बुधवार, 1 जून, 2022 का राशिफल

Last Updated 01 Jun 2022 01:14:49 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 1 जून, 2022 का राशिफल।


बुधवार, 1 जून, 2022 का राशिफल

मेष : अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें। अच्छी योजनाओं के साथ आपकी सक्रियता प्रगति का मार्ग खोलेगी। अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता अर्जित कर प्रतिभाओं कों उजागर करेंगे।
बृषभ : श्रेष्ठजन के प्यार से प्रसन्न होंगे। जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा संभव। शासन-सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर मिलेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ मिलेगा।
मिथुन : प्रयासरत् क्षेत्र में अवरोधों का समय समाप्त होगा। मौसम के परिवर्तन से स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सतर्कता अपेक्षित है। कोई महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता से मन प्रसन्न होगा।
कर्क : दूसरों की आलोचना न करें। विद्यार्थियो के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। व्यावसायिक लाभ के अवसर प्रप्त होंगे। उच्च महत्वकांक्षाएं अधिक परिश्रम के लिए प्रेरित करेंगी।
सिंह : अच्छे अवसरों को जाया न होने दें। अपनी प्रतिभाओं व क्षमताओं को पहचान सही दिशा में परिश्रम करें। नौकरी-पेशे में सुखद वातावरण बनेगा। निराशा व शंकोच छोड़ आशावादी बने।

कन्या : परिजनों से भावनात्मक कष्ट संभव। किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की पूर्ति होगी। सामाजिक संबंधों में संतुलित व्यवहार व वाक्यपटुता से आपकी गरिमा में वृद्धि होगी। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।
तुला : नियोजित परिश्रम द्वारा समस्याओं पर विजय प्राप्त करेंगे। छोटी-मोटी यात्राएं अपेक्षित है। शंकाओं पर काबू रखें। ईश्वर व अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। आवेश में आकर कोई गलत निर्णय न लें।
वृश्चिक : अपनी वाकपटुता से सगे-संबंधों में लोकप्रिय होंगे। धार्मिक क्रिया-कलापों में मन केंद्रित होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें। कुछ नई आशाएं मन में खुशियों का संचार करेंगी।
धनु : अत्याधिक संवेदनशीलता संबंधों में कष्ट की जननी बनेंगी। अत: इस पर नियंत्रण रखें। रचनात्मक कायार्ें में रुचि बढ़ेगी। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
मकर : महत्वपूर्ण अवरोधित कार्य हल होंगे। मौसम  के अनुकूल आहार-विहार पर नियंत्रण रखें। भौतिक जगत की ओर आपका मन आकषिर्त होगा। सामाजिक संबंधों के निर्वहनों से ब्यस्तता बढ़ेगी।
कुंभ : अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। अच्छी भावनाओं से संबंधों में अच्छी छबि बनाएंगे। किसी महत्वपूर्ण आयोजन की व्यवस्था हेतु मन केंद्रित होगा।  राजनीति में सक्रियता से वर्चस्व में वृद्धि होगी।
मीन : ईश्वरीय आस्था से भौतिक कष्ट दूर होंगे। कोई सुखद आसार मन प्रसन्न होगा। किसी नये कार्य से लोकप्रिय होंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। धार्मिक व समाजिक क्रिया-कलापों में रुचि बढ़ेगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment