26 फरवरी से 4 मार्च, 2023 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 26 Feb 2023 08:02:58 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 26 फरवरी से 4 मार्च, 2023 तक का साप्ताहिक राशिफल।


26 फरवरी से 4 मार्च, 2023 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-खराब व चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से निकटता हानिकर हो सकती है। किसी अहम मुद्दे पर अभिभावकों से वैचारिक मतभेद संभव। अविवाहितों के विवाह तय होने की प्रबल संभावना है। महत्वपूर्ण निर्णयों को विवेक पूर्वक लें। व्यावसायिक संबंधों से लाभ के आसार बढ़ेंगे। शिक्षा प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। अभिभावकों के भावनात्मक सहयेग से उत्साहित होंगे। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को अध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। मन प्रगतिशील विचारों से प्रभावित होगा। प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा।     
वृषभ-निकट संबंधों में कटुता की आशंका है। अत: विनम्र बनें। रविवार एवं सोमवार को नये व्यायसायिक संबंधों से लाभ संभव। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा। आमोद-प्रमोद एवं निर्थक विचारों पर मन केंद्रित होगा। राजनीतिज्ञों को उनके विरोधियों की प्रबलता से कठिनाइयां संभव। खानपान में सावधानी बरतें। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। मिलनसारिता से संबंधों में लोकप्रिय होंगे। अत्याधिक भावुकता संबंधों में भावनात्मक शोषण का कारण बन सकता है।
मिथुन-सटीक योजनाओं द्वारा विषम कार्यों को सार्थक बनायेंगे। निकट संबंधियों का  स्नेह मिलेगा। आर्थिक सुदृता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। घरेलू जिम्मेदारियां मन पर दबाव बनायेंगी। रचनात्मक व सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। रविवार एवं सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से चिंतित होंगे। माता का  स्नेह प्राप्त होगा। घरेलू वातावरण में छोटे-मोटे तनाव की आशंका है। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें, अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन में सुख व उत्साह में वृद्धि होगी। योजनाओं को फलीभूत करने में सक्षम होंगे। नौकरी पेशे में लोकप्रियता व प्रभुत्व बढ़ेगा। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।   
कर्क-नौकरी में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। घरेलू बातों को लेकर मन परेशान हो सकता है। यदि आप तकनीकी रचनात्मक अथवा मीडिया क्षेत्र में संलग्न हैं तो आपके लिए अच्छा समय है। आकस्मिक कोई यात्रा करनी पड़ सकती है। सोमवार एवं मंगलवार को हड़बड़ी में कोई कार्य न करें, अन्यथा त्रुटियां स्वाभाविक हैं। अवयस्कतापूर्ण व्यवहार पर नियंत्रण रखें, क्योंकि कार्यक्षेत्र में छबि कुप्रभावित होती है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को निकट संबंधों के स्नेह से यह सप्ताह सुखद होगा। किसी लंबी दूरी की यात्रा की योजना बनेगी। मांगलिक कार्यों में आपकी भागेदारी बढ़ेगी।  
सिंह-भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी लायेंगे। अत्याधिक व्यय से मन चिंतित होगा। अभिभावकों के सुख-दु:ख के प्रति मन चिंतित होगा। रविवार एवं मंगलवार को आर्थिक कठिनाइयों, उदर विकार और विरोधियों के प्रबलता की आशंका है परन्तु अपने धैर्य व जुझारु प्रवृति से हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होंगे। प्रशासनिक स्तर के लोगों से आपकी निकटता बढ़ेगी। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को आकस्मिक कोई सुखद घटना से पारिवारिक वातावरण उत्साहित होगा। जीवनसाथी से संबंधित कोई समस्या हल होने से दाम्पत्य जीवन सुखद होगा। प्रणय संबंधों में प्रगाता बढ़ेगी।
कन्या-इस सप्ताह गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। दाम्पत्य जीवन में मधुरता कायम रखने के लिए भावनात्मक अभिव्यक्ति पर जोर दें। अत्याधिक व्यय से अर्थाभाव संभव। दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयत्नशील मन समुचित साधनाभाववश चिंतित होगा। रविवार एवं सोमवार को परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। तमाम जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु धन संचय के लिए मन प्रयत्नशील होगा। विद्यार्थियों के मन में नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लायेंगी। कोई महत्वपूर्ण घरेलू दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आवेश में कोई निर्णय न लें। प्रणय संबंधों में केंद्रित मन भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त हो सकता है।    
