28 अगस्त से 3 सितम्बर, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 28 अगस्त से 3 सितम्बर, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल।
![]() 28 अगस्त से 3 सितम्बर, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल |
मेष-किसी अहम मुद्दे पर अभिभावकों से वैचारिक मतभेद संभव। महत्वपूर्ण निर्णयों को विवेक से लें। व्यावसायिक संबंधों से लाभ संभव। भाई अथवा पिता से भावनात्मक कष्ट मिल सकता है। अविवाहितों के विवाह तय होने की प्रबल संभावना है। शिक्षा प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह में वृद्धि होगी। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को अध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। अच्छे व प्रगतिशील विचारों से मन प्रभावित होगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से यात्रा में कठिनाइयां संभव। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा।
वृषभ-नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। निकट संबंधों में कटुता की आशंका है। रविवार एवं सोमवार को नये व्यायसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है। राजनीतिज्ञों को उनके विरोधियों की प्रबलता से कठिनाइयां संभव। खान-पान में थोड़ी सावधानी बरतें। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सरल स्वभाव व मिलनसारिता से सगे-संबंधों में लोकप्रिय होंगे। अत्याधिक भावुकता संबंधों में भावनात्मक शोषण का कारण बन सकता है।
मिथुन-प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। परिजनों व निकट संबंधियों का स्नेह प्राप्त होगा। अत्याधिक पारिवारिक जिम्मेदारियां मन पर दबाव बनायेंगी। अच्छी योजनाओं द्वारा कठिन से कठिन कार्यों को सार्थक बनाने में सक्षम होंगे। रविवार एवं सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद मनोवांछित परिणाम न मिलने से चिंतित होंगे। माता का स्नेह प्राप्त होगा। घरेलू वातावरण में छोटे-मोटे तनाव की आशंका है। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें, अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन सुख व उत्साह में वृद्धि होगी। योजनाओं को फलीभूत करने में सक्षम होंगे। नौकरी पेशे में लोकप्रियता व प्रभुत्व बढ़ेगा। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।
कर्क-ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे आपकी छवि धूमिल हो। नौकरी के वातावरण में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। घरेलू बातों से मन परेशान होगा। बिना वजह दूसरों की बातें करना ठीक नहीं है। आकस्मिक कोई यात्रा करनी पड़ सकती है। सोमवार एवं मंगलवार को हड़बड़ी में कोई कार्य न करें, अन्यथा त्रुटियां स्वाभाविक हैं। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को परिजनों व निकट संबंधों के स्नेह से यह सप्ताह सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। किसी लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है। सामाजिक व मांगलिक कार्यों में आपकी भागेदारी बढ़ेगी।
सिंह-भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी लाएंगे। अत्याधिक व्यय व दायित्व पूर्ति में समुचित साधनाभाव से मन चिंतित होगा। अभिभावकों के सुख-दु:ख के प्रति मन चिंतित होगा। महत्वपूर्ण कार्य में आलस्य न करें। रविवार एवं मंगलवार को आर्थिक कठिनाइयों सहित विरोधियों की प्रबलता संभव। प्रशासनिक स्तर के लोगों से निकटता बढ़ेगी। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को आकस्मिक किसी सुखद घटना से पारिवारिक वातावरण उत्साहित होगा। जीवनसाथी से संबंधित किसी समस्या के हल होने से दाम्पत्य जीवन सुखद होगा। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।
कन्या-इस सप्ताह पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। दाम्पत्य जीवन में मधुरता के लिए भावनात्मक अभिव्यक्ति पर जोर दें। दायित्वों के पूर्ति हेतु प्रयत्नशील मन समुचित साधनाभाववश चिंतित होगा। रविवार एवं सोमवार को परिजनों की छोटी-छोटी बात का बुरा न माने। तमाम जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु धन संचय के लिए मन प्रयत्नशील होगा। विद्यार्थियों के मन में नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी ला सकती हैं। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आवेश में कोई निर्णय न लें। प्रणय संबंधों में केंद्रित मन भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त हो सकता है।
