शनिवार, 3 सितम्बर, 2022 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार, 3 सितम्बर, 2022 का राशिफल।
![]() शनिवार, 3 सितम्बर, 2022 का राशिफल |
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:00, काशी-प्रात: 05:39, कानपुर-प्रात: 05:49, पटना-प्रात: 05:30, देहरादून-प्रात: 05:55, गोरखपुर-प्रात: 05:36, लखनऊ-प्रात: 05:46 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 18:40, काशी-सायं 18:15, कानपुर-सायं 18:26, पटना-सायं 18:06, देहरादून-रात्रि 18:38, गोरखपुर-सायं 18:14, लखनऊ-सायं 18:24 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अप. 12:35, काशी-अप. 12:03, कानपुर-अप. 12:17, पटना-अप. 11:55, देहरादून-अप. 12:36, गोरखपुर-अप. 12:05, लखनऊ-अप. 12:15 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-रात्रि 23:08, काशी-रात्रि 22:52, कानपुर-रात्रि 23:00, पटना-रात्रि 22:42, देहरादून-रात्रि 23:00, गोरखपुर-रात्रि 22:47, लखनऊ-रात्रि 22:57 बजे। राहुकालम 09:00 बजे से 10 :30 बजे तक। राष्ट्रीय आषाढ़ 12, शक् संवत् 1944। भाद्रपद शुक्ल सप्तमी, संवत् 2079, सौर (सिंह)भाद्रपद मास की 19, प्रविष्टें। सफर 05, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। वर्षा ऋतु। भाद्रपद शुक्ल पक्ष सप्तमी (07) अपराहन् 12:28 बजे तक, तदन्तर अष्टमी तिथि प्रारम्भ। अनुराधा नक्षत्र रात्रि 22:57 बजे तक, तदन्तर ज्यष्ठा नक्षत्र प्रारम्भ। वैधृति योग सायं 17:00 बजे तक, तदन्तर विष्कुम्भ योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात वृश्चिक राशि में ही संचरण करेगा। भद्रा अपराहन् 12:28 बजे से रात्रि 23:34 बजे तक, मुक्ताभरण सप्तमी, उमामहेर पूजन, फल सप्तमी, गौरी देवी का आवाहन, गौरी पूजा, यायीजय योग सूर्योदय से अपराहन् 12:28 बजे तक।
मौसम : उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में उमस भरी थोड़ी गरमी रहेगी। पूर्व-दक्षिण समुद्र तट पर भारी वर्षा के आसार है। मध्य भारत में उमस भरी गरमी होगी।
मेष : भौतिक-सुख साधन हेतु ब्यय के आसार है। आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है। शासन-सत्ता के दिशा में केन्द्रित व्यक्तियों के लिए लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
बृषभ : उच्छृंखलता व ब्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। व्यवसायिक यात्राएं करनी पड़ सकती है। किसी पुराने संबंध में बिशेष निकटता की अनुभूति करेंगे।
मिथुन : भबिष्य संबंधी चिन्ताएं मन में नकारात्मक बिचार ला सकतीं है। लाभकारी संबंधों की नजदीकियां पैदा होंगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ प्राप्त होगा। रोजगार के क्षेत्र में लाभ के आसार है।
कर्क : सन्तान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिन्तित होगा। शासन-सत्ता से जुड़े व्यक्तियों के लिए लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी।
सिंह : महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। भौतिक महत्वकांक्षाएं अभाव का ऐहशास करेंगी। कुछ नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केन्द्रित होगा।
कन्या : पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी। भावना प्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाती है, लेकिन रह-रहकर भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट की जननी बनेंगी।
तुला : भावनाव से उद्वेलित आपका मन निकटस्थ संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिन्तित होगा। पूर्वाग्रह वश मन में संबंधों के प्रति नकारात्मक को न पालें। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें।
वृश्चिक : किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित ब्यवस्था में मन चिन्तित होगा। अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों को समयानुकूल व सकुशल पूर्ण करने में सक्षम होंगे।
धनु : भावनाओं पर नियंत्रण कर दायित्वों के प्रति सजग होना, आपके प्रगति का सूचक है। परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती है। महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक होती नजर आएंगी।
मकर : सामाजिक गतिबिधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। कुछ नयी अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी।
कुंभ : किसी की कटुवाणी मन को दुखित कर सकता है। परिजनो से भावनात्मक कष्ट हो सकता है। किसी श्रेष्टजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा।
मीन : नये संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। सामाजिक संबंधों में सन्तुलित ब्यवहार व वाक्यपटुता आपके गरिमा में बृद्धि करेगा। कुछ बालसुलभता व असंयमित शब्दो का प्रयोग संबंधों में कटुता ला सकता है।
Tweet![]() |