सोमवार, 29 अगस्त, 2022 का राशिफल

Last Updated 29 Aug 2022 09:18:16 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 29 अगस्त, 2022 का राशिफल।


सोमवार, 29 अगस्त, 2022 का राशिफल

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:57, काशी-प्रात: 05:37, कानपुर-प्रात: 05:47, पटना-प्रात: 05:28, देहरादून-प्रात: 05:52, गोरखपुर-प्रात: 05:34, लखनऊ-प्रात: 05:44 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 18:46, काशी-सायं 18:20, कानपुर-सायं 18:32, पटना-सायं 18:12, देहरादून-सायं 18:44, गोरखपुर-सायं 18:20, लखनऊ-सायं 18:30 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 07:32, काशी- प्रात: 07:09, कानपुर-प्रात: 07:20, पटना-प्रात: 07:00, देहरादून-प्रात: 07:28, गोरखपुर-प्रात: 07:07, लखनऊ-प्रात: 07:17 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-रात्रि 20:09, काशी-रात्रि 19:44, कानपुर-रात्रि 19:56, पटना-रात्रि 19:36, देहरादून-रात्रि 20:06, गोरखपुर-रात्रि 19:43, लखनऊ-रात्रि 19:53 बजे। राहुकालम 07:30 बजे से 09:00 बजे तक। राष्ट्रीय आषाढ़ 07, शक् संवत् 1944। भाद्रपद शुक्ल द्वितीया, संवत् 2079, सौर (सिंह) भाद्रपद मास की 14, प्रविष्टें। मोहर्रम् 30, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। वष्रा ऋतु। भाद्रपद शुक्ल पक्ष द्वितीया (02) अपराह्न 15:20 बजे तक, तदन्तर तृतीया तिथि प्रारम्भ। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रात्रि 23:04 बजे तक, तदन्तर हस्त नक्षत्र प्रारम्भ। साध्य योग अर्धरात्रयोत्तर 01:04 बजे तक, तदन्तर शुभ योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात कन्या राशि में ही संचरण करेगा। मुस्लिम माह सफर, हिजरी 1444 शुरु।

राशिफल

मोैसम: उत्तर मध्य भारत में कई स्थानो पर  हल्की वर्षा होगी। उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में भारी वर्षा के आसार हैं। मध्य भारत में उमस भरी गर्मी होगी रात्रि का मौसम ठंडा होगा।    

मेष: भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय अपेक्षित है। तामसिक विचारों को मन से दूर रखें। विपरीतलिंगी संबंधों में आकषर्ण बढ़ेगा। भावनावों से उद्वेलित मन संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिन्तित होगा।              
बृषभ: स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन में नए-नए विचार उत्पन्न होंगे।  विषम परिस्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होने के आसार बन रहे हैं।                   
मिथुन: साहस व बुद्धिमता से पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे। शासन-सत्ता में व्यस्तता बढ़ेगी। निकटस्थ संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुन्दर छवि बनाएं।                   

कर्क: किसी कार्य को छोटा-बड़ा समझने के बजाए अपने कर्तव्यों का ठीक ढंग से निर्वहन करें। भविष्य के प्रति मन में चिन्ताएं उत्पन्न होंगी। वर्तमान कार्य से मन में असन्तुष्टी उत्पन्न होगी।          
सिंह: किसी पुराने संबंध से विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। हर घटना से आपको सीख लेने की जरुरत है। ग्रहों की अनुकूलता से कोई अवरोधित कार्य हल होने के आसार हैं।          
कन्या: कोई छोटी बात भी परिवार में तनाव का कारण बन सकती है। भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। भौतिक आकांक्षाएं सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी।                 
तुला: सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति संबंधों में मधुरता बढ़ाएगी। महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता नए उत्साह का संचार करेगी।  सामाजिक गतिविधयों में क्रियाशीलता बढ़ेगी।
वृश्चिक: भविष्य के प्रति निराशाजनक विचारों को मन पर हावी न होने दें। अपने जीवन में सही लक्ष्य व सुदृढ़ता को सुनिश्चित करें तभी जीवन में सही प्रगति कर सकते हैं।         
धनु:  नए व्यावसायिक यात्राओं का योग है। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी भी प्रयास में आर्थिक अभाव अवरोधक होगा। मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिन्तित होगा।               
मकर:  आर्थिक क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। सफलताएं आन्तरिक क्षमताओं का अहसास कराएंगी। बुद्धिमता व परिश्रम का मिला-जुला संजोग का भरपूर लाभ उठाएंगे।     
कुंभ: भविष्य और रोजगार को लेकर मन थोड़ा चिन्तित होगा। पारिवारिक दायित्वों की चिन्ता उत्पन्न होगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें एवं जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें।         
मीन: महत्वाकांक्षी अभिलाषाएं मन में असन्तुष्टी पैदा करेंगी। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी। छोटी-छोटी पारिवारिक बातें बाहरी व्यक्तियों से न कहें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment