शनिवार, 21 मई, 2022 का राशिफल

Last Updated 21 May 2022 06:47:18 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार, 21 मई, 2022 का राशिफल


शनिवार, 21 मई, 2022 का राशिफल

मेष : कार्यक्षेत्र में समुचित ऊर्जा की अनुभूति होगी। मन नई आर्थिक प्रगति के लिए प्रयत्नशील होगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुबिधाग्रस्त होगा। आवेश में लिये गये
निर्णय से हानि की संभावना है।                  
बृषभ : नई रुचि नये व्यक्तित्व के निर्माण में सहायक होगी। घर में कुछ नये दायित्वों की सार्थकता हेतु मन पर दबाव बनेगा। भौतिक आकांक्षाएं मन प्रभावी होंगी। कोई इच्छित
कार्य की पूर्ति अपेक्षित है।          
मिथुन : दूसरों में कमियां निकालने के बजाय खुद में सुधार लाने का प्रयास करें। नई योजनाओं को अंजाम देने के लिए उच्च मनोबल के साथ आप तत्पर रहेंगे। नई आशंकाएं मन
को परेशान करेंगी।                
कर्क : रचनात्मक व सामाजिक कायरे में रुचि बढ़ेगी। उच्च महत्वाकांक्षा जल्द ऊंची प्रगति के लिए आपको प्रेरित करेगी। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। आकस्मिक कोई यात्रा
की योजना बन सकती है।            
सिंह : व्यवहार कुशलता से संबंध प्रगाढ़ बनेंगे। आर्थिक प्रगति के लिए मन में नई-नई युक्तियों पर केंद्रित होगा। किसी महत्पूर्ण कार्य के परिणाम के प्रति जिज्ञासा प्रबल होगी। किसी
सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव।                 
कन्या : आर्थिक प्रगति के लिए मन में नई-नई युक्तियां  उत्पन्न होंगी। अपने कद व गरिमा के अनुकूल व्यावहारिक जीवन में चलने का प्रयत्न करें। आकस्मिक कोई सुखद समाचार
से मन प्रसन्न होगा।            
तुला : नये कायरें की तलाश जारी रहेगी। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। अपनी भावुकता पर नियंतण्ररखें, अन्यथा भावनात्मक शोषण के शिकार हो
सकते हैं।                    
वृश्चिक : सामाजिक मान-सम्मान व वर्चस्व में वृद्धि होगी। राजकीय कर्मचारियों के लिये नौकरी का वातावरण सुखद होगा। भौतिक आकांक्षाओं को नियंत्रित रख मर्यादा का पालन
करें। रोजगार में लाभकारी अवसर प्राप्त होंगे।              
धनु : संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। स्वास्थ्य एवं परिवार दोनों को लेकर मन परेशान होगा। क्रियाशीलता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। सगे-संबंधों में
छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने।            
मकर : अच्छी भावनाएं मन पर प्रभावी होंगी। सगे-संबंधों में अत्याधिक भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। नये कार्यों में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक हो सकता है।
सगे-संबंधों में त्याग के परिचायक बने।                   
कुंभ : भौतिक आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। अत्याधिक ब्यस्तता व परिश्रम से मन में नीरसता संभव। शासन-सत्ता का लाभ मिलेगा। पूर्वाग्रहवश दूसरों की आलोचना करना
व्यक्तित्व पर कुप्रभावी होगी।              
मीन : आर्थिक सुधार के अवसर बनेंगे। राजनीतिज्ञों की तीव्र सक्रियता उनके प्रयासों को सार्थक करेगी। अच्छी  भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। रोजगार क्षेत्र में
संघर्ष से मन परेशान होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment