मंगलवार, 23 अगस्त, 2022 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 23 अगस्त, 2022 का राशिफल।
![]() मंगलवार, 23 अगस्त, 2022 का राशिफल |
मेष : परिश्रम का समुचित लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। परिवार में सुखद स्थिति प्रसन्नता लाएगी। महत्वाकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। घरेलू कार्यों में अत्याधिक व्यय का योग है।
बृषभ : किसी मांगलिक आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल रहेगा। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। घर में प्रसन्नतापूर्ण माहौल होगा।
मिथुन : मन सुंदर कल्पनाओं से प्रभावित होगा। उपस्थित साधनों में संतुष्ट होने का प्रयत्न करें। पुरानी बातों को भूल मन को सकारात्मक दिशा की ओर केंद्रित करें। नये संबंध के प्रति निकटता बढ़ेगी।
कर्क : अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह बढ़ेगा। अच्छी आकांक्षाओं की पूर्ति होगी। रोजगार में कुछ अच्छे अवसर बनेंगे। भौतिक इच्छाएं बलवती होंगी। बीती बातों को भूलने की कोशिश करें।
सिंह : नौकरी का वातावरण सुखद होगा। सगे-संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। गुप्त विरोधियों से सतर्क रहें। निकट संबंधों में शंकाओं को न हावी होने दें। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार बनेंगे।
कन्या : प्रियजनों का सान्निध्य प्राप्त होगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुबिधाग्रस्त होगा। अपने अंदर धैर्य व वाणी में मधुरता लायें। विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
तुला : अच्छे कार्यों के लिए प्रशंसनीय होंगे। राजनीतिज्ञों के लिए समय अनुकूल रहेगा। शासन-सत्ता से लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कुछ नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी।
वृश्चिक : पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। सगे-संबंधों में छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं।
धनु : किसी नये कार्य की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। किसी महत्वपूर्ण फैसले के लिए मन केंद्रित होगा। नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति के आसार बनेंगे।
मकर : भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं छोड़ स्वयं को रचनात्मक कार्यों में लगायें। कुछ नये उत्साह व क्षमता की अनुभूति करेंगे। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। घरेलू समस्याओं पर खुलकर बात करें।
कुंभ : अच्छे आसार उत्साह का संचार करेंगे। कायरें द्वारा प्रशंसा के पात्र बनेंगे। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। महत्वपूर्ण कार्यों को कल पर न टालें। संबंधों में कटु वचन न बोलें।
मीन : महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। जीवन में आ रही कठिनाइयों से न डरें क्योंकि आने वाला समय आपका है। नकारात्मक चिंताओं का त्याग करें। आवेश में कोई कार्य न करें।
Tweet![]() |