बुधवार, 16 नवम्बर, 2022 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 16 नवम्बर, 2022 का राशिफल।
![]() बुधवार, 16 नवम्बर, 2022 का राशिफल |
मेष : परिवार एवं दाम्पत्य सुख का भरपूर योग है। कार्य-पेशे में प्रगति का योग बनेगा। विद्यार्थियों के लिए अनुकूल समय होगा। प्रयासरत्त क्षेत्रों में थोड़ा अड़चनों का आभास होगा।
बृषभ : योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुन्दर छबि बनायें। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी।
मिथुन : सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। अपने पराक्रम व जौहर का भरपूर लाभ उठाने का अवसर आ गया है।
कर्क : कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। कल्पनाशील व महत्वाकांक्षी मन को दूसरों की प्रगति से हीनता का शिकार न होने दें। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा के आसार हैं।
सिंह : विषम परिस्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर होंगे।
कन्या : कुछ नये पारिवारिक तनावों से मन अशांत रहेगा। पारिवारिक संबंधों में कुछ कटुता की आशंका है। अत: मधुरता कायम रखें। आपका अत्यधिक बोलना हानिकारक हो सकता है।
तुला : नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार हैं। ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे अपयश मिले। नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लाएंगी। क्रोध पर काबू रखें, और आवेश में कार्य न करें।
वृश्चिक : अच्छी अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार हैं। कार्यक्षेत्र में संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा। मन सुंदर कल्पनाओं से प्रभावित होगा।
धनु : कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। शिक्षार्थी शिक्षा में ध्यान दें। महत्वपूर्ण कायरें के प्रति आलस्य न करें। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। जीवन साथी का स्नेह मिलेगा।
मकर : भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। किसी को कम न आकें। परिवार में कोई सुखद स्थिति प्रसन्नता लाएगी।
कुंभ : महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु प्रभावी होंगी। कुछ नये संबंधों केप्रति निकटता आपके लिए लाभकरी दिखाई दे रही है। राजनीति में सक्रियता से आपकी चर्चा बढ़ेगी।
मीन : वक्त के साथ जो हाथ से फिसल गया, उस पर पश्चाताप करने से कोई फायदा नहीं है। वक्त के साथ गतिमान जीवन ही सकारात्मक जीवन है। संतान के प्रति दायित्वों की पूर्ति होगी।
Tweet![]() |