मंगलवार, 28 फरवरी, 2023 का राशिफल

Last Updated 28 Feb 2023 07:49:34 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 28 फरवरी, 2023 का राशिफल।


मंगलवार, 28 फरवरी, 2023 का राशिफल

मेष : भावना से उद्वेलित मन संबंधियों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय संभव। तामसिक विचारों को मन से दूर रखें। विपरीतलिंगी संबंधों में आकर्षण बढ़ेगा।               
बृषभ : विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। आर्थिक सुदृढ़ता होतु मन में नये विचार उत्पन्न होंगे।                     
मिथुन : निकट संबंधों में मधुर संवाद से सुंदर छबि बनायें। साहस व बुद्मित्ता से पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे। शासन-सत्ता में ब्यस्तता बढ़ेगी।                    
कर्क : वर्तमान कार्य से मन में असन्तुष्ट रहेगा। आलस्य का त्याग करें। किसी कार्य को छोटा-बड़ा समझने के बजाए अपने कर्त्तव्यों का ठीक तरीके से निर्वहन् करें। भविष्य के प्रति चिंताएं उत्पन्न होंगी।            
सिंह : ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होंगे। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। हर घटना से आपको सीख लेने की जरुरत है।          
कन्या : भौतिक आकांक्षाएं सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। कोई छोटी बात परिवार में तनाव का कारण बनेगी। भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। ब्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता को घटायेगा।                   
तुला : सामाजिक गतिविधियों में क्रियाशीलता बढ़ेगी। बीती बातों को याद कर भाव-विभोर होंगे। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से उत्साहित होंगे।    
वृश्चिक : जीवन में सही लक्ष्य सुनिश्चित करें तभी जीवन में सही प्रगति संभव है। नये क्षेत्र में निवेश से पूर्व बुद्धिजीवियों से विचार-विमर्श करें। भविष्य के प्रति निराशाजनक विचारों को मन पर हावी न होने दें।।          
धनु : मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। राजनीतिज्ञो को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। नये व्यावसायिक यात्राओं का योग है। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।               
मकर : परिश्रम का भरपूर लाभ उठाएंगे। संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति हेत तत्पर होंगे। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। सफलताएं आन्तरिक क्षमताओं का एहसास करायेंगी।     
कुंभ : पारिवारिक दायित्वों की चिंता उत्पन्न होगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें एवं जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। भविष्य और रोजगार को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा।         
मीन : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। महत्वाकांक्षी अभिलाषाएं मन में असन्तुष्टि पैदा करेंगी। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेंगी। छोटी-छोटी घरेलू बातें बाहर न करें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment