मंगलवार, 8 नवम्बर, 2022 का राशिफल

Last Updated 08 Nov 2022 08:22:41 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 8 नवम्बर, 2022 का राशिफल।


मंगलवार, 8 नवम्बर, 2022 का राशिफल

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:38, काशी-प्रात: 06.10, कानपुर-प्रात: 06:22, पटना-प्रात: 06:01, देहरादून-प्रात: 06:37, गोरखपुर-प्रात: 06:10, लखनऊ-प्रात: 06:20 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 05:31, काशी-सायं 05:13, कानपुर-सायं 05:22, पटना-सायं 05:04, देहरादून-सायं 05:25, गोरखपुर-सायं 05:09, लखनऊ-सायं 05.19 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-सायं 05.28, काशी-सायं 05:09, कानपुर-सायं 05:19, पटना-सायं 05:00, देहरादून-सायं 05:22, गोरखपुर-सायं 05.06, लखनऊ-सायं 05.16 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-प्रात: 06:17, काशी-प्रात: 05:49, कानपुर-प्रात: 06:01, पटना-प्रात: 05:40, देहरादून-प्रात: 06:16, गोरखपुर-प्रात: 05:49, लखनऊ-प्रात: 05:59। राहुकालम 03:00 बजे से 04:30 बजे तक। राष्ट्रीय कात्तिर्क 17, शक् संवत् 1944। कत्तिर्क शुक्ल पूर्णिमा, संवत् 2079, सौर (तुला)कात्तिर्क मास की 24, प्रविष्टें। रवि-उल-उस्सानी 12, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। शरद ऋतु। कात्तिर्क शुक्ल पक्ष पूर्णिमा अप. 16:31 बजे तक, तदन्तर मार्गशीर्ष कृष्ण प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ। भरणी नक्षत्र अर्धरात्रियोत्तर 01:38 बजे तक, तदन्तर कृत्तिका नक्षत्र प्रारम्भ। व्यातिपात योग रात्रि 21:44 बजे तक, तदन्तर वरियान योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात मेष राशि में ही संचरण करेगा। स्नान-दान की पूर्णिमा, गुरुनानक जयन्ती, भीष्म पंचक समाप्त, काशी में देव दीपावली, रथयात्रा (जैन), अकाश दीपदान, पुष्कर-सोनपुर-दादरी मेला, केदार व्रत (उड़ीसा), कात्तिर्केय दर्शन, कात्तिर्क व्रत-यम नियमादि समाप्त, हुथरी (कूर्ग), रासयात्रा, भरणी दीपम्, सर्वार्थसिद्धि योग प्रारम्भ अर्धरात्रियोत्तर 01.:39 बजे से,यमदंष्ट्र योग अहोरात्रि, ग्रस्तोदित खग्रास चन्द्रग्रहण।

मौसम : उत्तरी एवं उत्तर-मध्य इलाकों में पूर्ववत् दिन की अपेक्षा मौसम साफ होगा और थोड़ा तापमान बढ़ेगा। उत्तर क्षेत्रों में कोहरे व धुंध में कमी आएगी।



मेष : नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुबिधाग्रस्त होगा। सगे-संबंधों में भावनात्मक तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें।                         
बृषभ : निर्थक दूसरों की पीठ पीछे आलोचना न करें। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। योजनाओं के फलीभूत होने से प्रसन्न होंगे।  आकांक्षाएं सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी।                 
मिथुन : दूसरों की बात इधर से उधर न करें, अन्यथा लांछित हो सकते हैं। किसी सहकर्मी का खराब व्यवहार से कष्ट संभव। सगे-संबंधियों के बीच कटुता जैसी स्थिति न बनने दें। आवेश में निर्णय न लें।            
कर्क : किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। कार्यक्षेत्र में क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाएंगे। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों। किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा।                   
सिंह : असीम प्रतिभाओं के बावजूद हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। राजनीतिज्ञों की सरगर्मियां बढ़ेंगी। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर होंगे।                 
कन्या : पुरानी घटनाओं के स्मरण से कष्ट संभव। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिंतित होगा। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी।                    
तुला : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। आर्थिक प्रगति के केंद्रित होगा।                   
वृश्चिक : जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन प्रयत्नशील होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे।                    
धनु : नौकरी का वातावरण अरुचिकर होगा तथा स्थान परिवर्तन का भी योग है। दूसरों की आलोचना का असर मनोबल पर न पड़ने दें। दूसरों की सफलता से अपने अंदर हीनता न आने दें।            
मकर : पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। रोजगार में आकस्मिक सफलता का योग है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुबिधाग्रस्त होगा।                
कुंभ : थोड़ा स्वास्थ्य संबंधी चिंता होगी। रोजगार क्षेत्र में नये अवसर उत्साह का संचार करेंगे, परन्तु आवेश कोई निर्णय न लें। परिजनों की छोटी-छोटी बातो का बुरा न माने। समस्याओं का हल होगा।            
मीन : कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा सार्थकता हेतु उद्वेलित करेगी। जरूरी परिवारिक जिम्मेदारियां मन पर दबाव डालेंगी। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। किसी बड़ी यात्रा के प्रति उत्साहित होंगे।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment