शुक्रवार, 20 मई, 2022 का राशिफल

Last Updated 20 May 2022 12:00:56 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 20 मई, 2022 का राशिफल।


शुक्रवार, 20 मई, 2022 का राशिफल

मेष : कार्यक्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। पिछले दिनों उत्पन्न हुए व्यावसायिक अवरोध का  हल ढूंढने में केंद्रित होंगे। किसी पुराने मित्र की मध्यस्तता से बिगड़े हुए संबंधों में सुधार होगा।                    
बृषभ : अस्थिर मन लक्ष्य के प्रति केंद्रित होने में असमर्थ होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में कुछ कठिनाई का अभास होगा। किसी नई संवेदना का प्रभाव किसी नये रिश्ते को जन्म देगा। अभिभावकों का सहयोग प्राप्त होगा।              
मिथुन : कार्य-पेशे में अवरोधित कार्य सार्थक होने के आसार बनेंगे। अपनी आंतरिक रचनात्मक गुणों को पहचानते हुए सही दिशा व लक्ष्य पर केंद्रित हों। परिजनों व मित्रों का सन्निध्य से मन खुश होगा।  
कर्क : जीवन साथी से कुछ मुद्दों पर भावनात्मक असंतोष पैदा होगा। किसी नई दिशा में रुचि बढ़ेगी। भौतिक चका-चौंध से प्रभावित मन अभाव की अनुभूति से दुखित होगा। कमजोर मनोबलवश लक्ष्य की प्राप्ति असंभव होगी।                
सिंह : कार्यक्षेत्र में प्रतिभा का जौहर बिखेरेंगे। संवेदनशील मन पुरानी मर्मस्पर्शी घटनाओं से ओतप्रोत होगा। मन को अच्छे विचारों से सिंचित करें। पारिवारिक दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा।               

कन्या : धैर्यपूर्वक महत्वपूर्ण योजनाओं को क्रियान्वित करें। प्रतिभा व आत्मबल कुछ महत्वपूर्ण सफलताओं के प्रति आशान्वित करेगा। अपनी वाणी पर निंयत्रण रखते हुए सगे-संबंधों को मधुर बनाने की चेष्टा करें।                
तुला : परंपराओं व संस्कारों के प्रति आस्था बढ़ेगी। ईश्वरीय आस्था से हर स्थिति पर विजय प्राप्त करेंगे। घर-परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा। प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव।       
वृश्चिक : महत्वाकांक्षाए सफलता की राह पर संघर्ष हेतु प्रेरित करेंगी। परिवर्तनशीलता लक्ष्य से दिग्भ्रमित करेगी। परिजनों के दुख-सुख के प्रति चिंतित होंगे। परिश्रम द्वारा आर्थिक क्षेत्र में सफलता अर्जित करेंगे।      
धनु : दूसरों से आलोचनातमक व्यवहार न करें। मांगलिक एव सांस्कृतिक आयोजनों में सम्मलित होंगे। अच्छी भावनाएं आपके मकसद को सफल करेंगी। किसी अचल सम्पत्ति के क्रय हेतु प्रयत्न तीव्र होगा।           
मकर : जिम्मेदारियों से घिरा मन काल्पनिक आकांक्षाओं से समझौता करने में सक्षम होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर रहना अरुचिकर लगेगा। आपकीेव्यवहार कुशलता से संबंधों का विस्तार होगा।               
कुंभ : नई स्थितियों से प्रतिभा तका संचार होगा। प्रयासरत् क्षेत्र में मनोवांछित सफलता न मिलने से उत्साह में कमी होगी। संबंधों के सुख के लिए नैतिक कर्तव्यों के प्रति सजग हों। आंतरिक बातों को परिजनों से ब्यक्त करें।                 
मीन : पूर्वत् स्थिति में सुधार व आर्थिक लाभ संभव। परिजनों से भावनात्मक सहयोग का अभाव महसूस होगा। निर्थक हीन भाव एवं प्रगतिशील लोगों से ईष्र्याभाव रखना ठीक नहीं है। स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment