21 से 27 अगस्त तक का साप्ताहिक राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 21 से 27 अगस्त तक का साप्ताहिक राशिफल।
![]() 21 से 27 अगस्त तक का साप्ताहिक राशिफल |
मेष-अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता मिलेगी। पुरानी समस्यायें हल होंगी। कार्यक्षेत्र में प्रतिभा का जौहर बिखेरेंगे। अनवरत् परिश्रम द्वारा अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं को पूरा करेंगे। भौतिक सुख-साधनों की पूर्ति में अत्याधिक व्यय का योग है। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। रविवार एवं मंगलवार को शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। आपकी अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। खराब व चापलूस प्रकृति के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें।
वृषभ-अत्याधिक भागदौड़ से मन खिन्न होगा। अवरोधित कार्यों के समाधान के आसार बनेंगे। प्रयासरत् क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। शिक्षार्थियों का मन परिश्रम के लिए केंद्रित होंगे। किसी लंबी दूरी की यात्रा का योग है। नये दायित्वों की वृद्धि से मन उनकी पूर्ति हेतु चिंतित होगा। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन चिंतित होगा। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। रोजगार में प्रयत्न सार्थक होंगे। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे।
मिथुन-इस सप्ताह आपका भावुक मन सगे-संबंधियों को लेकर प्रभावित होगा। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। किसी नये कार्य में रुचि से उत्साहित होंगे। मन धार्मिक व सामाजिक कार्यों में केंद्रित होगा। प्रगतिशील विचारों से मन प्रभावित होगा। किसी प्रणय संबंध को लेकर मन व्याकुल होगा। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु उद्वेलित करेंगी। पूर्वाग्रहवश से आशंकित मन पर नियंत्रण रख अच्छे अवसरों का लाभ उठायें। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रियता बढ़ेगी।
कर्क-आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। नौकरी में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में अत्याधिक श्रमवश आलस्य संभव। भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु मन चिंतित होगा। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से लोकप्रियता बढ़ेगी। उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। राजनीतिज्ञों के लिए लाभदायक समय हो सकता है।
सिंह-इस सप्ताह उच्च पराक्रम के साथ स्थितियों का सामना करने में सक्षम होंगे। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। राजनीतिज्ञों को भविष्य को लेकर मन दुबिधाग्रस्त होगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें। किसी नये व्यवसाय के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से चिंतित होंगे। पुराने संबंध में प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु लान्छन से बचें। गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है।
कन्या-इस सप्ताह बीती बातों को भूलना ही श्रेष्ठकर होगा क्योंकि यह संबंधों में मधुरता लाएगा। घरेलू वातावरण से भावनात्मक असंतुष्टि संभव। कुछ आर्थिक चिंताएं रहेंगी। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता रहेगी। सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। आय-व्यय में असंतुलन पैदा होगा। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव कार्यक्षेत्र में छवि कुप्रभावित हो सकती है। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को शिक्षा में प्रयत्न सार्थक होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होने के आसार हैं।
तुला-इस सप्ताह भविष्य संबंधी योजनाएं नकारात्मक विचार मन में स्थान बनाएंगे। अभिभावकों से भावनात्मक कष्ट संभव। भौतिक सुदृढ़ता हेतु मन नई दिशाओं में केंद्रित होगा। स्वास्थ्य का भरपूर ख्याल रखें। किसी कुंठा अथवा हीन भाव को लेकर संबंधों में कटुता न पैदा करें। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। शुक्रवार एवं शनिवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव। जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा।
वृश्चिक-कुछ अनूठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। सामाजिक एवं व्यावसायिक ब्यस्तता बढ़ेगी। रविवार एवं सोमवार को आर्थिक क्षेत्र में नई योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति के आसार बढ़ेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन केंद्रित होगा। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। अनावश्यक कायार्ें में समय बर्बाद न करें। मन को रचनात्मक कार्य में लगायें।
धनु-महत्वपूर्ण कार्यों का मन पर दबाव बढ़ेगा। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में मन बेचैन होगा। पुरानी समस्याओं का समाधान होगा।
उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। रोजगार में ब्यस्तता से निजी जरूरतों के प्रति समयाभाव आड़े आएगा। रविवार एवं सोमवार को निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। घर में जिम्मेदाराना व्यवहार प्रशंसा का हकदार बनाएगा। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को अपनी क्रियाशीलता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। राजनीतिज्ञों के लिऐ राजनीतिक क्षेत्र में ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।
मकर-रोजगार में आपकी प्रतिभा निखरेगी। घर में कोई मांगलिक आयोजन की तैयारी जोरों पर होगी। मन नये कार्यों पर केंद्रित होगा। संवेदनशीलता पर नियंत्रण रखें। सोमवार एवं मंगलवार को आय-व्यय में संतुलन बनायें। सामाजिक ब्यस्तता रहेगी। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी ब्यस्तता रहेगी। अपने अवयस्कतापूर्ण व्यवहार पर नियंत्रण रखें, क्योंकि कार्यक्षेत्र में यह आपकी छबि पर बुरा प्रभाव डालता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को अच्छी भावनाएं मन में नये उमंग का संचार करेंगी। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता का लाभ प्राप्त होगा। परिजनों व निकट संबंधों में सुखद उत्साह की अनुभूति होगी। किसी लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है।
कुंभ-महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु स्वास्थ्य संबंधी सावधानी अपेक्षित है। राजनीतिज्ञों को थोड़ा उथल पुथल का सामना करना पड़ सकता है। बढ़ती जिम्मेदारियां समयानुकूल पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। नैतिकता-अनैतिकता के मध्य मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। राजनीतिज्ञों को अनुकूल वातावरण का लाभ मिलेगा। कुछ अप्रिय बातों से संबंधों में कटुता संभव। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध न करें। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाए मन में जागृत होंगी। राजनीतिक सक्रियता बढ़ेगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ प्राप्त होगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को व्यवहार कुशलता से संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा।
मीन-संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। सामाजिक कार्यों व संबंधों के निर्वहन में सक्रियता से लोकप्रियता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बनेगा। आर्थिक अभाववश मन चिंतित होगा। किसी नये। व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगों से सलाह लें। शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। राजकीय कर्मचारियों के लिए समय ब्यस्ततापूर्ण होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी ब्यस्तता बढ़ेगी। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। कर्जदारों से कुछ कहासुनी संभव। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है।
Tweet![]() |