बृहस्पतिवार, 2 जून, 2022 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 2 जून, 2022 का राशिफल।
![]() बृहस्पतिवार, 2 जून, 2022 का राशिफल |
मेष : जीवन साथी से कुछ मुद्दों पर वैचारिक मतभेद की आशंका है। ईश्वरीय आस्था से भौतिक कष्ट दूर होंगे। बुद्धिमत्ता द्वारा हर दिशा में स्वयं को पारंगत सबित करेंगे।
बृषभ : मन में कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी। माता के स्वास्थ्य के प्रति कुछ चिंताएं रहेंगी। रोजगार में लाभ संभव। सगे-संबंधों में अपने अनुकूल अपेक्षा न रखें। व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत होती नजर आएंगी।
मिथुन : भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्नक विचार लाएंगी परन्तु कुछ अच्छे आसारों से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। आन्तरिक प्रतिभाओं द्वारा संबंधों में प्रभावी बनेंगे।
कर्क : रोजगार में अच्छी आशाएं प्रसन्नता लाएंगी। घरेलू चिंताओं से मन ग्रसित होगा। अंतमरुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनायें। भौतिकता की लोलुपतावश दूसरों के चढ़ाने में न आयें।
सिंह : पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा। भौतिकता के आधार पर थोड़ा असंतोष हो सकता है। किसी पुराने संबंध के प्रति निकटता बढ़ेगी। घरेलू दायित्वों के प्रति सक्रियता से आपकी महत्ता बढ़ेगी।
कन्या : नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। संबंधों में व्यवहार कुशल बने। पारिवारिक वातावरण उत्साहित रहेगा। विपरीतलिंगी संबंधों में आकषर्ण बढ़ेगा। कुछ नई अभिलाषाएं हतोत्साहित करेंगी।
तुला : रह-रहकर भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट की जननी बनेंगी। आवेश व उच्छृंखलता पर नियंत्रण रखें। दुबिधाओं को त्याग सही व स्वच्छ योजनाओं पर केंद्रित हों। घर में खुशहाली रहेगी।
वृश्चिक : क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। अर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन प्रयत्नशील होगा। कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। निकट संबंध मधुर होंगे।
धनु : दूसरों की सफलता देख अपने अंदर हीनता न आने दें। दुनियादी में समय देने से अच्छा होगा कि थोड़ा घर में समय देने की चेष्ठा करें। नई सकारात्मक सोच से प्रगति के आसार बढ़ेंगे।
मकर : भावनाओं पर नियंत्रण रख दायित्वों के प्रति सजग हों। अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कायरें की समयानुकूल पूर्ति करने में सक्षम होंगे। रोजगार क्षेत्र में धनागम के कुछ नये स्रोत बनेंगे।
कुंभ : नौकरी-पेशे में अधिकारियो व सहकर्मियो के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए चिंतित होंगे।
मीन : भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव। राजनीतिज्ञों का सहयोग प्राप्त होगा। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयास करें। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे किंतु सामाजिक मर्यादा का उल्लघंन न होने दें।
Tweet![]() |