बुधवार, 9 नवम्बर, 2022 का राशिफल

Last Updated 09 Nov 2022 07:31:43 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 9 नवम्बर, 2022 का राशिफल।


बुधवार, 9 नवम्बर, 2022 का राशिफल

मेष : कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन में नई-नई युक्तियां उत्पन्न होंगी। कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। पुरानी बातों को भूलने की चेष्ठा करें। पारिवारिक संबंधों में कटुता दुश्मनी जैसा न बननें दें।              
बृषभ : रोजगार के क्षेत्र में नये अवसर उत्साह का संचार करेंगे, परन्तु आवेश में लिया गया निर्णय हानिकारक हो सकता है। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी।                 
मिथुन : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। दूसरो की आलोचना का अपने पर असर न पड़ने दें। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव।                
कर्क : शिक्षा-प्रतियोगिता के दिशा में परिश्रम तीव्र होगा। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें।           
सिंह : आसीम प्रतिभाओं के बावजूद भी  हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वन्चित होगा, अत: इसे सुधारें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा।
कन्या : अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। कार्य क्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।           
तुला : नैतिक-अनैतिक सोचने वाला मन भौतिक परिवेश ताल-मेल बिठाने में असमर्थ होगा। कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। जो बीत गयी उसे भूल कर जीने की चेष्ठा करें।

वृश्चिक : किसी बिपरीत लिंगी संबंध में आकषर्ण बढ़ेगा। जीविका के क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। भावनात्मक ताल-मेल बिठाने का प्रयत्न करें।       
धनु : नये कायरे के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र। कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। दूसरों की बात इधर से उधर करना आपको शोभा नही देता।
मकर : अपकी सारी समस्याएं खुद ब खुद सुलझ जाएंगी थोड़ धैर्य पूर्वक वक्त का इन्तजार करें। महत्वपूर्ण कायों में लापरवाही न करें। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी।         
कुंभ : विरोधियों के प्रबलता से कार्य क्षेत्र में कठिनाईयां संभव। किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा। सुन्दर भावनात्मक अभिब्यक्ति संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
मीन : मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। राजनैतिक सरगर्मियां आपकी व्यस्तता बढ़ाएगी। नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर और स्थान परिवर्तन के भी योग हैं। कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे।           



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment