बुधवार, 22 फरवरी, 2023 का राशिफल

Last Updated 22 Feb 2023 07:23:21 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 22 फरवरी, 2023 का राशिफल।


बुधवार, 22 फरवरी, 2023 का राशिफल

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:53, काशी-प्रात: 06:27, कानपुर-प्रात: 06:39, पटना-प्रात: 06:19, देहरादून-प्रात: 06:51, गोरखपुर-प्रात: 06:27, लखनऊ-प्रात: 06:37 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:15, काशी-सायं 05:55, कानपुर-सायं 06:05, पटना-सायं 05:46, देहरादून-सायं 06:11, गोरखपुर-सायं 05:53, लखनऊ-सायं 06:02 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 08:21, काशी-प्रात: 07:57, कानपुर-प्रात: 08:08, पटना-प्रात: 07:48, देहरादून-प्रात: 08:19, गोरखपुर-प्रात: 07:56, लखनऊ-प्रात: 08:06 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-रात्रि 08:37, काशी-रात्रि 08:13, कानपुर-रात्रि 08:24, पटना-रात्रि 08:04, देहरादून-रात्रि 08:33, गोरखपुर-रात्रि 08:11, लखनऊ-रात्रि 08:21 बजे। राहुकालम 12:00 बजे से 13:30 बजे तक। राष्ट्रीय फाल्गुन 03, शक् संवत् 1944। फाल्गुन शुक्ल तृतीया, संवत् 2079, सौर (कुम्भ) फाल्गुन मास की 10, प्रविष्टें। सावान 01, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। शिशिर ऋतु। फाल्गुन शुक्ल पक्ष तृतीया अर्धरात्रियोत्तर 03:25 बजे तक, तदन्तर चतुर्थी तिथि प्रारम्भ। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र प्रात: 06:38 बजे तक, तदन्तर उत्तराभाद्रपद नक्षत्र प्रारम्भ होकर अर्धरात्रियोत्तर 04:50 बजे तक उदित रहेगा, तत्पश्चात रेवती नक्षत्र प्रारम्भ। साध्य योग रात्रि 23:46 बजे तक, तदन्तर शुभ योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन रात मीन राशि में ही संचरण करेगा। पंचक (पचखा), प. लेखराम वीर तृतीया जयन्ती, हिजरी 8 माह शुरु।

मौसम : उत्तरीय क्षेत्रों में ठंड में काफी कमी होगी। उत्तर मैदानी क्षेत्रों में पूर्ववत दिन की अपेक्षा दिन में तापमान बढ़ेगा। हांलाकि ठंडी हवाएं चलेंगी। पर्वतीय क्षेत्रों में थोड़ी ठंड में कमी आएगी।

दैनिक राशिफल

मेष : अपने कार्यक्षेत्र को ही अपनी पूजा समझें और स्वयं को उसी में केंद्रित करें। पत्नी के साथ मधुर वाणी का प्रयोग करें। वक्त के साथ समझौता कर चलने की चेष्ठा करें।            
बृषभ : जीवन में सही लक्ष्य को सुनिश्चित करें तभी जीवन में सही प्रगति संभव है। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार हैं। किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे।         
मिथुन : किसी महत्वपूर्ण प्रयास में आर्थिक अभाव अवरोधक बनेगा। विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। बुद्मित्ता से पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त करेंगे।         
कर्क : बुद्धिमत्ता व परिश्रम का मिला-जुला संजोग मिलेगा। संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति होगी। सफलताएं आयतरिक क्षमताओं का एहसास करायेंगी। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।         
सिंह : सामाजिक सक्रियता से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। शासन-सत्ता में ब्यस्तता बढ़ेगी।  
कन्या : तामसिक विचारों को मन से दूर रखें। विपरीतलिंगी संबंधों में आकषर्ण बढ़ेगा। मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। महत्वाकांक्षी अभिलाषाएं मन में असंतुष्टि पैदा करेंगी।
तुला : कोई छोटी बात परिवार में तनाव का कारण बन सकती है। महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से उत्साहित होंगे। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।  
वृश्चिक : नये व्यावसायिक यात्राओं का योग है। किसी नये क्षेत्र में निवेश से पूर्व बुद्धिजीवियों से सलाह लें। भविष्य के प्रति निराशाजनक विचारों को मन पर हावी न होने देवें।      
धनु : निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुंदर छबि बनावें। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होगी। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा।               
मकर : किसी कार्य को छोटा-बड़ा समझने के बजाए अपने कर्तव्यों का ठीक तरीके से निर्वहन् करें। भविष्य के प्रति मन में चिंताएं उत्पन्न होंगी। आलस्य का त्याग करें। वर्तमान कार्य से मन असंतुष्ट होगा।            
कुंभ : पारिवारिक दायित्वों की चिंता उत्पन्न होंगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें। किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा।           
मीन : किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। भावना से उद्वेलित मन संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment