बुधवार, 24 अगस्त, 2022 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 24 अगस्त, 2022 का राशिफल।
![]() बुधवार, 24 अगस्त, 2022 का राशिफल |
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:55, काशी-प्रात: 05:35, कानपुर-प्रात: 05:44, पटना-प्रात: 05:26, देहरादून-प्रात: 05:49, गोरखपुर-प्रात: 05:32, लखनऊ-प्रात: 05:42 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:51, काशी-सायं 06:25, कानपुर-सायं 06:37, पटना-सायं 06:16, देहरादून-सायं 06:50, गोरखपुर-सायं 06:25, लखनऊ-सायं 06:34 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 03:45, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 03:29, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 03:37, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 03:19, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 03:37, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 03:24, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 03:34 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-सायं 05:18, काशी-सायं 04:46, कानपुर-सायं 05:00, पटना-सायं 04:38, देहरादून-सायं 05:19, गोरखपुर-सायं 04:48, लखनऊ-सायं 04:59 बजे। राहुकालम 12:00 बजे से 13:30 बजे तक। राष्ट्रीय आषाढ़ 02, शक् संवत् 1944। भाद्रपद कृष्ण द्वादशी, संवत् 2079, सौर (सिंह)भाद्रपद मास की 09, प्रविष्टें। मोहर्रम् 25, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। वर्षा ऋतु। भाद्रपद कृष्ण पक्ष द्वादशी प्रात: 08:30 बजे तक तदन्तर त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ। पुनर्वसु नक्षत्र अप. 13:38 बजे तक तदन्तर पुष्य नक्षत्र प्रारम्भ। व्यातिपात योग अर्धरात्रियोत्तर 01:24 बजे तक तदन्तर वारियान योग प्रारम्भ। चन्द्रमा मिथुन राशि का पूर्ण भोगकर प्रात: 06:56 बजे कर्क राशि में प्रवेश करेगा। प्रदोष व्रत, यमद्रंष्टा योग सूर्योदय से अप. 13:39 बजे तक, पर्युषण पर्वारम्भ पंचमी पक्ष (जैन)।
मौसम : उत्तर पर्वतीय एवं उत्तरीय मैदानी इलाकों में कई स्थानों पर कहीं-कहीं हल्की वर्षा संभव। पूर्व-दक्षिण समुद्रतटीय क्षेत्रों में भारी वर्षा संभव। मध्य क्षेत्रों में उमस भरी गर्मी होगी।
मेष : रोजगार क्षेत्र में अपनी क्षमता का भरपूर लाभ उठाएंगे। वर्तमान समय के साथ समझौतावादी रवैया अपनायें। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें। घर-परिवार में खुशहाल वातावरण रहेगा।
बृषभ : समय का पूर्ण उपयोग कर स्वयं को सही दिशा की ओर केंद्रित करें। कुछ अवरोधित कार्य हल होने के आसार हैं। जीवन में सही प्रगति के लिए अपने लक्ष्य को सुनिश्चित करें। घर में मेहमानों का आगमन संभव।
मिथुन : विषम स्थिति में परिश्रम एवं क्षमता से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। महत्वपूर्ण कार्य हेतु आर्थिक अभाव अवरोधक बनेगा। रोजगार में ब्यस्तता रहेगी किंतु महत्वपूर्ण कायरे की पूर्ति समय से करने का प्रयास करें।
कर्क : रोजगार क्षेत्र में परिश्रम का भरपूर लाभ मिलेगा। संतान संबंधित जरूरी दायित्वों की पूर्ति होगी। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
सिंह : सामाजिक कायरे में ब्यस्तता की वजह से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ प्राप्त होगा। कुछ चिंताओं से मन परेशान रहेगा। शासन-सत्ता में ब्यस्तता बढ़ेगी।
कन्या : मन को रचनात्मक विचारों से सिंचित करेंगे। किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु प्रयत्नशील होंगे। महत्वाकांक्षी अभिलाषाएं असन्तिुष्ट पैदा करेंगी।
तुला : कोई छोटी सी बात पर घर में तनाव संभव। किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति से मन उत्साहित रहेगा। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। सामाजिक गतिविधियों में क्रियाशीलता बढ़ेगी।
वृश्चिक : कुछ नकारात्मक विचारों से मन बोझिल होगा। रोजगार क्षेत्र संबंधी कोई यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगों से सलाह अवश्य ले लें।
धनु : कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होगी। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा। जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुंदर छबि बनायें।
मकर : कुछ चिंताएं मन में रहेंगी। महत्वपूर्ण कायरे में आलस्य का त्याग करें। वर्तमान कार्य से मन असंतुष्टि का एहसास करेगा। अपने कर्तव्यों का सही ढ़ंग से निर्वहन करें। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।
कुंभ : किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति हेतु समुचित साधनाभाव से मन चिंतित होगा। घरेलू दायित्वों की पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। अपने तथा जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। घर में खुशहाल माहौल रहेगा।
मीन : श्रेष्ठजनों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होंगे। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। छोटी-छोटी बातों को अन्य बाहरी लोगों से न कहें। जीवन साथी का स्नेह ऊर्जावान बनायेगा।
Tweet![]() |