मंगलवार, 21 फरवरी, 2023 का राशिफल

Last Updated 21 Feb 2023 08:30:32 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 21 फरवरी, 2023 का राशिफल।


मंगलवार, 21 फरवरी, 2023 का राशिफल

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:54, काशी-प्रात: 06.28, कानपुर-प्रात: 06:40, पटना-प्रात: 06:20, देहरादून-प्रात: 06:52, गोरखपुर-प्रात: 06:28, लखनऊ-प्रात: 06:38 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:15, काशी-सायं 05:55, कानपुर-सायं 06:04, पटना-सायं 05:46, देहरादून-सायं 06:10 गोरखपुर-सायं 05:52, लखनऊ-सायं 06.02 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 07.41, काशी-प्रात: 07:19, कानपुर-प्रात: 07:31, पटना-प्रात: 07:11, देहरादून-प्रात: 07:44, गोरखपुर-प्रात: 07.19, लखनऊ-प्रात: 07.29 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-रात्रि 07:31, काशी-रात्रि 07:09, कानपुर-रात्रि 07:20, पटना-रात्रि 07:00, देहरादून-रात्रि 07:26, गोरखपुर-रात्रि 07:07, लखनऊ-रात्रि 07:17। राहुकालम 03:00 बजे से 04:30 बजे तक। राष्ट्रीय फाल्गुन 02, शक् संवत् 1944। फाल्गुन शुक्ल प्रतिपदा, संवत् 2079, सौर (कुम्भ) फाल्गुन मास की 09, प्रविष्टें। रजव्व 29, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। शिशिर ऋतु। फाल्गुन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा प्रात: 09:04 बजे तक, तदन्तर द्वितीया तिथि प्रारम्भ होकर अर्धरात्रियोत्तर 05:57 बजे तक उदित रहेगा, तत्पश्चात तृतीया तिथि प्रारम्भ। शतभिषा नक्षत्र प्रात: 09:00 बजे तक, तदन्तर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र प्रारम्भ। शिव योग प्रात: 06:57 बजे तक, तदन्तर सिद्ध योग प्रारम्भ होकर अर्धरात्रियोत्तर 03:08 बजे तक उदित रहेगा, तत्पश्चात साध्य योग प्रारम्भ। चन्द्रमा कुंभ राशि का पूर्ण भोगकर अर्धरात्रियोत्तर 01:11 बजे मीन राशि में प्रवेश करेगा। पंचक (पचखा), फाल्गुन शुक्ल पक्ष प्रारम्भ, चन्द्रदर्शन मुहुर्त समर्घ, फुलरिया दूज, परमहंस स्वामी रामकृष्ण जयन्ती, द्वितीय तिथि क्षय।

मौसम : उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान बढ़ेगा। कुछ पूर्वोत्तर तराई क्षेत्रों में भी दिन का मौसम साफ होगा और तापमान बढ़ेगा। उत्तर के मैदानी क्षेत्रों में दिन में अच्छी धूप होगी।

राशिफल

मेष : परिश्रम का समुचित लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। परिवार में कोई सुखद स्थिति प्रसन्नता लाएगी। महत्वाकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। घरेलू कार्यों में अत्याधिक व्यय संभव।           
बृषभ : किसी मांगलिक आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल रहेगा। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी।        
मिथुन : मन अच्छी कल्पनाओं से प्रभावित होगा। उपस्थित साधनों में सन्तुष्ट होने का प्रयत्न करें। पुरानी बातों को भूल कर मन को सकारात्मक दिशा दें। कुछ नये संबंधों के प्रति निकटता बढ़ेगी।               
कर्क : अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित होंगे। आकांक्षाओं की पूर्ति होगी। रोजगार में कुछ अच्छे अवसर बनेंगे। भौतिक इच्छाएं बलवती होंगी। बीती बातों को भूलने की कोशिश करें।             
सिंह : नौकरी का वातावरण सुखद होगा। सगे-संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। गुप्त विरोधियों से सतर्क रहें। निकट संबंधों में शंकाओं को न हावी होने दें। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार हैं।        
कन्या : प्रियजनों का सन्निध्य मिलेगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुबिधाग्रस्त होगा। अपने अन्दर धैर्य व वाणी में मधुरता लावें। विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतें संभव।                 
तुला : अच्छे कार्यों के लिए प्रशंसनीय होंगे।  राजनीतिज्ञों के लिए समय अनुकूल होगा। शासन-सत्ता से लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कुछ नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी।                
वृश्चिक : पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। सगे-संबंधों में छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं।             
धनु : किसी नये कार्य में आपका रुझान बढ़ेगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। किसी महत्वपूर्ण फैसले के लिए मन केंद्रित होगा। नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति के आसार बढ़ेंगे।              
मकर : भविष्य की चिंता छोड़ स्वयं को रचनात्मक कार्यों में लगायें। नये उत्साह व क्षमता की अनुभूति करेंगे। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। भावनात्मक समस्याओं पर खुलकर बात करें।                   
कुंभ : कुछ अच्छे आसार उत्साह का संचार करेंगे।  अच्छे कार्यों द्वारा प्रशंसा के पात्र बनेंगे। राजनीतिज्ञों को ग्रहों का सहयोग प्राप्त होगा। महत्वपूर्ण कार्यों को कल पर न टालें। संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें।                
मीन : महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। कठिनाइयों से न डरें क्योंकि आने वाला समय आपका है। नकारात्मक चिंताओं का त्याग करें। आवेश में किये गये कार्य से कष्ट संभव।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment