4 से 10 सितम्बर, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 4 से 10 सितम्बर तक का साप्ताहिक राशिफल।
![]() 4 से 10 सितम्बर तक का साप्ताहिक राशिफल |
मेष-अपने उच्च पराक्रम के साथ स्थितियों का सामना करने में सक्षम होंगे। किसी नये व्यवसाय के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। सामाजिक एवं व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। कुछ अनूठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। लाभ के अच्छे अवसर मन को खुश रखेंगे। शासन- सत्ता के क्षेत्र के लोगों के लिए समय अनुकूल होगा और बहुत दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु लांछन से बचें।
वृषभ-इस सप्ताह जिम्मेदारियां समयानुकूल पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा करेगी। राजनीतिज्ञों के लिए थोड़ा उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में अत्याधिक श्रमवश आलस्य संभव। भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु चिंतित होंगे। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह ऊर्जावान बनायेगा। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह में वृद्धि होगी।
मिथुन-आवेश में किये कार्य से कष्ट संभव। वाणी पर संयम रख संबंधों में मधुरता लायें। किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता मिलेगी। प्रगतिशील विचारों से मन प्रभावित होगा। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। परिवार में किसी की अस्वस्थता से चिंतित होंगे। संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण रखें। शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में कुछ चिंताएं मन पर दवाब बनाएंगी। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनों की बातों का बुरा न माने।
कर्क-किसी कुंठा अथवा हीन भाव को लेकर संबंधों में कटुता न पैदा करें। बचकाना स्वभाव पर नियंत्रण रखें क्योंकि कार्यक्षेत्र में छबि पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। कुछ नई महत्वाकांक्षाओं से प्रभावित होंगे। कार्यक्षेत्र में सफलताओं के अवसर बनेंगे तथा प्रतिभा का जौहर बिखेरेंगे। उच्च स्तरीय लोगों से निकटता प्रगति की ओर अग्रसर करेगी। राजनीतिक सक्रियता बढ़ेगी। सोमवार एवं मंगलवार को आय-व्यय में संतुलन बनायें। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्च स्तरीय लोगों से निकटता का लाभ मिलेगा। निकट संबंधों के स्नेह से उत्साह की अनुभूति होगी। किसी लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है।
सिंह-भविष्य को लेकर मन नकारात्मकता से प्रभावित रहेगा। आकस्मिक कोई नई आशा की किरण मन में जगेगी। प्रतिभाओं को उजागर करने में सक्षम होंगे। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। रविवार एवं सोमवार को माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंतित होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को क्रियाशीलता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्नशील होंगे। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों के लिए राजनीतिक क्षेत्र में व्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।
कन्या-नैतिकता-अनैतिकता के मध्य मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। सप्ताह अन्त में आकस्मिक धनागम से उत्साहित होंगे। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक होगा। सभी के प्रति अच्छी भावनाएं होते हुए भी स्वयं को अच्छा साबित करने में असमर्थ होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। मन नये कार्यों पर केंद्रित होगा। शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। प्रतिष्ठित लोगों से निकटता बढ़ेगी।
तुला-कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा। घर में छोटी-छोटी बातें तनाव का कारण बनेंगी। बीती एवं ब्यर्थ की बातों को याद न करें। शिक्षा में प्रयत्न तीव्र होगा। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। रविवार एवं सोमवार को आर्थिक क्षेत्र में नई योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति होगी। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का पूरा लाभ प्राप्त होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। अपने मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें।
वृश्चिक-ईश्वरीय आस्था हर समस्या का समाधान होगा। कुछ नये दायित्वों की वृद्धि से मन उनकी पूर्ति हेतु चिंतित होगा। राजनीतिज्ञों को अनुकूल वातावरण का लाभ मिलेगा। व्यावसायिक व्यस्तता से निजी जरूरतों के प्रति समयाभाव आड़े आएगा। अपने मन पर अनैतिक विचारों को प्रभावी न होने दें। कोई लंबी दूरी की यात्रा का योग है। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था हेतु चिंतित होंगे। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। रोजगार की दिशा में प्रयत्न सार्थक होंगे। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे।
धनु-किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता के लिए परिश्रम तीव्र होगा। भौतिक सुख-साधनों की पूर्ति में अत्याधिक व्यय से मन परेशान हो सकता है।
रविवार एवं सोमवार को किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। निकट संबंधों में कटुता संभव। कर्जदारों से कहासुनी संभव। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में बेचैन होंगे। प्रयासरत् क्षेत्रों में मन उसके परिणाम के लिए चिंतित होगा। कुछ व्यस्तता भरा सप्ताह कहा जाएगा। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रियता बढ़ेगी। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।
मकर-संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव कार्यक्षेत्र में छबि कुप्रभावित करेगा। इसे सुधारें। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। सोमवार एवं मंगलवार को पारिवारिक वातारण से भावनात्मक असन्तुष्टी संभव। सामाजिक कार्यों के निर्वहन से लोकप्रियता बढ़ेगी। परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होंगे। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। अनियोजित कार्यप्रणाली से आय-व्यय में असंतुलन पैदा होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव।
कुंभ-विषम परिस्थितियों में धैर्य से काम लें। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। एक साथ ढ़ेर सारी जिम्मेदारियों से मन बोझिल होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। अच्छी संभावनाएं मन में नये उमंग का संचार करेंगी। शासन-सत्ता में आपकी पकड़ मजबूत होगी। रविवार एवं मंगलवार को बीती बातों को भूलना ही श्रेष्ठकर होगा क्योंकि इससे संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। पारिवारिक उलझनों को सुलझाने में मन केंद्रित होगा। कार्यक्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। खराब व चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें।
मीन-मन में कई चिंताओं से प्रभावित रहेगा। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु नई योजनाओं पर केंद्रित होंगे। श्रेष्ठजन से भावनात्मक कष्ट संभव। कुछ अप्रिय बातों से संबंधों में कटुता की आशंका है। नौकरी में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाए मन में जागृत होंगी। राजकीय कर्मचारियों के लिए व्यस्तता रहेगी। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगों से सलाह लें। राजनीतिज्ञों की सक्रियता बढ़ेगी। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को व्यवहार कुशलता से संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी व्यस्तता रहेगी।
| Tweet![]() |