सोमवार, 30 मई, 2022 का राशिफल

Last Updated 30 May 2022 12:01:31 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 30 मई, 2022 का राशिफल।


सोमवार, 30 मई, 2022 का राशिफल

मेष : भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय की अपेक्षित है। तामसिक विचारों को मन से दूर रखें। विपरीतलिंगी संबंधों में आकषर्ण बढ़ेगा। भावनाव से उद्वेलित मन सुख-दुख के प्रति चिन्तित होगा।              
बृषभ : स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन में नये-नये विचार उत्पन्न होंगे। विषम परिस्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति के ओर अग्रसर होंगे।                   
मिथुन : साहस व बुद्धिमत्ता से पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुखद अनुभूति करेंगे। शासन-सत्ता में व्यस्तता बढ़ेगी। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति के आसार है।
कर्क : किसी कार्य को छोटा-बड़ा समझने के बजाए अपने कर्तव्यों का ठीक ढंग से निर्वहन् करें। भविष्य के प्रति मन में चिन्ताएं उत्पन्न होंगी। वर्तमान कार्य से मन में असन्तुष्टी उत्पन्न होगी।
सिंह : किसी पुराने संबंध में बिशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। हर घटना से आपको सीख लेने की जरूरत है। ग्रहो की अनुकूलता से कोई अवरोधित कार्य हल होने के आसार हैं।
कन्या : कोई छोटी बात भी परिवार में तनाव का कारण बन सकती है। भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती है। आपकी ब्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा।

तुला : सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता नये उत्साह का संचार करेगा।  सामाजिक गतिविधियों में क्रियाशीलता बढ़ेगी।
वृश्चिक : नये क्षेत्र में निवेश से पूर्व बुद्धिजीवियों से विचार-विमर्श करें। भविष्य के प्रति निराशा जनक विचारों को मन पर हावी न होने देवें। अपने में सुदृढ़ता को सुनिश्चित करके सही प्रगति कर सकतें है।         
धनु : नये व्यावसायिक यात्राओं का योग है। सामाजिक सक्रीयता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी भी प्रयास में आर्थिक अभाव अवरोधक होगा। मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिन्तित होगा।
मकर : आर्थिक क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। सफलताएं आन्तरिक क्षमताओं का एहशास कराएंगी। बुद्धिमत्ता व परिश्रम का मिला-जुला संजोग का भरपूर लाभ उठाएंगे।
कुंभ : भविष्य और रोजगार को लेकर मन थोड़ा चिन्तित होगा।  सामान्य दिनचर्या के साथ व्यतीत हो रही जीवन में उत्साह का अभाव। पारिवारिक दायित्वों की चिन्ता उत्पन्न होंगी।
मीन : महत्वाकांक्षी अभिलाषाएं मन में असन्तुष्टी पैदा करेगी। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। छोटी-छोटी बातें बाहरी व्यक्तियों से न कहे। पुरानी घटनाओं से मन को कष्ट होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment