शनिवार, 20 अगस्त, 2022 का राशिफल

Last Updated 20 Aug 2022 08:08:58 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार, 20 अगस्त, 2022 का राशिफल।


शनिवार, 20 अगस्त, 2022 का राशिफल

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:52, काशी-प्रात: 05:33, कानपुर-प्रात: 05:43, पटना-प्रात: 05:24, देहरादून-प्रात: 05:47, गोरखपुर-प्रात: 05:30, लखनऊ-प्रात: 05:40 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:55, काशी-सायं 06:28, कानपुर-सायं 06:40, पटना-सायं 06:20, देहरादून-सायं 06:54, गोरखपुर-सायं 06:29, लखनऊ-सायं 06:38 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 00.21, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 00.05, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 00.14, पटना-रात्रि 11.56, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 00.13, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 00.00, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 00.10 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अप. 01.55, काशी-अप. 01:23, कानपुर-अप. 01:36, पटना-अप. 01:14, देहरादून-अप. 01:55, गोरखपुर-अप. 01:25, लखनऊ-अप. 01:35 बजे। राहुकाल 09:00 बजे से 10:30 बजे। राष्ट्रीय श्रावण 29, शक् संवत् 1944। भाद्रपद कृष्ण नवमी, संवत् 2079, सौर (सिंह) भाद्रपद मास की 05, प्रविष्टें। मोहर्रम् 21, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। वर्षा ऋतु। भाद्रपद कृष्ण पक्ष नवमी अर्धरात्रियोत्तर 01:09 बजे तक तदन्तर दशमी तिथि प्रारम्भ। रोहिणी नक्षत्र अर्धरात्रियोत्तर 04:39 बजे तक तदन्तर मृगशिरा नक्षत्र प्रारम्भ। व्याघात योग रात्रि 21:40 बजे तक तदन्तर हर्षण योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात वृषभ राशि में ही संचरण करेगा। गोगा नवमी, शुक्र ओषा नक्षत्र में रात्रि 20:20 बजे प्रवेश करेगा, यायीजय योग सूर्योदय से अर्धरात्रियोत्तर 01:09 बजे तक, रामनुजाचार्य सम्प्रदाय, नन्दोत्सव, गोकुलोत्सव, गोकुलनवमी।

मौसम : उत्तर के मैदानी क्षेत्रों में उमस भरी गर्मी होगी। पूर्वोत्तर तराई क्षेत्रों में कहीं-कहीं वर्षा संभव। पूर्व-दक्षिण समुद्र तटीय इलाकों में भारी वर्षा के आसार हैं। मध्य क्षेत्रों में उमस भरी गर्मी होगी।



मेष : कार्यक्षेत्र में समुचित ऊर्जा की अनुभूति होगी। आर्थिक प्रगति के लिए मन प्रयत्नशील होगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुबिधाग्रस्त होगा। आवेश में लिये गये निर्णय से हानि संभव।                 
बृषभ : नई रुचि नये व्यक्तित्व के निर्माण में सहायक होगी। घर में कुछ नये दायित्व अपनी सार्थकता हेतु मन पर दबाव बनाएंगे। भौतिक आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी इच्छित कार्य की पूर्ति अपेक्षित है।          
मिथुन : दूसरों में कमियां निकालने के बजाय खुद में सुधार लाने का प्रयास करें। नई योजनाओं को अंजाम देने के लिए उच्च मनोबल के साथ तत्पर होंगे। कोई नई आशंकाएं मन को परेशान कर सकती है।               
कर्क : रचनात्मक व सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। उच्च महत्वाकांक्षा जल्द ऊंची प्रगति के लिए आपको प्रेरित करेंगी। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। आकस्मिक कोई यात्रा की योजना बन सकती है।            
सिंह : व्यवहार कुशलता से संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे। कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन नई-नई युक्तियों पर केंद्रित होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य के परिणाम के प्रति जिज्ञासा प्रबल होगी। किसी सहकर्मी से कष्ट संभव।                 
कन्या : आर्थिक प्रगति के लिए मन नई युक्तियों पर केंद्रित होगा। अपने कद व गरिमा के अनुकूल व्यवहारिक जीवन में चलने का प्रयत्न करें। आकस्मिक कोई सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा।            
तुला : नये कायरें की तलाश जारी रहेगी। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु चिंतित होगा। अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें, अन्यथा भावनात्मक शोषण के शिकार हो सकते हैं। घर में खुशहाली रहेगी।                  
वृश्चिक : सामाजिक मान-सम्मान व वर्चस्व में वृद्धि होगी। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण सुखद होगा। भौतिक आकांक्षाओं को नियंत्रित कर मर्यादा का पालन करें। रोजगार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।              
धनु : संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। स्वास्थ्य व परिवार को लेकर मन परेशान होगा। अपनी क्रियाशीलता बढ़ा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। सगे-संबंधों में छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने।            
मकर : कुछ सुंदर भावनाएं मन पर प्रभावी होंगी। अत्याधिक भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। नये कार्यों में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक हो सकता है। सगे-संबंधों में बड़कपन व त्याग के परिचायक बनें।                  
कुंभ : भौतिक आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। अत्याधिक व्यस्तता व परिश्रम से मन नीरस होगा। शासन-सत्ता का लाभ प्राप्त होगा। पूर्वाग्रहवश दूसरों की आलोचना करना व्यक्तित्व पर कुप्रभावी होगा।              
मीन : आर्थिक सुधार के अवसर बनेंगे। राजनीतिज्ञों की तीव्र सतक्रयता उनके प्रयासों को सार्थक करेगी। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता लायें। रोजगार क्षेत्र में संघर्ष से मन परेशान होगा। 



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment