सोमवार, 27 फरवरी, 2023 का राशिफल

Last Updated 27 Feb 2023 07:11:13 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 27 फरवरी, 2023 का राशिफल।




सोमवार, 27 फरवरी, 2023 का राशिफल

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:48, काशी-प्रात: 06:23, कानपुर-प्रात: 06:34, पटना-प्रात: 06:14, देहरादून-प्रात: 06:46, गोरखपुर-प्रात: 06:22, लखनऊ-प्रात: 06:32 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 18:19, काशी-सायं 17:58, कानपुर-सायं 18:08, पटना-सायं 17:49, देहरादून-सायं 18:14, गोरखपुर-सायं 17:56, लखनऊ-सायं 18:05 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-पूर्वाह्न 11:17, काशी-पूर्वाह्न 11:01, कानपुर-पूर्वाह्न 11:10, पटना-प्रात: 10:52, देहरादून-पूर्वाह्न 11:10, गोरखपुर-प्रात: 10:56, लखनऊ-पूर्वाह्न 11:06 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अर्धरात्रयोत्तर 01:43 , काशी-अर्धरात्रयोत्तर 01:11, कानपुर-अर्धरात्रयोत्तर 01:25, पटना-अर्धरात्रयोत्तर 01:03, देहरादून-अर्धरात्रयोत्तर 01:45, गोरखपुर-अर्धरात्रयोत्तर 01:13, लखनऊ-अर्धरात्रयोत्तर 01:23 बजे। राहुकालम 07:30 बजे से 09:00 बजे तक। राष्ट्रीय फाल्गुन 08, शक् संवत् 1944। फाल्गुन शुक्ल अष्टमी, संवत् 2079, सौर (कुम्भ) फाल्गुन मास की 15, प्रविष्टें। सावान 06, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। शिशिर ऋतु। फाल्गुन शुक्ल पक्ष अष्टमी (08) अर्धरात्रयोत्तर 02:22 बजे तक, तदन्तर नवमी तिथि प्रारम्भ। रोहिणी नक्षत्र अर्धरात्रयोत्तर 06:26 बजे तक, तदनतर रोहिणी नक्षत्र ही उदित रहेगा। वैधृति योग सायं 16:11 बजे तक, तदन्तर विष्कुंभ योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात वृषभ राशि में ही संचरण करेगा। भद्रा समाप्त अपराह्न 13:37 बजे, श्री दुर्गाष्टमी वत, श्री अन्नपूर्णाष्टमी वत, होलाष्टक प्रारम्भ, अष्टान्हिका प्रारम्भ (जैन), बुद्ध कुंभ राशि में सायं 16:47 बजे प्रवेश करेगा।     

मोैसम: उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में पूर्ववत् दिन की अपेक्षा तापमान बढ़ेगा। उत्तर भारत के कई स्थानों पर मौसम साफ रहेगा और तापमान में वृद्धि होगी। मध्य भारत के मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। मध्य उत्तर भारत में अच्छी धूप निकलेगी और मौसम गरम रहेगा।

मेष:  महत्वाकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। घरेलू कार्यों में अत्यधिक व्यय के योग हैं। अवरोधित कार्य हल होंगे। परिश्रम का समुचित लाभ प्राप्त होगा। कार्य क्षेत्र में व्यवस्तता बढ़ेगी।       
बृषभ: योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा।विद्यार्थियों के लिए ग्रहों  की अनुकूलता लाभप्रद होगी। किसी मांगलिक आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल रहेगा।          
मिथुन: पुरानी बातों को भूल कर मन को सकारात्मक दिशा दें। नये संबंध के प्रति निकटता बढ़ेगी। मन सुन्दर कल्पनाओं से प्रभावित होगा। मौजूद साधनों में सन्तुष्ट व तृप्त होने का प्रयत्न करें।              
कर्क: अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह बढ़ेगा। सुन्दर आकांक्षाओं की पूर्ति के आसार बनेंगे। रोजगार में कुछ अच्छे अवसर बनेंगे। भौतिक इच्छाएं बलवती होंगी।              
सिंह: संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। गुप्त विरोधियों से सतर्कता रहें। निकटस्थ संबंधों में शंकाओं को हावी न  होने दें। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति के आसार हैं। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।        
कन्या: कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। अपने अन्दर धैर्य व वाणी में मधुरता लाएं। विभागीय परिवर्तन से थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। प्रियजनों का सनिध्य प्राप्त होगा।                  
तुला: कुछ नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। शासन-सत्ता से लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अच्छे कार्यों के लिए प्रशंसनीय होंगे।  राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्यिों के लिए अनुकूल समय।                 
वृश्चिक:  संबंधों में छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र।              
धनु: नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति के आसार बनेंगे। किसी नए कार्य में आपका रुझान बढ़ेगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। किसी महत्वपूर्ण फैसले के लिए मन केन्द्रित होगा।              
मकर: भविष्य की चिन्ताएं छोड़ अपने मन को रचनात्मक कार्यों में लगाएं। कुछ नये उत्साह व क्षमता की अनुभूति करेंगे। भावनात्मक समस्याओं के बारे में  संबंधियों से खुलकर बात करें।                   
कुंभ: कुछ अच्छे आसार उत्साह का संचार करेंगे। राजनीतिज्ञों के लिए ग्रहों का सहयोग प्राप्त होगा। अच्छे कार्यों द्वारा प्रशंसा के पात्र बनेंगे।  संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें।                
मीन: भावावेश में किये गये कार्य से कष्ट संभव। महत्पूर्ण जिम्मेदारियां पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। जीवन में कठिनाईयों से न घबराएं आने वाला समय आपका है। नकारात्मक चिन्ताओं का त्याग करें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment