5 से 11 मार्च, 2023 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 05 Mar 2023 08:28:23 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 5 से 11 मार्च, 2023 तक का साप्ताहिक राशिफल।


5 से 11 मार्च, 2023 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसे सुधारें। उच्च पराक्रम के साथ स्थितियों का सामना करेंगे।  किसी नये व्यवसाय के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। कुछ अनूठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से प्रसन्न होंगे। लाभ के अच्छे अवसर प्रसन्न रखेंगे। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल होगा। बहुत दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होगा। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंध प्रगाढ़ होंगे परन्तु अपयश व लान्छन से बचें।    
वृषभ-इस सप्ताह बढ़ती जिम्मेदारियां पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। कुछ नये आसारों से क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। राजनीतिज्ञों के लिए थोड़ा उथल पुथल संभव। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में अत्याधिक श्रमवश आलस्य संभव। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से लोकप्रियता बढ़ेगी। उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता रहें। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह में वृद्धि होगी।  
मिथुन-पूर्वाग्रह से आशंकित मन पर नियंत्रण रख अच्छे अवसरों का लाभ उठायें। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता मिलेगी। घर में किसी की अस्वस्थता से चिंतित होंगे। शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में किये गये प्रयत्न सार्थक होंगे। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं व आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनों की बातों का बरा न माने। भौतिक आकाक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। किसी मेहमान के आगमन से घर में खुशहाल माहौल रहेगा।     
कर्क-हीन भाव को लेकर संबंधों में कटुता न पैदा करें। बचकाना स्वभाव पर नियंत्रण रखें, अन्यथा कार्यक्षेत्र में छबि पर बुरा प्रभाव डालता है। कुछ नई महत्वाकांक्षाओं से प्रभावित होंगे। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलताएं मिलेंगी। उच्च स्तरीय लोगों से निकटता प्रगति की ओर अग्रसर करेगी। आर्थिक प्रगति के लिए मन नये विचारों पर केंद्रित होगा। राजनीतिक सक्रियता बढ़ेगी। सोमवार एवं मंगलवार को आय-व्यय में संतुलन बनायें। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्चस्तरीय लोगों से निकटता का लाभ मिलेगा। निकट संबंधियों के स्नेह से उत्साह की अनुभूति  होगी। किसी लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है।    
सिंह-भविष्य को लेकर मन में नकारात्मक विचार उत्पन्न होंगे। आकस्मिक कोई नई आशा की किरण जगेगी। अच्छे विचार आंतरिक प्रतिभाओं को उजागर करने में सक्षम होंगे। किसी महत्वपूर्ण दायित्व कर कुशल पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। घर में जिम्मेदाराना व्यवहार प्रशंसा का हकदार बनाएगा। किसी नये कार्य में रुचि से उत्साहित होंगे। रविवार एवं सोमवार को माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंतित होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को क्रियाशीलता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। राजनीतिज्ञों के लिये राजनीति क्षेत्र में क्रियाशीलता बढ़ेगी।   
कन्या-नैतिकता-अनैतिकता के मध्य मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। कुछ देनदारियां परेशान करेंगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक होगा। सभी के प्रति अच्छी भावनाएं होते हुए भी स्वयं को अच्छा साबित करने में असमर्थ होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। नये-नये कार्यों पर मन केंद्रित होगा। शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से निकटता बढ़ेगी।  
तुला-कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर लगेगा। परिवार में छोटी-छोटी बातें तनाव पैदा करेंगी। मन में पुरानी और ब्यर्थ की बातों को जगह न दें। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न तीव्र होगा। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। रविवार एवं सोमवार को आर्थिक क्षेत्र में नई योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति संभव। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन केंद्रित होगा। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। अपने मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें।
वृश्चिक-ईश्वरीय आस्था से समस्यायें हल होंगी। प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवांछित सफलता मिलेगी। नये दायित्वो की वृद्धि से उनकी पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। भविष्य संबंधी चिंताएं परेशान करेंगी। राजनीतिज्ञों के लिए अनुकूल समय रहेगा। व्यावसायिक ब्यस्तता से निजी जरूरतों के प्रति समयाभाव आड़े आएगा। मन पर अनैतिक विचारों को प्रभावी न होने दें। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु समुचित साधन ब्यवस्था हेतु मन चिंतित होगा। घर में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। रोजगार में प्रयत्न सार्थक होंगे। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे।
धनु-किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बनेगा। भौतिक सुख-साधनों की पूर्ति में व्यय संभव। पुरानी समस्याएं हल होने के आसार बनेंगे।
रविवार एवं सोमवार को किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। कर्जदारों से कहासुनी संभव। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में मन बेचैन होगा। भावनात्मक रिश्तों एवं प्रयासरत् क्षेत्रों में मन उसके परिणाम हेतु चिंतित होगा। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कायरे से लोकप्रिय होंगे। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।
मकर-संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव से कार्यक्षेत्र में छबि कुप्रभावित होगी। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। सोमवार एवं मंगलवार को घरेलू वातावरण से भावनात्मक असन्तुष्टी संभव। सामाजिक कायार्ें में सक्रियता से लोकप्रियता बढ़ेगी। परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होंगे। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। अनियोजित कार्यप्रणाली से आय-व्यय में असंतुलन पैदा होगा। हर जगह दूसरों की आलोचना न करें। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को शिक्षा में प्रयत्न सार्थक होगा। घरेलू वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे।     
कुंभ-विषम स्थिति में संयम से काम लें। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव।  अवरोधित कार्य पूर्ण होंगे। अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अच्छी संभावनाएं मन में नई उमंग का संचार करेंगी। शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। रविवार एवं मंगलवार को बीती बातों को भूलना ही श्रेष्ठकर होगा क्योंकि इससे संबंध मधुर होंगे। घरेलू उलझनों को सुलझाने में मन केंद्रित होगा। कार्यक्षेत्र में अपनी  बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। खराब व चापलूस प्रकृति के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें।
मीन-मन में ढेर सारी चिंताएं रहेंगी। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। परिश्रम द्वारा महत्वपूर्ण योजनाओं को सार्थक करेंगे। कुछ अप्रिय बातों से संबंधों में कटुता की आशंका है। नौकरी में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध न करें। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। राजकीय कर्मचारियों के लिए ब्यस्तता का समय होगा। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगों से सलाह लें। राजनीतिज्ञों की राजनीतिक क्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ प्राप्त होगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को व्यवहार कुशलता से संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति रहेगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment