बृहस्पतिवार, 23 फरवरी, 2023 का राशिफल

Last Updated 23 Feb 2023 10:32:04 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 23 फरवरी, 2023 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 23 फरवरी, 2023 का राशिफल

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:52 काशी-प्रात: 06.26, कानपुर-प्रात: 06:38, पटना-प्रात: 06:18, देहरादून-प्रात: 06:50, गोरखपुर-प्रात: 06:26, लखनऊ-प्रात: 06:36 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:16, काशी-सायं 05:56, कानपुर-सायं 06:06, पटना-सायं 05:47, देहरादून-सायं 06:11, गोरखपुर-सायं 05:53, लखनऊ-सायं 06.03 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 08.55, काशी-प्रात: 08:32, कानपुर-प्रात: 08:43, पटना-प्रात: 08:23, देहरादून-प्रात: 08:51, गोरखपुर-प्रात: 08.30, लखनऊ-प्रात: 08.40 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-रात्रि 09:40, काशी-रात्रि 09:14, कानपुर-रात्रि 09:26, पटना-रात्रि 09:05, देहरादून-रात्रि 09:38, गोरखपुर-रात्रि 09:14, लखनऊ-रात्रि 09:24। राहुकालम 13:30 बजे से 15:00 बजे तक। राष्ट्रीय फाल्गुन 04, शक् संवत् 1944। फाल्गुन शुक्ल चतुर्थी, संवत् 2079, सौर (कुम्भ) फाल्गुन मास की 11, प्रविष्टें। सावान 02, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। शिशिर ऋतु। फाल्गुन शुक्ल पक्ष चतुर्थी अर्धरात्रियोत्तर 01:34 बजे तक, तदन्तर पंचमी तिथि प्रारम्भ। रेवती नक्षत्र अर्धरात्रियोत्तर 03:44 बजे तक, तदनतर अनी नक्षत्र प्रारम्भ। शुभ योग रात्रि 20:58 बजे तक, तदन्तर शुक्ल योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन रात मीन राशि में ही संचरण करेगा। पंचक (पचखा) समाप्त अर्धरात्रियोत्तर 03:44 बजे तक, भद्रा अप. 14:24 बजे से अर्धरात्रियोत्तर 01:34 बजे तक, वैनायकी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत, ब्रrावर्त (बिठूर) सिद्ध गणेश मन्दिर में अभिषेक, आर्य समाज सप्ताह समाप्त, बुध धनिष्ठा नक्षत्र में अप. 13:23 बजे प्रवेश करेगा।
मौसम : उत्तरीय क्षेत्रों में तेज तापमान बढ़ेगा। उत्तर के मैदानी क्षेत्रों में धूप निकलेगीऔर तापमान बढ़ेगा। पूर्वोत्तर तराई क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज हवाएं चलेंगी। दक्षिण समुद्रतटीय क्षेत्रों में वष्रा संभव।
मेष : निकट संबंधों में शंकाओं को न हावी होने दें। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। सगे-संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार बनेंगे।
बृषभ : कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। अवरोधित कार्य हल होंगे। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी।     
मिथुन : अच्छे कार्यों द्वारा प्रशंसा के पात्र बनेंगे। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिले। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। प्रयासरत् क्षेत्रों में अवरोधों से मन खिन्न होगा।
कर्क : बीती बातों को भूलने की कोशिश करें। अच्छी आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। भौतिक इच्छाएं बलवती होंगी। रोजगार में अच्छे अवसर मिलेंगे। बड़ों के सहयोग से उत्साहित होंगे।
सिंह : आवेश में किये कार्य से कष्ट संभव। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। नकारात्मकता का त्याग करें। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी।                 
कन्या : नौकरी का वातावरण सुखद होगा। नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति के आसार बनेंगे। किसी नये कार्य की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। किसी महत्वपूर्ण फैसले के लिए मन केंद्रित होगा।
तुला : कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। महत्वाकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। पारिवारिक ब्यस्तताएं बढ़ेंगी। परिवार में कोई सुखद स्थिति प्रसन्नता लायेगी। घरेलू कार्यों में अत्याधिक व्यय का योग है।
वृश्चिक : परिश्रम का समुचित लाभ मिलेगा। प्रियजनों का सान्न्ध्यि प्राप्त होगा। गुप्त विरोधियों से सतर्क रहें। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं।            
धनु : क्रोध पर नियन्तण्ररखें और दूसरों पर कटाक्ष भाषा का प्रयोग न करें। मन अच्छी कल्पनाओं से प्रभावित होगा। नये संबंध के प्रति निकटता बढ़ेगी। उपस्थित साधनों में सन्तुष्ट होने का प्रयत्न करें।          
मकर : अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। कुछ नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। अपने अन्दर धैर्य व वाणी में मधुरता लावें। विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।        
कुंभ : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुबिधाग्रस्त होगा। अच्छे कार्यों के लिए प्रशंसनीय होंगे। महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। राजनीतिज्ञों के लिए समय अनुकूल होगा।
मीन : कुछ नये उत्साह व क्षमता की अनुभूति करेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों को कल पर न टालें। ईर्ष्या भाव का त्याग करें और मन को सकारात्मक दिशा प्रदान करें। भावनात्मक समस्याओं पर खुलकर बात करें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment