सोमवार, 14 नवम्बर, 2022 का राशिफल

Last Updated 14 Nov 2022 06:25:08 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 14 नवम्बर, 2022 का राशिफल।


सोमवार, 14 नवम्बर, 2022 का राशिफल

मेष: दूसरों की आलोचना छोड़ स्वयं का आकलन करें। सही समय पर सही निर्णय लेने की कोशिश करें। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन का अनुसरण करें।          
बृषभ: नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। परिश्रम से आर्थिक लाभ के योग हैं। कार्य क्षेत्र में थोड़ा ध्यान दें अच्छा होगा कि परिजनों के अनुकूल चलने की कोशिश करें।            
मिथुन: जीविका में सामान्य व्यस्तता रहेगी।  भविष्य के प्रति मन चिन्तित हो सकता है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। सब कुछ सामान्यत: होते हुए भी मन को अरुचितकर लगेगा।          
कर्क: वाद-विाद से दूर रहें, अन्यथा कानूनी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अनावश्यक व्यय पर नियंत्रण रखें। नये कार्यों में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक हो सकता है।       
सिंह: कमजोर मनोबल के कारण मन में शंकाओं का जन्म संभव। बहुत दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। पुरानी गलतियों से सीख लेते हुए भविष्य को सवांरें।            
कन्या: बहुत दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें। शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में प्रयत्न सार्थक होंगे।            
तुला: कुछ व्यासायिक कारणों से घर से दूर रहना पड़ सकता है। परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिन्तित होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें।  जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।        

वृश्चिक:  लक्ष्यहीनता जीवन को अरुचिकर कर रही है अत: इसे बदलें। आलस्य का त्याग करें। समय बड़ा मूल्यवान है। अत: इसे व्यर्थ न गंवाएं। हर स्थिति में समय को कोसना ठीक नहीं।           
धनु: संबंधों में सरल व सहनशील बने। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिन्तित होगा। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रमानुकूल सफलता प्राप्त होगी।            
मकर: किसी संबंध में प्रगाढ़ता निजी संबंधों में कटुता पैदा कर सकती है। व्यावसायिक यात्रा द्वारा लाभ संभव। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। आय के साधन सुलभ होंगे।         
कुंभ: बकाया धन प्राप्ति के आसार बन रहे हैं। खान-पान में परहेज रखें। बिगड़े हुए संबंधों में सुधार के लिए अच्छी भावना और निष्ठा पूर्वक संलग्नता की आवश्यकता है।         
मीन: आपका अस्थिर मन मूल्यवान समय को व्यर्थ के कार्यों में गंवाएगा। संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। घरेलू कार्यों में व्यस्तता रहेगी। शिक्षा की दिशा में परिश्रम करने में मन असमर्थ होगा।  



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment