बृहस्पतिवार, 2 मार्च, 2023 का राशिफल

Last Updated 02 Mar 2023 08:51:08 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 2 मार्च, 2023 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 2 मार्च, 2023 का राशिफल

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:45 काशी-प्रात: 06.20, कानपुर-प्रात: 06:31, पटना-प्रात: 06:12, देहरादून-प्रात: 06:43, गोरखपुर-प्रात: 06:20, लखनऊ-प्रात: 06:29 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:21, काशी-सायं 06:00, कानपुर-सायं 06:10, पटना-सायं 05:51, देहरादून-सायं 06:16, गोरखपुर-सायं 05:57, लखनऊ-सायं 06.07 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अप. 01.42, काशी-अप. 01:27, कानपुर-अप. 01:35, पटना-अप. 01:18, देहरादून-अप. 01:24, गोरखपुर-अप. 01.22, लखनऊ-अप. 01.32 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 04:20, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 03:47, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 04:01, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 03:39, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 04:21, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 03:49, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 03:59। राहुकालम 13:30 बजे से 15:00 बजे तक। राष्ट्रीय फाल्गुन 11, शक् संवत् 1944। फाल्गुन शुक्ल दशमी, संवत् 2079, सौर (कुम्भ) फाल्गुन मास की 18, प्रविष्टें। सावान 09, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। शिशिर ऋतु। फाल्गुन शुक्ल पक्ष दशमी प्रात: 06:40 बजे तक, तदन्तर एकादशी तिथि प्रारम्भ।  आद्र्रा नक्षत्र अप. 12:44 बजे तक, तदनतर पुनर्वसु नक्षत्र प्रारम्भ। आयुष्मान योग सायं 17:51 बजे तक, तदन्तर सौभाग्य योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन रात मिथुन राशि में ही संचरण करेगा। भद्रा प्रारम्भ रात्रि 19:56 बजे से, दशमी तिथि वृद्धि।

मौसम : उत्तरीय क्षेत्रों सहित पूर्वोत्तर तराई क्षेत्रों में स्थानों पर वष्रा संभव। पूर्ववत् दिन की अपेक्षा मौसम थोड़ा ठंडा होगा हांलाकि पूर्वोत्तर तराई क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज हवा के साथ वष्रा संभव। पूर्व-दक्षिण समुद्र तटीय क्षेत्रों में वष्रा संभव। दक्षिण समुद्रतटीय क्षेत्रों में वष्रा संभव।

मेष : महत्वाकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। घरेलू कार्योंं में अत्याधिक व्यय संभव। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। परिवार में कोई सुखद स्थिति प्रसन्नता लायेगी। जीवन साथी का स्नेह मिलेगा।   
बृषभ : परिश्रम का समुचित लाभ प्राप्त होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं।
मिथुन : मन सुंदर कल्पनाओं से प्रभावित होगा। नये संबंधों के प्रति निकटता बढ़ेगी। उपस्थित साधनों में सन्तुष्ट व तृप्त होने का प्रयत्न करें। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी। घर में खुशहाली रहेगी।      
कर्क : विभागीय परिवर्तन से कुच दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अपने अंदर धैर्य व वाणी में मधुरता लावें। कुछ नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। प्रियजनों का सन्निध्य प्राप्त होगा। गुप्त बिरोधियों से सतर्क रहें।   
सिंह : राजनीतिज्ञों के लिए समय अनुकूल रहेगा। अच्छे कार्योंं के लिए प्रशंसनीय होंगे। शासन-सत्ता से लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुबिधाग्रस्त होगा।  
कन्या : भावनात्मक समस्याओं पर सगे-संबंधों के बीच खुलकर बात करें। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों को कल पर न टालें। जीवन साथी का स्नेह मिलेगा।   
तुला : निकट संबंधों में बिना वजह की शंकाओं को न हावी होने दें। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति के आसार हैं। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। सगे-संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। घर में प्रसन्नापूर्ण माहौल रहेगा।  
वृश्चिक : अवरोधित कार्य हल होंगे। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों  की अनुकूलता लाभप्रद होगी। रोजगार में अत्याधिक श्रमवश आलस्य संभव।  
धनु : सगे-संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। अच्छे कार्योंं द्वारा प्रशंसा के पात्र बनेंगे। राजनीतिज्ञों के लिए ग्रहों की अनुकूलता का लाभप्रद होगी।
मकर : बीती हुई बातों को भूलने की कोशिश करें। रोजगार में कुछ अच्छे अवसर बनेंगे। भौतिक इच्छाएं बलवती होंगी। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह बढ़ेगा। अच्छी आकांक्षाओं की पूर्ति होगी।   
कुंभ : नकारात्मक चिंताओं का त्याग करें। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। भावावेष में किये गये कार्य से कष्ट संभव। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।
मीन : किसी नये कार्य में आपका रुझान बढ़ेगा। किसी महत्वपूर्ण फैसले के लिए मन केंद्रित होगा। नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति के आसार बनेंगे। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment