं 06:02, लखनऊ-सायं 06:12 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-रात्रि 10.03, काशी-रात्रि 09.35, कानपुर-रात्रि 09.47, पटना-रात्रि 09.26, देहरादून-रात्रि 10.02, गोरखपुर-रात्रि 09.35, लखनऊ-रात्रि 09.45 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-प्रात: 08.38, काशी-प्रात: 08:18, कानपुर-प्रात: 08:28, पटना-प्रात: 08:09, देहरादून-प्रात: 08:33, गोरखपुर-प्रात: 08:15, लखनऊ-प्रात: 08:25 बजे। राहुकाल 09:00 बजे से 10:30 बजे। राष्ट्रीय फाल्गुन 20, शक् संवत् 1944। चैत्र कृष्ण चतुर्थी, संवत् 2079, सौर (कुम्भ) फाल्गुन मास की 27, प्रविष्टें। सावान 18, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। शिशिर ऋतु। चैत्र कृष्ण पक्ष चतुर्थी रात्रि 22:06 बजे तक, तदन्तर पंचमी तिथि प्रारम्भ। चित्रा नक्षत्र प्रात: 07:11 बजे तक, तदन्तर स्वाति नक्षत्र प्रारम्भ। ध्रुव योग रात्रि 19:51 बजे तक, तदन्तर व्याघात योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात तुला राशि में ही संचरण करेगा। संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत, चन्द्रोदय रात्रि 21:35 बजे बजे, ब्रह्मवर्त (बिठूर) में सिद्ध गणेश मन्दिर में अभिषेक।

मौसम : उत्तरीय क्षेत्रों में तापमान बढ़ेगा। उत्तरीय मैदानी क्षेत्रों में भी दिन का मौसम गर्म होगा। मध्य क्षेत्रों में दिन का मौसम साफ होगा और अच्छी धूप निकलेगी।

मेष : पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्र के लोगों की क्रियाशीलता बढ़ेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ के आसार बनेंगे।
बृषभ : किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे। पुरानी बातों को भूलने की चेष्ठा करें। उच्च महत्वाकांक्षा ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी। दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। आलस्य का त्याग करें।
मिथुन : कोई अप्रत्यासित समाचार अचंभित कर सकता है। किसी महत्वपूर्ण जगह पर अत्याधिक बोलना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। महत्वपूर्ण जगहों पर अपनी वाणी पर संयम रखने की चेष्ठा करें।    
कर्क : राजनीति से जुड़े लोगों के लिए लाभप्रद स्थितियों के आसार हैं। निकट संबंधों में कुछ अप्रिय बातें दूरी पैदा करेंगी। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। असमाजिक तत्वों से दूरी बनायें।     
सिंह : भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। मूल्यवान समय को व्यर्थ में जाया न करें। ईश्वरीय आस्था में वृद्धि होगी। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
कन्या : परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थता संभव। निराशावादी विचारों को त्यागें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
तुला : पुरानी मर्मस्पर्शी बातें आपको भावनात्मक रूप से  नीरस बना सकती हैं। कुछ पारिवारिक चिंताएं मन को दुखित करेंगी। स्वास्थ्य संबंधी कुछ कठिनाइयों से मन दुखित होगा।    
वृश्चिक : अत्याधिक कार्यों के बोझ से मन परेशान होगा। मन को सकारात्मक दिशा में सक्रिय करते हुए स्वयं को ऊर्जावान बनाये रखने का प्रयास करें। महत्वपूर्ण दायित्यों की पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनेगा।  
धनु : कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का योग है। मधुरवाणी से सगे-संबंधों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा। जीवनसाथी के भावनात्मक सहयोग उत्साह का संचार होगा।  
मकर : जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान हो सकते हैं।  
कुंभ : किसी इच्छित कार्य की पूर्ति से प्रसन्नता संभव। सगे-संबंधों में नैतिक कर्त्तव्यों से विमुख न हों। पूरा दिन अध्यात्मिक व पारम्परिक कार्यों में व्यतीत होगा। नये कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी।   
मीन : नई आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। अच्छे आचार-विचार से सगे-संबंधों में लोकप्रिय बनेंगे। स्वास्थ्य पूरा ख्याल रखें। भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक बनेगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment