मंगलवार, 31 मई, 2022 का राशिफल

Last Updated 31 May 2022 10:10:21 PM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 31 मई, 2022 का राशिफल।


मंगलवार, 31 मई, 2022 का राशिफल

मेष : परिश्रम का समुचित लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। परिवार में कोई सुखद स्थिति प्रसन्नता लाएगी। महत्वाकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। घरेलू कार्यों में अत्यधिक व्यय का योग है।          
बृषभ : किसी मांगलिक आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल रहेगा। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी।        
मिथुन : मन सुंदर कल्पनाओं से प्रभावित होगा। उपस्थित साधनों में सन्तुष्ट होने का प्रयत्न करें। पुरानी बातों को भूल कर मन को सकारात्मक दिशा की ओर केंद्रित करें। नये संबंध के प्रति निकटता बढ़ेगी।              
कर्क : अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह बढ़ेगा। अच्छी आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। रोजगार में कुछ अच्छे अवसर बनेंगे। भौतिक इच्छाएं बलवती होंगी।  
सिंह : निकट संबंधों में शंकाओं को न हावी होने दें। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। सगे-संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।       
कन्या : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुबिधाग्रस्त होगा। अपने अन्दर धैर्य व वाणी में मधुरता लायें। विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। प्रियजनों का सन्निध्य प्राप्त होगा।        

तुला : अच्छे कार्यों के लिए प्रशंसनीय होंगे।  राजनीतिज्ञों के लिए समय अनुकूल रहेगा। कुछ नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। शासन-सत्ता से लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।               
वृश्चिक : महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। सगे-संबंधों में छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा।             
धनु : किसी महत्वपूर्ण फैसले के लिए मन केंद्रित होगा। नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति के आसार बनेंगे। किसी नये कार्य की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।             
मकर : कुछ नये उत्साह व क्षमता की अनुभूति करेंगे। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। भावनात्मक समस्याओं पर संबंधों में खुलकर बात करें। भविष्य की चिंता छोड़ स्वयं को रचनात्मक कार्यों में लगायें।                 
कुंभ : अच्छे कार्यों द्वारा प्रशंसा के पात्र बनेंगे।  महत्वपूर्ण कार्यों को कल पर न टालें। संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। कुछ अच्छे आसार उत्साहित करेंगे। राजनीतिज्ञों को ग्रहो का सहयोग प्राप्त होगा।               
मीन : जीवन में आ रही कठिनाइयों से न डरें। आने वाला समय आपका है। नकारात्मक चिंताओं का  त्याग करें। आवेश में लिये गये निर्णय से कष्ट संभव। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों की पूर्ति होगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment