सोमवार, 22 अगस्त, 2022 का ऱाशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 22 अगस्त, 2022 का ऱाशिफल
![]() सोमवार, 22 अगस्त, 2022 का ऱाशिफल |
मेष: भावनावों से उद्वेलित मन संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिन्तित होगा। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय अपेक्षित है। तामसिक विचारों को मन से दूर रखें। विपरीतलिंगी संबंधों में आकर्षण बढ़ेगा।
बृषभ: साहस व बुद्धिमत्ता से पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे। शासन-सत्ता में व्यस्तता बढ़ेगी। विषम परिस्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे।
मिथुन: कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति के आसार हैं। निकटस्थ संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुन्दर छवि बनाएं। किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा।
कर्क: किसी कार्य को छोटा-बड़ा समझने के बजाय अपने कर्तव्यों का ठीक ढंग से निर्वहन करें। भविष्य के प्रति मन में चिन्ताएं उत्पन्न होंगी। वर्तमान कार्य से मन में असन्तुष्टी उत्पन्न होगी।
सिंह: हर घटना से आपको सीख लेने की जरुरत है। ग्रहों की अनुकूलता से कोई अवरोधित कार्य हल होने के आसार हैं। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिन्तित होगा।
कन्या: कोई छोटी बात भी परिवार में तनाव का कारण बन सकती है। भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। भौतिक आकांक्षाएं सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी।
तुला: महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता नए उत्साह का संचार करेगी। सामाजिक गतिविधियों में क्रियाशीलता बढ़ेगी। बीते हुए दिनों को याद कर भाव-विभोर हो सकते हैं।
वृश्चिक: भविष्य के प्रति निराशाजनक विचारों को मन पर हावी न होने दें। अपने जीवन में सही लक्ष्य व सुदृढ़ता को सुनिश्चित करें तभी जीवन में सही प्रगति कर सकते हैं।
धनु: मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिन्तित होगा। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। नए व्यावसायिक यात्राओं का योग है। किसी भी प्रयास में आर्थिक अभाव अवरोधक होगा।
मकर: सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बुद्धिमत्ता व परिश्रम का मिला-जुला संजोग का भरपूर लाभ उठाएंगे। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। सफलताएं क्षमताओं का अहसास कराएंगी।
कुंभ: सामान्य दिनचर्या के साथ व्यतित हो रहे जीवन में उत्साह का अभाव। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें एवं जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें। रोजगार को लेकर मन थोड़ा चिन्तित होगा।
मीन: पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। महत्वाकांक्षी अभिलाषाएं मन में असन्तुष्टी पैदा करेंगी। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी।
| Tweet![]() |