तुला-इस सप्ताह अच्छी योजनाओं द्वारा कठिन से कठिन कार्यों को सार्थक करने में सक्षम होंगे। शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा। घर में मांगलिक आयोजन को लेकर उत्साहित होंगे। भविष्य संबंधी चिंताओं से मन परेशान होगा। संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव कार्यक्षेत्र में छबि को कुप्रभावित करेगा। रविवार एवं सोमवार को विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न करें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। राजनीतिज्ञों के लिए अच्छा समय है। बुधवार एवं शनिवार को अत्याधिक व्यय से मन चिंतित होगा। लेन-देन में थोड़ी सावधानी बरतें। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगों से सलाह लें। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें।
वृश्चिक-बौद्धिक क्षमता द्वारा आय-व्यय में संतुलन बनायेंगे। विषम स्थितियों में भी हर दायित्वों को पूर्ण करने में सफल होंगे। घरेलू चिंताएं रहेंगी। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। यात्रा में सामान की सुरक्षा स्वयं करें। रविवार एवं बुधवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चरने के प्रयास करें। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा। दायित्वों की पूर्ति हेतु मन नये विचारों पर केंद्रित होगा। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। स्वयं को रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को आर्थिक क्षेत्र में नई योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति के आसार बढ़ेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता की दृष्टि से समुचित परिश्रम हेतु मन केंद्रित होगा।
धनु-कई कायां के एक साथ एकत्रित होने से अत्याधिक कार्यों का बोझ आप पर पड़ेगा। आकस्मिक कार्यक्षेत्र में अर्थाभाव अवरोधक बनेगा।
मन नये कार्यों पर केंद्रित होगा। उच्च महत्वाकांक्षा जल्द ऊंची प्रगति के प्रेरित करेंगी। रोजगार में ब्यस्तता बढ़ेगी। सोमवार एवं मंगलवार को रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में मनोवांछित सफलता के लिए मन चिंतित होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में कठिनाइयों से मन मन नकारात्मक विचारों से प्रभावित रहेगा।
मकर-मिलनसार स्वभाव से संबंधों में निकटता लायेंगे किंतु अत्याधिक भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट का अनुभव करायेंगी। दायित्वों की पूर्ति से आर्थिक कठिनाइयां संभव। यर्थाथता से परे महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थ मन दुखित होगा। मांगलिक कार्यों में ब्यस्तता रहेगी। छोटी-मोटी परेशानियां छोड़ घर में उत्साह का माहौल रहेगा। सोमवार को निकट संबंधों में छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। मंगलवार एवं शुक्रवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर मिलेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। शनिवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव। प्रतिष्ठित लोगों से निकटता बढ़ेगी।
कुंभ-नौकरी में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी से कष्ट संभव। कार्यक्षेत्र में कार्यकुशलता से प्रशंसा के पात्र बनेंगे। जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु समुचित साधनवश मन चिंतित होगा। घरेलू चिंताएं रहेंगी। किसी महत्वपूर्ण मांगलिक अयोजन हेतु मन समुचित साधन व्यवस्थता के लिए चिंतित होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। क्रियाशीलता द्वारा प्रगति संभव। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। सोमवार एवं मंगलवार को कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से प्रसन्न होंगे। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी ब्यस्तता रहेगी। विद्यार्थी शिक्षा में अपने परिणाम के प्रति भयग्रस्त होंगे।
मीन-इस सप्ताह आपका उच्च कल्पनाशील मन नई कल्पनाओं से ओतप्रोत रहेगा। संबंधों में अच्छी भावनाओं के बावजूद भी अपयश की आशंका है। महत्वाकांक्षी मन यर्थाता से परे ऊंची आकांक्षाओं की सार्थकता में असमर्थता महसूस कर दुखित होगा। दाम्पत्य जीवन में कष्टवश जीवन अरुचिकर लगेगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी अपेक्षित है। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। राजनीतिज्ञों को कुछ आकस्मिक लाभप्रद स्थितियों से लाभ संभव। रविवार एवं बृहस्पतिवार को थोड़ा खान-पान में सावधानी बरतें। अध्यात्मिक भावनाएं मन को प्रभावित करेंगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को यात्रा में सावधानी बरतें।
| Tweet![]() |