तुला-इस सप्ताह आपका मन कुछ भविष्य संबंधी चिंताओं को लेकर मन परेशान होगा। अच्छी योजनाओं द्वारा कठिन से कठिन कार्यों को सार्थक करेंगे। संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव कार्यक्षेत्र में छबि को धूमिल करेगा। रविवार एवं सोमवार को विद्यार्थी  शिक्षा में लापरवाही न करें।  शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा। घर-परिवार में कोई मांगलिक आयोजन को लेकर मन उत्साहित होगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। राजनीतिज्ञों के लिए अच्छा समय है। बुधवार एवं शनिवार को अत्याधिक व्यय से चिंतित होंगे। लेन-देन में सावधानी बरतें। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगों से सलाह लें। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें।  
वृश्चिक-उच्च मनोबल द्वारा आय-व्यय में संतुलन बनाएंगे एवं विषम स्थितियों के मध्य सीमित साधन के बावजूद भी अपने हर दायित्व की पूर्ति कर लेंगे। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। रविवार एवं बुधवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयास करें। कुछ घरेलू चिंताएं मन को परेशान करेंगी। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। दायित्वों की पूर्ति हेतु मन नये विचारों पर केंद्रित होगा। अनावश्यक कायां में समय बर्बाद न करें तथा अपने मन को किसी रचनात्मक कार्य में लगायें। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को आर्थिक क्षेत्र में नई योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति के आसार बढ़ेंगे। शिक्षा में समुचित परिश्रम के लिए मन केंद्रित होगा।
धनु-मन में नये कार्यों पर केंद्रित होगा परंतु आपका दुबिधाग्रस्त मन किसी एक कार्य पर दृढ़ता पूर्वक केंद्रित होने में असमर्थ होगा। उच्च महत्वाकांक्षा जल्द ऊंची प्रगति के लिए आपको प्रेरित करेंगी।
रोजगार में ब्यस्तता बढ़ेगी किंतु कार्यों की पूर्ति समय से करें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां रहेंगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सोमवार एवं मंगलवार को रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। अभिभावकों का सहयोग मिलेगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को शिक्षा में मनोवांछित सफलता के लिए मन चिंतित होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में कठिनाई से मन में नकारात्मक विचार जन्म लेंगे।   
मकर-सामाजिक कार्यों व संबंधों के निर्वहन में व्यय से आर्थिक कठिनाइयां संभव। घर में उत्साह का माहौल रहेगा। घरेलू दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। मिलनसार स्वभाव से संबंधों में निकटता लाएंगे किंतु अत्याधिक अपेक्षाएं कष्ट का अनुभव करायेंगी। घरेलू एवं मांगलिक कायार्ें में ब्यस्तता बनेगी। जीवनसाथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। सोमवार को निकट संबंधों में छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। मंगलवार एवं शुक्रवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। शनिवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से निकटता बढ़ेगी। किसी मेहमान के आगमन से प्रफुल्लित रहेंगे।
कुंभ-किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। नौकरी में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी से कष्ट संभव। व्यवहार कुशलता से संबंधों में लोकप्रिय होंगे। जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए चिंता संभव। मांगलिक अयोजन हेतु समुचित व्यवस्था के लिए चिंता होगी। कार्यक्षेत्र में कार्यकुशलता से लोकप्रिय होंगे। शासन सत्ता के लोगों को कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। सोमवार एवं मंगलवार को कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से प्रसन्न होंगे। राजनीतिज्ञों के लिए थोड़ा उथल पुथल का समय रहेगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। विद्यार्थी शिक्षा में अपने परिणाम के प्रति भयग्रस्त होंगे।
मीन-इस सप्ताह उच्च कल्पनाशील मन नई सुंदर कल्पनाओं से ओतप्रोत रहेगा। सगे-संबंधियों के बीच अच्छी भावनाओं के बावजूद भी अपयश की आशंका है। स्वास्थ्य में सावधानी अपेक्षित है। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। आपका महत्वाकांक्षी मन यर्थाता से परे ऊंची आकांक्षाओं की सार्थकता में असमर्थता महसूस कर दुखित होगा। दाम्पत्य जीवन में कष्टवश जीवन अरुचिकर लगेगा। राजनीतिज्ञों के लिए आकस्मिक कुछ लाभप्रद स्थितियों से लाभ संभव हो सकेगा। रविवार एवं बृहस्पतिवार को थोड़ा खान-पान में सावधानी बरतें। अध्यात्मिक भावनाएं मन को प्रभावित करेंगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को यात्रा में सावधानी बरतें। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment