शनिवार, 25 फरवरी, 2023 का राशिफल

Last Updated 25 Feb 2023 08:45:50 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार, 25 फरवरी, 2023 का राशिफल।




शनिवार, 25 फरवरी, 2023 का राशिफल

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:50, काशी-प्रात: 06:25, कानपुर-प्रात: 06:36, पटना-प्रात: 06:16, देहरादून-प्रात: 06:48, गोरखपुर-प्रात: 06:24, लखनऊ-प्रात: 06:34 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:18, काशी-सायं 05:57, कानपुर-सायं 06:07, पटना-सायं 05:48, देहरादून-सायं 06:13, गोरखपुर-सायं 05:54, लखनऊ-सायं 06:04 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 10.01, काशी-प्रात: 09.42, कानपुर-प्रात: 09.52, पटना-प्रात: 09.33, देहरादून-प्रात: 09.55, गोरखपुर-प्रात: 09.39, लखनऊ-प्रात: 09.49 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-रात्रि 11.44, काशी-रात्रि 11:14, कानपुर-रात्रि 11:27, पटना-रात्रि 11:05, देहरादून-रात्रि 11:43, गोरखपुर-रात्रि 11:15, लखनऊ-रात्रि 11:25 बजे। राहुकाल 09:00 बजे से 10:30 बजे। राष्ट्रीय फाल्गुन 06, शक् संवत् 1944। फाल्गुन शुक्ल षष्ठी, संवत् 2079, सौर (कुम्भ) फाल्गुन मास की 13, प्रविष्टें। सावान 04, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। शिशिर ऋतु। फाल्गुन शुक्ल पक्ष षष्ठी अर्धरात्रियोत्तर 00:21 बजे तक, तदन्तर सप्तमी तिथि प्रारम्भ। भरणी नक्षत्र अर्धरात्रियोत्तर 03:59 बजे तक, तदन्तर कृत्तिका नक्षत्र प्रारम्भ। ब्रrा योग सायं 17:17 बजे तक, तदन्तर ऐन्द्र योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात मेष राशि में ही संचरण करेगा। गो रुपिणी षष्ठी (बंगाल), आचार्य सुन्दर साहिब पुण्यतिथि (सचिदानन्द सम्प्रदाय)।

मौसम : उत्तरीय क्षेत्रों सहित उत्तरीय मैदानी क्षेत्रों में पूर्ववत् दिन की अपेक्षा तापमान बढ़ेगा। दिन का मौसम गर्म होगा। मध्य क्षेत्रों में भी दिन का मौसम साफ होगा और अच्छी धूप निकलेगी।

मेष : भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। सगे-संबंधियों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ेगी। निकट संबंधों में शंकाओं को न हावी होने दें।     
बृषभ : विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। महत्वपूर्ण कार्योंं में आलस्य न करें। अवरोधित कार्य हल होंगे। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा।   
मिथुन : अच्छे कार्योंं द्वारा प्रशंसा के पात्र बनेंगे। राजनीतिज्ञों के लिए ग्रहों की अनुकूलता रहेगी। सगे-संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।          
कर्क : अभिभावकों के सहयोग से उत्साह बढ़ेगा। अच्छी आकांक्षाओं की पूर्ति होगी। बीती हुई बातों को भूलने की कोशिश करें। रोजगार में कुछ अच्छे अवसर बनेंगे। भौतिक इच्छाएं बलवती होंगी।       
सिंह : नकारात्मक चिंताओं को त्यागें और सकारात्मकता की ओर केंद्रित हों। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
कन्या : किसी नये कार्य में आपका रुझान बढ़ेगा। किसी महत्वपूर्ण फैसले के लिए मन केंद्रित होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति का मार्ग खुलेगा।         
तुला : पारिवारिक चिंताएं मन को परेशान करेंगी। घरेलू कार्योंं में अत्याधिक व्यय का योग है। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। परिवार में सुखद स्थिति प्रसन्नता लाएगी। महत्वाकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी।        
वृश्चिक : पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र होगा। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं। परिश्रम का समुचित लाभ प्राप्त होगा।       
धनु : उपस्थित साधनों में सन्तुष्ट व तृप्त होने का प्रयत्न करें। मन सुंदर कल्पनाओं से प्रभावित होगा। निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। कुछ नये संबंधों के प्रति निकटता बढ़ेगी।      
मकर : धैर्य व वाणी में मधुरता लायें। कुछ नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। प्रियजनों का सन्निध्य प्राप्त होगा। गुप्त विरोधियों से सतर्क रहें। विभागीय परिवर्तन से दिक्कतों का सामना करन पड़ेगा।           
कुंभ : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुबिधाग्रस्त होगा। अच्छे कार्यों के लिए प्रशंसनीय होंगे। शासन-सत्ता से लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। राजनीतिज्ञों के लिए समय अनुकूल रहेगा।        
मीन : भावनात्मक समस्याओं पर खुलकर बात करें। कुछ नये उत्साह की अनुभूति करेंगे। महत्वपूर्ण कायार्ें को कल पर न टालें। पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। मन से नकारात्मकता को दूर रखें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment