शनिवार, 27 अगस्त, 2022 का राशिफल

Last Updated 27 Aug 2022 09:25:59 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार, 27 अगस्त, 2022 का राशिफल।


दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:56, काशी-प्रात: 05:36, कानपुर-प्रात: 05:46, पटना-प्रात: 05:27, देहरादून-प्रात: 05:51, गोरखपुर-प्रात: 05:33, लखनऊ-प्रात: 05:43 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:48, काशी-सायं 06:23, कानपुर-सायं 06:34, पटना-सायं 06:14, देहरादून-सायं 06:46, गोरखपुर-सायं 06:22, लखनऊ-सायं 06:32 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 05.39, काशी-प्रात: 05.20, कानपुर-प्रात: 05.29, पटना-प्रात: 05.11, देहरादून-प्रात: 05.33, गोरखपुर-प्रात: 05.16, लखनऊ-प्रात: 05.26 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-रात्रि 07.08, काशी-सायं 06:41, कानपुर-सायं 06:53, पटना-सायं 06:32, देहरादून-सायं 07:07, गोरखपुर-प्रात: 06:41, लखनऊ-प्रात: 06:51 बजे। राहुकाल 09:00 बजे से 10:30 बजे। राष्ट्रीय आषाढ़ 05, शक् संवत् 1944। भाद्रपद कृष्ण अमावस्या, संवत् 2079, सौर (सिंह)भाद्रपद मास की 12, प्रविष्टें। मोहर्रम् 28, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। वष्रा ऋतु। भाद्रपद कृष्ण पक्ष अमावस्या अप. 13:46 बजे तक तदन्तर भाद्रपद शुक्ल प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ। मघा नक्षत्र रात्रि 20:26 बजे तक तदन्तर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र प्रारम्भ। शिव योग अर्धरात्रियोत्तर 02:07 बजे तक, तदन्तर सिद्ध योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात सिंह राशि में ही संचरण करेगा। स्नान-दान की अमावस्या, कुशोत्पाठनी अमावस्या,
मौसम : उत्तर के मैदानी क्षेत्रों में उमस भरी गर्मी रहेगी। पूर्वोत्तर तराई क्षेत्रों में कहीं-कहीं वष्रा संभव। पूर्व-दक्षिण समुद्रतटीय इलाकों में भी वष्रा के आसार हैं। मध्य क्षेत्रों में गर्मी होगी।
मेष : भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार हैं। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। सगे-संबंधियों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ेगी। निकट संबंधों में शंकाओं को न हावी होने दें। जीवन साथी का स्नेह मिलेगा।    

बृषभ : विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें। अवरोधित कार्य हल होंगे। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। घर में खुशहाली रहेगी।  
मिथुन : अच्छे कार्यों द्वारा प्रशंसा के पात्र बनेंगे। राजनीतिज्ञो के लिए ग्रहों की अनुकूलता रहेगी। सगे-संबंधियों के बीच कटु वचनों का प्रयोग न करें। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।          
कर्क : अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित होंगे। अच्छी आकांक्षाओं की पूर्ति होगी। बीती बातों को भूलने की कोशिश करें। रोजगार में कुछ अच्छे अवसर बनेंगे। भौतिक इच्छाएं बलवती होंगी।       
सिंह : नकारात्मक चिंताओं का त्याग करें। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आवेश में लिये गये निर्णय से कष्ट संभव।         
कन्या : किसी नये की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। किसी महत्वपूर्ण फैसले के लिए मन केंद्रित होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति के आसार बनेंगे।        
तुला : पारिवारिक चिंताएं मन को परेशान करेंगी। घरेलू कार्यों में अत्याधिक व्यय का योग है। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। परिवार में कोई सुखद स्थिति प्रसन्नता लाएगी। महत्वाकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी।        
वृश्चिक : पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं। परिश्रम का समुचित लाभ प्राप्त होगा।       
धनु : उपस्थित साधनों में सन्तुष्ट व तृप्त होने का प्रयत्न करें। मन सुंदर कल्पनाओं से प्रभावित होगा। निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। किसी नये संबंध के प्रति निकटता बढ़ेगी। घर में खुशहाली रहेगी।      
मकर : अपने अंदर धैर्य व वाणी में मधुरता लायें। कुछ नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। प्रियजनों का सन्निध्य मिलेगा। गुप्त विरोधियों से सतर्क रहें। विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।          
कुंभ : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुबिधाग्रस्त होगा। अच्छे कार्यों के लिए प्रशंसनीय होंगे। शासन-सत्ता से लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। राजनीतिज्ञों के लिए समय अनुकूल रहेगा तथा उनके वर्चस्व में वृद्धि होगी।        
मीन : भावनात्मक समस्याओं पर संबंधों में खुलकर बात करें। कुछ नये उत्साह व क्षमता की अनुभूति करेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों को कल पर न टालें। पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। मन से नकारात्मकता को निकालें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment