जानिए बुधवार, 31 अगस्त, 2022 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 31 अगस्त, 2022 का राशिफल।
![]() जानिए बुधवार, 31 अगस्त, 2022 का राशिफल |
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:58 काशी-प्रात: 05.38, कानपुर-प्रात: 05:47, पटना-प्रात: 05:29, देहरादून-प्रात: 05:53, गोरखपुर-प्रात: 05:35, लखनऊ-प्रात: 05:45 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:44 काशी-सायं 06:18, कानपुर-सायं 06:29, पटना-सायं 06:09, देहरादून-सायं 06:42, गोरखपुर-सायं 06:17, लखनऊ-सायं 06.27 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 09.26, काशी-प्रात: 09:00, कानपुर-प्रात: 09:12, पटना-प्रात: 08:52, देहरादून-प्रात: 09:24, गोरखपुर-प्रात: 09.00, लखनऊ-प्रात: 09.10 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-रात्रि 09:10, काशी-रात्रि 08:49, कानपुर-रात्रि 08:59, पटना-रात्रि 08:40, देहरादून-रात्रि 09:05, गोरखपुर-रात्रि 08:46, लखनऊ-रात्रि 08:56। राहुकालम 12:00 बजे से 13:30 बजे तक। राष्ट्रीय आषाढ़ 09, शक् संवत् 1944। भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी, संवत् 2079, सौर (सिंह)भाद्रपद मास की 16, प्रविष्टें। सफर 02, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। वर्षा ऋतु। भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्थी अप. 15:22 बजे तक तदन्तर पंचमी तिथि प्रारम्भ। चित्रा नक्षत्र अर्धरात्रियोत्तर 00:12 बजे तक तदन्तर स्वाति नक्षत्र प्रारम्भ। शुक्ल योग रात्रि 22:48 बजे तक तदन्तर ब्रह्म योग प्रारम्भ। चन्द्रमा कन्या राशि का पूर्ण भोगकर अप. 12:04 बजे तुला राशि में प्रवेश करेगा। भद्रा समाप्त अप. 15:23 बजे तक, वैनायकी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत, सिद्धि विनायक व्रत, सौभाग्य।
मौसम : उत्तर पर्वतीय एवं उत्तर मैदानी क्षेत्रों में कई स्थानों पर कहीं-कहीं हल्की वर्षा के आसार हैं। पूर्व-दक्षिण समुद्र तटीय इलाकों में भारी संभव। मध्य क्षेत्रों में उमस भरी गर्मी होगी। उत्तर के मैदानी क्षेत्रों में कहीं धूप तो कहीं बदली होगी।
मेष : अच्छी योजनाओं के साथ सक्रियता प्रगति का मार्ग खोलेगी। अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता अर्जित करेंगे और प्रतिभा को उजागर करेंगे। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति होगी। अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें।
बृषभ : किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा संभव। शासन-सत्ता के लोगों के साथ निकटता बढ़ेगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ प्राप्त होगा।
मिथुन : किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु मन प्रसन्न होगा। प्रयासरत् क्षेत्र में अवरोधों का समय समाप्त होगा। मौसम के परिवर्तन से स्वास्थ्य प्रति थोड़ी सतर्कता अपेक्षित है।
कर्क : उच्च महत्वकांक्षाएं रोजगार क्षेत्र में अधिक परिश्रम हेतु प्रेरित करेंगी। अक्सर दूसरों की आलोचना करना ठीक नहीं है। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। रोजगार में लाभ के अवसर मिलेंगे।
सिंह : निराशा व शंकोच छोड़ आशावादी बनें। अच्छे अवसरों को जाया न होने दें। अपनी प्रतिभाओं व क्षमताओं को पहचान सही दिशा में परिश्रम करें। नौकरी-पेशे में सुखद वातावरण बनेगा।
कन्या : अनावश्यक खचरें पर नियंत्रण रखें। परिजनों से भावनात्मक कष्ट हो सकता है। किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की पूर्ति होगी। सामाजिक संबंधों में संतुलित व्यवहार से आपकी गरिमा में वृद्धि होगी।
तुला : नियोजित परिश्रम द्वारा समस्याओं पर विजय प्राप्त करेंगे। छोटी-मोटी यात्राएं अपेक्षित है। शंकाओं पर काबू रखें और ईश्वर व अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें।
वृश्चिक : महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें। कुछ नई आशाएं मन में खुशियों का संचार करेंगी। अपनी वकपटुता से सगे-संबंधियों के बीच लोकप्रिय होंगे। धार्मिक क्रिया-कलापों में मन केंद्रित होगा।
धनु : जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। अत्याधिक संवेदनशीलता संबंधों में कष्ट की जननी हो सकती हैं। अत: इस पर नियंत्रण रखें। नए रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
मकर : भौतिक जगत की ओर आपका मन आकषिर्त होगा। सामाजिक संबंधों के निर्वहन में ब्यस्तता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण अवरोधित कार्य हल होंगे। मौसम के अनुकूल आहार-विहार पर नियंत्रण रखें।
कुंभ : किसी महत्वपूर्ण आयोजन की व्यवस्था हेतु मन केंद्रित होगा। राजनीति में सक्रियता से आपके वर्चस्व में वृद्धि करेगी। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। अच्छी भावनाओं से सगे-संबंधों में अच्छी छबि बनाएंगा।
मीन : धार्मिक व समाजिक क्रिया-कलापों में रुचि बढ़ेगी। ईश्वरीय आस्था से भौतिक कष्ट दूर होंगे। कोई सुखद आसार मन को प्रसन्न रखेगा। किसी नये कार्य से काफी लोकप्रियता बढ़ेगी।
Tweet![]() |