शनिवार, 19 नवम्बर, 2022 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार, 19 नवम्बर, 2022 का राशिफल।
![]() शनिवार, 19 नवम्बर, 2022 का राशिफल |
मेष : निकट संबंधों में पारदर्शी व कर्तव्यनिष्ठ बनें। सगे-संबंधों के अनुकूल नैतिक मर्यादा का पालन करें। नाजुक संबंधों में कटुता न आने दें। परिवार में किसी सदस्य की अस्वस्थता से मन परेशान होगा।
बृषभ : संघर्ष के इन दिनों में धैर्य और हिम्मत से काम लें। मन को सकारात्मक दिशा प्रदान करें। परिजनों के सुख-दुख से प्रभावित मन परिवार को संजोने में केंद्रित होगा। जीवन साथी का स्नेह प्राप्त होगा।
मिथुन : आकस्मिक ढेर सारे तनाव मन पर प्रभावी होंगे। निराशावादी विचारों को त्यागें। नाजुक संबंधों में भावनात्मक कष्टों को भूल वर्तमान को बेहतर बनायें। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें।
कर्क : भविष्य संबंधित योजनाएं मन को प्रभावित करेंगी। मन सुंदर विचारों से सिंचित होगा। धार्मिक व पारंपरिक कार्यों में मन केंद्रित होगा। नये कार्यों में संलग्नता से लाभ संभव। कोई सृजनात्मक कार्य पूर्ण होगा।
सिंह : अपने सुख-दुख को छोड़ परिजनों के सुख के बारे में सोचें। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। नई आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। पुराने सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।
कन्या : आर्थिक क्षेत्र में आप कुछ नई योजनाओं को सार्थक करेंगे। कोई व्यक्तिगत संबंध परिवार में विवाद का कारण बन सकता है। प्रणय संबंधों को लेकर मन चिंतित होगा। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।
तुला : मन प्रसन्न व उत्साहित रहेगा। प्रियजनों का सान्निध्य प्राप्त होगा। महत्वाकांक्षाएं जल्द ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेंगी। महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का योग है। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।
वृश्चिक : किसी अचल सम्पत्ति को लेने की योजना बन सकती है। कार्यक्षेत्र के किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। मन धनागम की नई युक्तियों पर केंद्रित होगा। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा।
धनु : मधुरवाणी से सगे-संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक दायित्वों की समय से पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। घर में खुशहाली रहेगी।
मकर : पूर्वाग्रहवश मन में किसी प्रकार की शंका न पालें। गलतियों को स्वीकारते हुए सगे-संबंधों में क्षमायाचक बनें और शांत भाव से अच्छे कार्यो द्वारा उसका प्राश्चित करें। जीवन साथी के सहयोग से प्रसन्न रहेंगे
कुंभ : पुरानी गलतियों से सीख लेते हुए वर्तमान को सुधारें। परिवार को कुशलता से चलाने में आपका विशेष योगदान होगा। किसी संबंध को लेकर पूरे परिवार के विरोध का सामना करना पड़ेगा।
मीन : मन ढ़ेर सारे पूर्वाग्रहों से प्रभावित होगा। पुरानी बातों को भूलकर वर्तमान के साथ समझौता करें। मन पर नियंत्रण रखें और कर्तव्यनिष्ठ बनें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव।
Tweet![]() |