जानिए अपना सोमवार, 5 सितम्बर, 2022 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 5 सितम्बर, 2022 का राशिफल।
![]() सोमवार, 5 सितम्बर, 2022 का राशिफल |
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:01, काशी-प्रात: 05:40, कानपुर-प्रात: 05:50, पटना-प्रात: 05:31, देहरादून-प्रात: 05:56, गोरखपुर-प्रात: 05:37, लखनऊ-प्रात: 05:47 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 18:38, काशी-सायं 18:13, कानपुर-सायं 18:24, पटना-सायं 18:04, देहरादून-सायं 18:36, गोरखपुर-सायं 18:12, लखनऊ-सायं 18:22 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली- अपराह्न 14:48, काशी-अपराह्न 14:15, कानपुर-अपराह्न 14:29, पटना-अपराह्न 14:07, देहरादून-अपराह्न 14:50, गोरखपुर-अपराह्न 14:17, लखनऊ-अपराह्न 14:26 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अर्धरात्रयोत्तर 01:02, काशी-अर्धरात्रयोत्तर 00:47, कानपुर-अर्धरात्रयोत्तर 00:55, पटना-अर्धरात्रयोत्तर 00:38, देहरादून-अर्धरात्रयोत्तर 00:54, गोरखपुर-अर्धरात्रयोत्तर 00:42, लखनऊ-अर्धरात्रयोत्तर 00:52 बजे। राहुकालम 07:30 बजे से 09:00 बजे तक। राष्ट्रीय आषाढ़ 14, शक् संवत् 1944। भाद्रपद शुक्ल नवमी, संवत् 2079, सौर (सिंह) भाद्रपद मास की 21, प्रविष्टें। सफर 08, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। वर्षा ऋतु। भाद्रपद शुक्ल पक्ष नवमी (09) प्रात: 08:27 बजे तक, तदन्तर दशमी तिथि प्रारम्भ। मूल नक्षत्र रात्रि 20:06 बजे तक, तदन्तर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र प्रारम्भ। प्रीति योग पूर्वाह्न 11:28 बजे तक, तदन्तर आयुष्मान योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात धनु राशि में ही संचरण करेगा। श्री चन्द नवमी (उदासीन सम्प्रदाय महोत्सव), अदु:ख नवमी, दशावतार व्रत, मूल नक्षत्र में ज्येठा गौरी का विसर्जन, रवियोग अहोरात्र, यमदंष्ट्र योग सूर्योदय से रात्रि 20:06 बजे तक, शिक्षक दिवस।
मौसम: उत्तर पर्वतीय एवं पूर्वोत्तर तराई क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा होगी। साथ ही पूर्व-दक्षिण समुद्र तट पर भी वर्षा के आसार हैं। मध्य भारत में थोड़ी उमस भरी गर्मी होगी। उत्तर मध्य के मैदानी क्षेत्रों में कहीं धूप और कहीं बादल छाए रहेंगे।
मेष: पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ के आसार बनेंगे। सब कुछ सामान्यत: ठीक होते हुए भी अरुचितकर लगेगा। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्र के व्यक्ति में क्रियाशीलता बढ़ेगी।
बृषभ: दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील रहें। पुरानी बातों को भूलने की चेष्ठा करें। आलस्य का त्याग करें। उच्च महत्वाकांक्षा ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी।
मिथुन: कोई अप्रत्यासित समाचार अचंभित कर सकता है। कहीं-कहीं अत्यधिक बोलना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। महत्वपूर्ण जगहों पर अपनी वाणी पर संयम रखने की चेष्ठा करें।
कर्क: राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए लाभप्रद स्थितियों के आसार हैं। निकटस्थ संबंधों में कुछ अप्रिय बातें दूरी पैदा करेंगी। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। असामाजिक तत्वों से दूरी बनाएं।
सिंह: भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। मूल्यवान समय को व्यर्थ में न गवाएं। ईरीय आस्था में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा।
कन्या: महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थता संभव। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें। निराशावादी विचारों का त्याग करें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव।
तुला: कुछ पारिवारिक चिन्ताएं मन को दुखित करेंगी। पुरानी मर्मस्पर्शी बातें भी आपको भावनात्मक रूप से नीरस बना सकती हैं। स्वास्थ्य संबंधी कठिनाइयां भी मन को दुखित कर सकती हैं।
वृश्चिक: कुछ कार्य महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगे। अत्यधिक कार्यों के बोझ से मन बोझिल होगा। मन को सकारात्मक दिशा में सक्रिय करते हुए अपने आपको उर्जावान बनाए रखें।
धनु : कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के योग हैं। मधुरवाणी से संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा। जीवनसाथी के भावनात्मक सहयोग उत्साह का संचार करेगा।
मकर : किसी संबंधी अथवा खुद के अस्वस्थता से परेशान हो सकता है। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। सामान्य दिनचर्या के साथ व्यतित हो रहे जीवन में उत्साह अभाव होगा।
कुंभ: किसी इच्छित कार्य की पूर्ति से प्रसन्नता संभव। संबंधों में नैतिक कर्तव्यों से बिमुख न हों। पूरा दिन आध्यात्मिक व पारंपरिक कार्यों में व्यतित होगा। नये कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी।
मीन: नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें। भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। नये कार्यों में संलग्नता से लाभ संभव।
| Tweet![]() |