आपका शनिवार, 4 मार्च, 2023 का राशिफल

Last Updated 04 Mar 2023 07:45:06 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपका शनिवार, 4 मार्च, 2023 का राशिफल।


आपका शनिवार, 4 मार्च, 2023 का राशिफल

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:43, काशी-प्रात: 06:18, कानपुर-प्रात: 06:30, पटना-प्रात: 06:10, देहरादून-प्रात: 06:41, गोरखपुर-प्रात: 06:18, लखनऊ-प्रात: 06:27 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:22, काशी-सायं 06:01, कानपुर-सायं 06:11, पटना-सायं 05:52, देहरादून-सायं 06:18, गोरखपुर-सायं 05:59, लखनऊ-सायं 06:08 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अप. 03.33, काशी-अप. 03.16, कानपुर-अप. 03.25, पटना-अप. 03.07, देहरादून-अप. 03.26, गोरखपुर-अप. 03.12, लखनऊ-अप. 03.22 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 05.39, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 05:09, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 05:22, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 05:01, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 05:39, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 05:10, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 05:20 बजे। राहुकाल 09:00 बजे से 10:30 बजे। राष्ट्रीय फाल्गुन 13, शक् संवत् 1944। फाल्गुन शुक्ल द्वादशी, संवत् 2079, सौर (कुम्भ) फाल्गुन मास की 20, प्रविष्टें। सावान 11, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। शिशिर ऋतु। फाल्गुन शुक्ल पक्ष द्वादशी पूर्वा. 11:44 बजे तक, तदन्तर त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ। पुष्य नक्षत्र सायं 18:42 बजे तक, तदन्तर ओषा नक्षत्र प्रारम्भ। शोभन योग रात्रि 19:36 बजे तक, तदन्तर अतिगणड योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात कर्क राशि में ही संचरण करेगा। गोविन्द द्वादशी, शनि प्रदोष व्रत, श्याम बाबा खाटू वाले का मेला (राजस्थान)।

मौसम : उत्तरीय क्षेत्रों सहित उत्तर के मैदानी इलाकों में पूर्ववत् दिन की अपेक्षा तापमान कम होगा। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं कहीं वष्रा होगी।

मेष : भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्मक विचार ला सकती हैं। कुछ नई अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी। शासन-सत्ता के क्षेत्र में केंद्रित लोगों को लाभकारी अवसर प्राप्त होंगे।
बृषभ : क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन में आर्थिक सुदृढ़ता हेतु प्रेरित करेंगी। परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिंतित होगा।
मिथुन : भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। रोजगार क्षेत्र में आपकी महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक होंगी। रोजगार संबंधी यात्रा संभव।
कर्क : उच्छृंखलता व ब्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी।
सिंह : पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभ के अवसर मिलेंगे। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा।
कन्या : पिता के सहयोग से विषम स्थिति में राहत मिलेगी। कुछ असंयमित शब्दों का प्रयोग सगे-संबंधियों के बीच कटुता ला सकता है। आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन गलत निर्णय लेगा।
तुला : किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित व्यवस्था के लिए चिंतित होंगे। भावना से उद्वेलित मन  निकट संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। पूर्वाग्रहवश मन में संबंधों के प्रति नकारात्मक न पालें।
वृश्चिक : अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों की समयानुकूल पूर्ति करेंगे। किसी पुराने संबंधी से विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। रोजगार क्षेत्र में लाभकारी स्थिति बनी रहेगी।
धनु : कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं उद्वेलित करेंगी। श्रेष्ठजनों से नजदीकियां पैदा होंगी। भावनाओं पर निंयत्रण रख दायित्वों के प्रति सजग हों। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ प्राप्त होगा।
मकर : सामाजिक गतिविधियों में क्रियाशीलता बढ़ेगी। अच्छी अभिव्यक्ति से संबंध मधुर होंगे। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा।  सामाजिक संबंधों में आपकी गरिमा बढ़ेगी।
कुंभ : किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। किसी की कटु वाणी मन को दुखित करेगी। उच्च महत्वकांक्षाएं रोजगार में अधिक परिश्रम हेतु प्रेरित करेंगी। परिजनों से भावनात्मक कष्ट हो सकता है।
मीन : नये संबंध प्रगाढ़ होंगे। घरेलू वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। जीविका क्षेत्र में आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होंगे। आवेश पर निंयत्रण रखें। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment