मंगलवार, 7 मार्च, 2023 का राशिफल

Last Updated 07 Mar 2023 08:08:25 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 7 मार्च, 2023 का राशिफल।


मंगलवार, 7 मार्च, 2023 का राशिफल

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:40, काशी-प्रात: 06.15, कानपुर-प्रात: 06:27, पटना-प्रात: 06:07, देहरादून-प्रात: 06:37, गोरखपुर-प्रात: 06:15, लखनऊ-प्रात: 06:24 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:24, काशी-सायं 06:02, कानपुर-सायं 06:12, पटना-सायं 05:54, देहरादून-सायं 06:20, गोरखपुर-सायं 06:00, लखनऊ-सायं 06.10 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-सायं 06.19, काशी-अप. 05:58, कानपुर-अप. 06:08, पटना-अप. 05:49, देहरादून-अप. 06:14, गोरखपुर-अप. 05.55, लखनऊ-अप. 06.05 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-प्रात: 06:13, काशी-प्रात: 06:16, कानपुर-प्रात: 06:28, पटना-प्रात: 06:08, देहरादून-प्रात: 06:41, गोरखपुर-प्रात: 06:16, लखनऊ-प्रात: 06:26। राहुकालम 03:00 बजे से 04:30 बजे तक। राष्ट्रीय फाल्गुन 16, शक् संवत् 1944। फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा, संवत् 2079, सौर (कुम्भ) फाल्गुन मास की 23, प्रविष्टें। सावान 14, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। शिशिर ऋतु। फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा सायं 18:09 बजे तक, तदन्तर चैत्र कृष्ण प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र अर्धरात्रियोत्तर 02:22 बजे तक, तदन्तर उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र प्रारम्भ। धृति योग रात्रि 21:15 बजे तक, तदन्तर शूल योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात सिंह राशि में ही संचरण करेगा। स्नान-दान-व्रतादि का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्रयुता पूर्णिमा फाल्गुन पूर्णिमा परमपुण्यकाल सूयोदय से सूर्यास्त तक, मन्वादि, करिदिन, डोल यात्रा, हुताशनी पूर्णिमा, महाप्रभु चैतन्य जयन्ती, फाल्गुन मासीय व्रत-यम-नियमादि समाप्त, करिदि (देशाचार से), श्री अष्टमुजी दुर्गा शक्तिपीठ मंदिर में श्री यंत्र का अभिषेक व अर्चन।

मौसम : उत्तर पर्वतीय एवं कुछ पूर्वोत्तर तराई क्षेत्रों में पूर्ववत् दिन की अपेक्षा तापमान बढ़ेगा। उत्तर-मध्य मैदानी क्षेत्रों में दिन में अच्छी धूप होगी।

मेष : घरेलू समस्याएं चिंतित करेंगी। नई युक्तियों के साथ लाभ के नये साधन सुलभ होंगे। कार्यक्षेत्र में अनवरत् परिश्रम की आवश्यकता है। कुछ कठिनाइयों से मन में नकारात्मक विचार स्थान पायेंगे।                    
बृषभ : पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। कुछ भावनात्मक संबंधों को लेकर मन परेशान होगा। निराशा त्याग मन को आशावादी विचारों से सिंचित करें।                     
मिथुन : सगे-संबंधियों के बीच मधुर वाणी का प्रयोग करें। निर्थक दूसरों की आलोचना अच्छी बात नहीं है। कायरें की ब्यस्तता से मन परेशान होगा। नैतिक जिम्मेदारियों में सजगता काबिले तारीफ होगी।               
कर्क : किसी महत्वपूर्ण कार्य में कुछ कठिनाई का अभास होगा। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से आपकी अच्छी छबि बनेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य की तैयारी में समुचित साधन व्यवस्था के लिए चिंतित होंगे।               
सिंह : परिश्रम के लिए मन चिंतित होगा। परिजनों से भावनात्मक स्नेह मिलेगा। शिक्षा में समुचित प्रयत्न की आवश्यकता है। महत्वपूर्ण कायरें के प्रति आलस्य न करें। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।               
कन्या : महत्हपूर्ण क्षेत्रों में उच्चस्तरीय लोगों का सहयोग मिलेगा। आवेश में लिये निर्णय से हानि संभव। अवरोधित कायरें को हल करेंगे। किसी नये कार्य की पूर्ति हेतु मन प्रयत्नशील होगा।                   
तुला : किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में संबंधों का लाभ मिलेगा। जीविका क्षेत्र में कार्यकुशलता का जौहर बिखेरेंगे। हर बात को लेकर मन को संजीदा न होने दें। घर में खुशहाल माहौल रहेगा।                
वृश्चिक :  दूसरों की प्रगति से मन में ईष्र्या न आने दें। भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां हो सकती हैं। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन केंद्रित होगा। किसी नये कार्य में मन केंद्रित होगा।       
धनु : कुछ नई जिम्मेदारियां मन पर दबाव बनाएंगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा। निकट संबंधों में किसी की कटु वाणी मन को दुखित करेगी। जीवन साथी का स्नेह मिलेगा।                      
मकर : व्यवहार कुशलता से सामाजिक मान-मर्यादा बढ़ेगी। जीवन में आ रही कठिनाइयों के कारण मन में हीन भावना न लायें। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। प्रियजनों के सहयोग से समस्याऐं हल होंगी।                 
कुंभ : आर्थिक समृद्धि और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन-सत्ता से जुड़ लोगों के लिए लाभकारी समय रहेगा। कार्य कुशलता व अच्छी बौद्धिक क्षमता से जीविका क्षेत्र सफलता अर्जित करेंगे।                 
मीन : अच्छी आशाएं आप में क्रियाशीलता बढ़ाएंगी। पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधियों के प्रति नकारात्मकता न पालें। राजनीतिज्ञों की क्रियाशीलता बढ़ेगी। किसी नये रिश्ते के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment