आपके लिए सोमवार, 6 मार्च, 2023 का राशिफल

Last Updated 06 Mar 2023 08:35:26 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 6 मार्च, 2023 का राशिफल।


सोमवार, 6 मार्च, 2023 का राशिफल

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:41, काशी-प्रात: 06:16, कानपुर-प्रात: 06:28, पटना-प्रात: 06:08, देहरादून-प्रात: 06:39, गोरखपुर-प्रात: 06:16, लखनऊ-प्रात: 06:25 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 18:23, काशी-सायं 18:02, कानपुर-सायं 18:12, पटना-सायं 17:53, देहरादून-सायं 18:19, गोरखपुर-सायं 18:00, लखनऊ-सायं 18:09 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-सायं 17:24, काशी-सायं 17:05, कानपुर-सायं 17:14, पटना-सायं 16:56, देहरादून-सायं 17:19, गोरखपुर-सायं 17:01, लखनऊ- सायं 17:11 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-प्रात: 06:13, काशी-प्रात: 05:44, कानपुर-प्रात: 05:57, पटना-प्रात: 05:36, देहरादून-प्रात: 06:12, गोरखपुर-प्रात: 05:45, लखनऊ-प्रात: 05:55 बजे। राहुकालम 07:30 बजे से 09:00 बजे तक। राष्ट्रीय फाल्गुन 15, शक् संवत् 1944। फाल्गुन शुक्ल चतुर्दशी, संवत् 2079, सौर (कुम्भ) फाल्गुन मास की 22, प्रविष्टें। सावान 13, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। शिशिर ऋतु। फाल्गुन शुक्ल पक्ष चतुर्दशी (14)सायं 16:17 बजे तक, तदन्तर पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ। मघा नक्षत्र अर्धरात्रयोत्तर 00:05 बजे तक, तदनतर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र प्रारम्भ। सुकर्मा योग रात्रि 20:55 बजे तक, तदन्तर धृति योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात सिंह राशि में ही संचरण करेगा। भद्रा सायं 16:18 बजे से अर्धरात्रयोत्तर 05:15 बजे तक, होलिका दहन (भद्रा पुच्छ में अर्धरात्रयोत्तर 24:53 बजे के बाद), जेलपोणी (भद्रा के पूर्व), करिदिन।  

मौसम : उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में पूर्ववत् दिन की अपेक्षा तापमान बढ़ेगा। उत्तर भारत के कई स्थानों पर दिन साफ होगा और तापमान बढ़ेगा। मध्य भारत के मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ होगा। मध्य उत्तर भारत में दिन में अच्छी धूप निकलेगी और मौसम गरम होगा।

मेष : पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ के आसार बनेंगे। सब कुछ सामान्यत: ठीक होते हुए भी अरुचितकर लगेगा। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्र के व्यक्ति क्रियाशीलता बढ़ेगी।          
बृषभ : दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील हो। पुरानी बातों को भूलने की चेष्ठा करें। आलस्य का त्याग करें। किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे। उच्च महत्वाकांक्षा ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी।              
मिथुन : कहीं-कहीं अत्यधिक बोलना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। महत्वपूर्ण जगह पर अपनी वाणी पर संयम रखने की चेष्ठा करें। कोई अप्रत्यासित समाचार अचम्भित कर सकता है।                   
कर्क :  निकटस्थ संबंधों में कुछ अप्रिय बातें दूरी पैदा कर सकती है।  नौकरी का वातावरण सुखद होगा। असामाजिक तत्वों से दूरी बनायें। राजनैतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए लाभप्रद स्थितियों के आसार हैं।                
सिंह : भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। मूल्यवान समय को व्यर्थ में जाया न करें। ईश्वरीय आस्था में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा।              
कन्या : महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थता संभव। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें। निराशावादी विचारों का त्याग करें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव।
तुला: कुछ पारिवारिक चिन्ताएं मन को दुखित करेंगी। पुरानी मर्मस्पर्शी बातें भी आपको भावनात्मक रुप से नीरस बना सकती है। स्वास्थ्य संबंधी कठिनाइयां भी मन को दुखित कर सकती हैं।              
वृश्चिक : अत्यधिक कार्यों के बोझ से मन बोझिल होगा। मन को सकारात्मक दिशा में सक्रीय करते हुए अपने आपको उर्जावान बनाए रखे। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी।          
धनु : कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के योग है। मधुरवाणी से संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ाएंगी। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा। जीवनसाथी के भावनात्मक सहयोग से उत्साह का संचार करेगा।                 
मकर : जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। सामान्य दिनचर्या के साथ व्यतीत हो रही जीवन में उत्साह अभाव होगा। किसी संबंधी अथवा खुद के अस्वस्थता से परेशान हो  सकते हैं।                
कुंभ: संबंधों में नैतिक कर्तव्यों से विमुख न हो। पूरा दिन अध्यात्मिक व पारम्परिक कार्योंं में व्यतीत होगा। नए कार्योंं में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी इच्छित कार्य की पूर्ति से प्रसन्नता संभव।                    
मीन : भावुक्ता व्यवहार जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। नये कार्यों में संलग्नता से लाभ संभव। अच्छे आचार-विचार से संबंधों में लोकप्रिय बनेंगे। नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment