बृहस्पतिवार, 17 नवम्बर, 2022 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 17 नवम्बर, 2022 का राशिफल।
![]() बृहस्पतिवार, 17 नवम्बर, 2022 का राशिफल |
मेष : कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयास सार्थक होंगे। पुराने संबंधों से लाभ संभव। कुछ नये संबंध बनेंगे।
बृषभ : मन सुंदर कल्पनाओं से प्रभावित रहेगा। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। निकट संबंधों में भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा।
मिथुन : ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे अपयश या लान्छन मिले। भौतिक आकांक्षाएं सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न बरतें।
कर्क : नवीन आशाएं नये उत्साह का संचार करेंगी। कुछ नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लाएंगी। आवेश में कोई निर्णय न लें। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार बनेंगे। सगे-संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
सिंह : नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार बनेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में मनोवान्छित सफलता मिलेगी। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में मनोवान्छित सफलता के आसार हैं।
कन्या : चुनौतियों का डटकर सामना करें, निश्चित ही सफलता मिलेगी। कुछ नये घरेलू तनावों से मन अशांत रहेगा। महत्वपूर्ण कायरें के प्रति आलस्य न करें। अर्थाभाव और भविष्य की चिन्ताएं मन पर दबाव बनाएंगी।
तुला : परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय संभव। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी न होने दें।
वृश्चिक : कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप पीठ पीछे दूसरों की आलोचना न करें। मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा।
धनु : निकट संबंधों में शंकाओं को न हावी होने दें। पीठ पीछे दूसरों की आलोचना आपकी छबि पर बुरा प्रभाव डालेगी। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न करें।
मकर : आपका मन किसी महिला की ओर केंद्रित होगा। निकट संबंधों में शंकाओं को न हावी होने दें। भौतिक आकांक्षाएं सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुन्दर छबि बनायें।
कुंभ : परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन परेशान होगा। बीती बातों को भूलने की चेष्ठा करें। रोजगार क्षेत्र में किया गया प्रत्यन सार्थक होगा। ग्रहों की अनुकूलता से कोई अवरोधित कार्य हल होने के आसार हैं।
मीन : पुराने संबंधों से लाभ संभव। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार हैं। विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा।
Tweet![]() |