मंगलवार, 15 नवम्बर, 2022 का राशिफल

Last Updated 15 Nov 2022 08:22:02 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 15 नवम्बर, 2022 का राशिफल।


मंगलवार, 15 नवम्बर, 2022 का राशिफल

मेष : नकारात्मक विचारों को त्याग अपनी क्षमताओं को निखारने का प्रयास करें। निर्थक छोटी-छोटी बातों को लेकर परिवार में तनाव संभव। प्रणय संबंध में परिजनों के विरोध से मन दुखित होगा।       
बृषभ : पुरानी बातों को भूल वर्तमान के साथ समझौता करें। बीती बातों को भूल आने वाले कल के बारे में सोचें और स्वयं को सकारात्मक दिशा की ओर केंद्रित करें। घर में खुशहाली रहेगी।            
मिथुन : घरेलू समस्याएं बार-बार परेशान करेंगी, किंतु ऐसी स्थिति में स्वविवेक सहायक सिद्ध हो सकता है। भविष्य संबंधित योजनाएं मन पर प्रभावी होंगी। परिजनों की छोटी-छोटी बातो का बुरा न माने।            
कर्क : आर्थिक क्षेत्र में आप कुछ नई योजनाओं को सार्थक करेंगे। प्रणय संबंधों को लेकर मन में चिंता संभव। कोई व्यक्तिगत संबंध परिवार में विवाद का कारण बन सकता है।           
सिंह : किसी अचल सम्पत्ति को लेने की योजना बन सकती है। मजबूत मनोबल के साथ कुछ साहसी कार्यों में हाथ डालेंगे। विरोधियों की सक्रियता अपेक्षित है। अत: सावधान रहें।       
कन्या : नीरस स्वभाव के कारण रचनात्मक योजनाओं को सार्थक करने में असमर्थ होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु मन प्रयत्नशील होगा। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।            
तुला : कार्यक्षेत्र में सरल व समझौतावादी बने रहने का प्रयत्न करें। समय के साथ समझौतावादी बने। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी।  परिजनों के स्वास्थ का ख्याल रखें।           
वृश्चिक : मन पर नियंत्रण रख अपने कर्तव्यों के निर्वहन में केंद्रित हों। परिवार में किसी सदस्य की अस्वस्थता से मन परेशान होगा। किसी कार्य में सफलता से उत्साह में वृद्धि होगी।        

धनु : आप सृजनात्मक विचारों का भरपूर लाभ उठाएंगे। शासन सत्ता के क्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। स्वाभिमानी व्यहार लोकप्रियता दिलाने में सहायक होगा।         
मकर : पूर्वाग्रहवश मन में किसी प्रकार की शंका न पालें। गलतियों को स्वीकारते हुए सगे-संबंधों में क्षमायाचक बने एवं शान्त भाव से अच्छे कार्यों द्वारा उसका प्राश्चित भी करें। आर्थिक चिंताएं रहेंगी।       
कुंभ : बुद्धिमत्ता से समस्याओं के समाधान में सक्षम होंगे। परिवार को कुशलता से चलाने में आपका विशेष योगदान होगा। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं में सक्रियता से आपकी महत्ता बढ़ेगी।     
मीन : संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन में चिंता उत्पन्न होगी। पुरानी घटनाओं से मन ओतप्रोत होगा। भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी ला सकते हैं। अत: उपरोक्त स्वभाव में सुधार लायें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment