जानिए अपना मंगलवार, 30 अगस्त, 2022 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 30 अगस्त, 2022 का राशिफल।
![]() मंगलवार, 30 अगस्त, 2022 का राशिफल |
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:58, काशी-प्रात: 05.37, कानपुर-प्रात: 05:47, पटना-प्रात: 05:28, देहरादून-प्रात: 05:53, गोरखपुर-प्रात: 05:35, लखनऊ-प्रात: 05:45 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:45, काशी-सायं 06:19, कानपुर-सायं 06:30, पटना-सायं 06:11, देहरादून-सायं 06:44, गोरखपुर-सायं 06:19, लखनऊ-सायं 06.29 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 08.29, काशी-प्रात: 08:04, कानपुर-प्रात: 08:15, पटना-प्रात: 07:55, देहरादून-प्रात: 08:25, गोरखपुर-प्रात: 08.03, लखनऊ-प्रात: 08.13 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-रात्रि 08:38, काशी-रात्रि 08:16, कानपुर-रात्रि 08:27, पटना-रात्रि 08:07, देहरादून-रात्रि 08:34, गोरखपुर-रात्रि 08:14, लखनऊ-रात्रि 08:24। राहुकालम 03:00 बजे से 04:30 बजे तक। राष्ट्रीय आषाढ़ 08, शक् संवत् 1944। भाद्रपद शुक्ल तृतीया, संवत् 2079, सौर (सिंह) भाद्रपद मास की 15, प्रविष्टें। सफर 01, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। वर्षा ऋतु। भाद्रपद शुक्ल पक्ष तृतीया अप. 15:33 बजे तक तदन्तर चतुर्थी तिथि प्रारम्भ। हस्त नक्षत्र रात्रि 23:50 बजे तक तदन्तर चित्रा नक्षत्र प्रारम्भ। शुभ योग अर्धरात्रियोत्तर 00:05 बजे तक तदन्तर शुक्ल योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात कन्या राशि में ही संचरण करेगा। भद्रा प्रारम्भ अर्धरात्रियोत्तर 03:28 बजे से, वाराह जयन्ती, हरतालिका हस्त गौरी व्रत, सामवेदी उपाकर्म, बुध हस्त नक्षत्र में रात्रि 19:15 बजे प्रवेश करेगा, स्त्री-स्त्री, सूर्य-सूर्य, मेष वाहन, सौम्या नाड़ी तदीश गुरु अल्प वृष्टि हो।
मौसम : उत्तर पर्वतीय एवं पूर्वोत्तर तराई क्षेत्रों में वर्षा संभव। पूर्व-दक्षिण समुद्रतटीय स्थानों पर भी वर्षा संभव। मध्य क्षेत्रों में उमस भरी गर्मी होगी।
राशिफल
मेष : कार्यक्षेत्र में क्षमता का लाभ उठाएंगे। घर-परिवार में सुखद स्थिति से प्रसन्नता लाएगी। महत्वाकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। घरेलू कार्यों में अत्याधिक व्यय का योग योग है।
बृषभ : किसी मांगलिक आयोजन को लेकर उत्साहित रहेंगे। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। घर में खुशहाली रहेगी।
मिथुन : वर्तमान में मन अच्छी कल्पनाओं से प्रभावित होगा। बीती बातों को भूल स्वयं को सकारात्मक दिशा की ओर केंद्रित करें। जीवन साथी के साथ भावनात्मकता बनी रहेगी।
कर्क : श्रेष्ठजनों से प्यार-सम्मान का योग है। कार्यक्षेत्र में अच्छे अवसर उत्साहित करेंगे। भौतिक इच्छाएं बलवती होंगी। बीती हुई बातों को भूलने की कोशिश करें। घर में कुशलता रहेगी।
सिंह : सगे-संबंधियों के बीच बिना वजह की शंकाओं को न हावी होने दें। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति होगी। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। सगे-संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। गुप्त विरोधियों से सतर्क रहें।
कन्या : किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति होने के आसार हैं। सगे-संबंधियों के बीच मधुरता कायम रखें। विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। प्रियजनों का सहयोग मिलेगा।
तुला : अच्छे कार्यों द्वारा प्रशंसा के पात्र बनेंगे। कुछ नई अभिलाषाएं मन में जगह बनाएंगी। राजनीतिज्ञों के लिए समय अनुकूल होगा। शासन-सत्ता से लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
वृश्चिक : घरेलू महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति हेतु तत्पर होंगे। सगे-संबंधियों के बीच किसी तरह की कटुता न आने दें। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु प्रयत्नशील रहेंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा।
धनु : कोई भी महत्वपूर्ण फैसला विवेपूर्ण लें। नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति के आसार बनेंगे। किसी नये कार्य की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।
मकर : माता के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में क्षमता की अनुभूति करेंगे। शंकाओं पर सगे-संबंधियों के बीच खुलकर बात करें। भविष्य की चिंता छोड़ मन को अच्छे कार्यों में केंद्रित करें।
कुंभ : अच्छे कार्यों द्वारा प्रशंसा के पात्र बनेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति समय से करें। घरेलू वातावरण में कटु वचनों का प्रयोग न करें। कुछ अच्छे आसार उत्साह का संचार करेंगे।
मीन : जीवन में आ रही कठिनाइयों से न डरें क्यों कि आने वाला समय आपका है। नकारात्मक चिंताओं का त्याग करें। आवेश में किये कार्य से कष्ट संभव। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों की पूर्ति होगी।
Tweet![]() |