बृहस्पतिवार, 10 नवम्बर, 2022 का राशिफल

Last Updated 10 Nov 2022 09:07:13 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 10 नवम्बर, 2022 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 10 नवम्बर, 2022 का राशिफल

मेष : कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन नई युक्तियों पर केंद्रित होगा। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुबिधाग्रस्त होगा। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा।       
बृषभ : ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। किसी बड़ी यात्रा के प्रति उत्साहित होंगे। अच्छी भावनात्मक अभिब्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिंतित होगा।                 
मिथुन : नाजुक संबंधों में भावनात्मक तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें। आवेश में लिये निर्णय से पश्चाताप संभव। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। सगे-संबंधों में मधुरता कायम रखें।           
कर्क : किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।        
सिंह : रोजगार क्षेत्र में नये अवसर उत्साहित करेंगे। आवेश में लिये निर्णय से हानि संभव। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी।          
कन्या : असीम प्रतिभाओं के बावजूद भी हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत: इसे सुधारें। नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा तथा स्थान परिवर्तन का योग है। घर में खुशहाली रहेगी।            

तुला : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीयें। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में दुविधाग्रस्त होगा।                 
वृश्चिक : घरेलू दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। दूसरों की आलोचना का असर मनोबल पर न पड़ने दें।  
धनु : दूसरों की बात इधर से उधर न करें तथा बिना वजह किसी की आलोचना भी न करें। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा।    
मकर : अपने समय का पूर्ण उपयोग कर स्वयं को सकारात्मक दिशा में केंद्रित करें। महत्वपूर्ण आकांक्षा सार्थकता हेतु उद्वेलित रेगी। कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। खराब संगत से दूरी बनायें।      
कुंभ : आपकी सारी समस्याएं खुद सुलझ जाएंगी,  थोड़ धैर्य पूर्वक वक्त का इंतजार करें। क्षमताओं पर भरोसा रखें क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। राजनीतिज्ञों की सरगर्मियां व्यस्तता बढ़ाएंगी।          
मीन : नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। जीविका क्षेत्र में नये आयाम  उत्साहित करेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह ऊर्जावान बनायेगा।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment