बृहस्पतिवार, 25 अगस्त, 2022 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 25 अगस्त, 2022 का राशिफल।
![]() बृहस्पतिवार, 25 अगस्त, 2022 का राशिफल |
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:55, काशी-प्रात: 05.35, कानपुर-प्रात: 05:45, पटना-प्रात: 05:26, देहरादून-प्रात: 05:50, गोरखपुर-प्रात: 05:32, लखनऊ-प्रात: 05:42 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-रात्रि 06:50, काशी-सायं 06:24, कानपुर-सायं 06:36, पटना-सायं 06:15, देहरादून-रात्रि 06:49, गोरखपुर-सायं 06:240, लखनऊ-सायं 06.33 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 04.42, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 04:25, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 04.34, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 04:15, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 04:35, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 04.20, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 04.30 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-सायं 05:59, काशी-सायं 05:28, कानपुर-सायं 05:41, पटना-सायं 05:20, देहरादून-सायं 05:59, गोरखपुर-सायं 05:30, लखनऊ-सायं 04:40। राहुकालम 13:30 बजे से 15:00 बजे तक। राष्ट्रीय आषाढ़ 03, शक् संवत् 1944। भाद्रपद कृष्ण त्रयोदशी, संवत् 2079, सौर (सिंह)भाद्रपद मास की 10, प्रविष्टें। मोहर्रम् 26, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। वर्षा ऋतु। भाद्रपद कृष्ण पक्ष त्रयोदशी प्रात: 10:38 बजे तक तदन्तर चतुर्दशी तिथि प्रारम्भ। पुष्य नक्षत्र अप. 16:15 बजे तक तदन्तर ओषा नक्षत्र प्रारम्भ। वरियान योग अर्धरात्रियोत्तर 01:56 बजे तक तदन्तर परिघ योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात कर्क राशि में ही संचरण करेगा। भद्रा प्रात: 10:37 बजे से रात्रि 23:30 बजे तक (भूलोक), मासशिवरात्रि व्रत, अमृतसिद्धि एवं सर्वार्थसिद्धि योग सूययरेदय से अप. 16:16 बजे तक।
मौसम : उत्तर के मैदानी क्षेत्रों में उमस भरी गर्मी होगी। पूर्ववत् दिन की अपेक्षा तापमान बढ़ेगा। पूर्व-दक्षिण समुद्रतटीय इलाकों में भी तेज वर्षा संभव। मध्य क्षेत्रों में कहीं बदली तो कहीं धूप हो सकती है।
मेष : निकट संबंधों में किसी भी तरह की शंकाओं को न हावी होने दें। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा। सगे-संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति होगी।
बृषभ : कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। अवरोधित कार्य हल होंगे। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।
मिथुन : अच्छे कार्यों द्वारा प्रशंसा के पात्र बनेंगे। राजनीतिज्ञों को ग्रहों का सहयोग मिलेगा। माता के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। प्रयासरत् क्षेत्रों में अवरोधों से मन खिन्न होगा। संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें।
कर्क : बीती बातों को भूलने की कोशिश करें। अच्छी आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। भौतिक इच्छाएं बलवती होंगी। रोजगार में कुछ अच्छे अवसर बनेंगे। अभिभावकों के सहयोग से उत्साह बढ़ेगा।
सिंह : आवेश में किये गये कार्य से कष्ट संभव। भविष्य संबंधी चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। नकारात्मक चिंताओं का त्याग करें। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी।
कन्या : नौकरी का वातावरण सुखद होगा। नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति के आसार बनेंगे। किसी नये कार्य में आपका रुझान बढ़ेगा। किसी महत्वपूर्ण फैसले के लिए मन केंद्रित होगा। घर में खुशहाली रहेगी।
तुला : कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। महत्वाकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। पारिवारिक ब्यस्तताएं बढ़ेंगी। परिवार में कोई सुखद स्थिति प्रसन्नता लायेगी। घरेलू कार्यों में अत्याधिक व्यय संभव।
वृश्चिक : परिश्रम का समुचित लाभ प्राप्त होगा। प्रियजनों का सन्निध्य प्राप्त होगा। गुप्त विरोधियों से सतर्कता बरतें। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं।
धनु : क्रोध पर नियंत्रण रखें और दूसरों पर कटाक्ष भाषा का प्रयोग न करें। मन सुंदर कल्पनाओं से प्रभावित होगा। किसी नये संबंध के प्रति निकटता बढ़ेगी। उपस्थित साधनों में सन्तुष्ट व तृप्त होने का प्रयत्न करें।
मकर : अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। कुछ नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। अपने अन्दर धैर्य व वाणी में मधुरता लाने का प्रयास करें। विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
कुंभ : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुबिधाग्रस्त होगा। अच्छे कार्यों के लिए प्रशंसनीय होंगे। महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। राजनीतिज्ञों के लिए समय अनुकूल रहेगा।
मीन : कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों को कल पर न टालें। ईर्ष्या भाव का त्याग करें और मन को सकारात्मक दिशा में केंद्रित करें। भावनात्मक समस्याओं पर खुलकर बात करें।
| Tweet![]() |