22 से 28 मई, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 22 May 2022 12:06:04 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 22 से 28 मई, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल।


22 से 28 मई, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-पुरानी सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलतायें मिलेगी। परिश्रम से महत्वपूर्ण योजनाओं को सार्थक करेंगे। भौतिक सुख-साधनों की पूर्ति में व्यय संभव। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता मिलेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। रविवार एवं मंगलवार को शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। अच्छी भावनाएं आपके मकसद को सफल करेंगी। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। चापलूस लोगों से निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। आवेश में कोई निर्णय न लें।   
वृषभ-प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवांछित सफलता मिलेगी। शिक्षार्थियों का मन परिश्रम के लिए केंद्रित होगा। लंबी दूरी की यात्रा संभव। अत्याधिक भागदौड़ से मन खिन्न होगा। अवरोधित कार्यों के समाधान के आसार बनेंगे। एक साथ कई जिम्मेदारियों से मन बोझिल होगा। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति के लिए समुचित साधन व्यवस्था हेतु मन चिंतित होगा। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। रोजगार में प्रयत्न सार्थक होंगे। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे।     
मिथुन-इस सप्ताह आपका मन कुछ धार्मिक व समाजिक कार्यों की ओर केंद्रित होगा। मन प्रगतिशील विचारों से प्रभावित रहेगा। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। किसी नये कार्य में रुचि से उत्साहित होंगे। किसी प्रणय संबंध को लेकर व्याकुलता बढ़ेगी। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु उद्वेलित करेंगी। पूर्वाग्रहवश आशंकित मन पर नियंत्रण रख अच्छे अवसरों का लाभ उठायें। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।

कर्क-प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव।  राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। कुछ पुरानी मार्मिक बातें दुखित करेंगी।  आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र मे अत्यधिक श्रमवश आलस्य संभव। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से लोकप्रिय होंगे। उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ मिलेगा। राजनीतिज्ञों के लिए विशेष लाभदायक समय होगा। अभिभावकों का सहयोग मिलेगा।     
सिंह-इस सप्ताह स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। किसी नये व्यवसाय के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न तीव्र होगा। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। राजनीतिज्ञ थोड़ा भविष्य को लेकर दुबिधाग्रस्त होंगे। नकारात्मक विचारों से परेशान होंगे किंतु बड़ों का सान्निध्य से उत्साह का संचार होगा। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से चिंता होगी। पुराने संबंध प्रगाढ़ होंगे किंतु लांछन से बचें। गंभीर स्वभाव भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसे सुधारें।    
कन्या-इस सप्ताह आवश्यकतानुकूल आय न होने से मन खिन्न होगा। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता रहेगी। बीती बातों को भूल संबंधों को मधुर बनायें। विषम स्थिति में संयम से काम लें। आर्थिक चिंताएं बढ़ेंगी। सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। बिना वजह दूसरों की आलोचना न करें। संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव कार्यक्षेत्र में छबि कुप्रभावित करेगा। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक  दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे।       
तुला-इस सप्ताह अपने स्वास्थ्य का भरपूर ख्याल रखें। हीन भाव को लेकर संबंधों में कटुता न पैदा करें। भविष्य संबंधी नकारात्मक विचार उत्पन्न होंगे। अभिभावकों से भावनात्मक कष्ट संभव। भौतिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति न होने से चिंतित होंगे। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट संभव। निकट  संबंधों में अपेक्षा से अधिक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। शुक्रवार एवं शनिवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव। प्रतिष्ठित लोगों से निकटता बढ़ेगी।
वृश्चिक-भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। रोजगार में व्यस्तता बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी। लाभ के अच्छे अवसर प्रसन्न रखेंगे। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा। रविवार एवं सोमवार को आर्थिक क्षेत्र में नई योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति के आसार बढ़ेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन केंद्रित होगा। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। अपने मन को किसी रचनात्मक कार्य में लगायें।   
धनु-कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा कर सकती हैं। उत्साह पूर्वक नई-नई योजनाओं को क्रियान्वयन करने के लिए प्रयत्नशील होंगे।
दूसरों की प्रगति से हीनता न पालें। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने हेतु तत्पर होंगे। रविवार एवं सोमवार को निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। घर-परिवार में जिम्मेदाराना व्यवहार प्रशंसा का हकदार बनाएगा। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंतित होगा।  बृहस्पतिवार एवं शनिवार को क्रियाशीलता द्वारा प्रगति होगी। राजनीतिज्ञों की अपने क्षेत्र में ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।
मकर-हड़बड़ी में कोई कार्य न करें, अन्यथा त्रुटियां संभव। मन नये कार्यो पर केंद्रित होगा। रोजगार में आपकी प्रतिभा निखरेगी। परिवार में कोई मांगलिक आयोजन की तैयारी जोरों पर होगी। सोमवार एवं मंगलवार को आय-व्यय में संतुलन बनायें। स्वास्थ्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होगी। अपने अव्यस्कतापूर्ण व्यवहार पर नियंत्रण रखें, क्योंकि कार्यक्षेत्र में यह आपकी छबि पर बुरा प्रभाव डालता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को अच्छी भावनाएं नई उमंग का संचार करेंगी। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता का लाभ प्राप्त होगा। परिजनों व निकट संबंधों के स्नेह से सुखद उत्साह की अनुभूति होगी। किसी लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है।
कुंभ-बढ़ती जिम्मेदारियां समयानुकूल पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। राजनीतिज्ञों को अनुकूल वातावरण का लाभ मिलेगा। कुछ अप्रिय बातों से संबंधों में कटुता संभव। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध न करें। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों की समुचित पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। घर-परिवार में कोई मांगलिक आयोजन संबंधी ब्यस्तता बढ़ेगी। नये आसारों से अदभुत क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाए मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों की सक्रियता बढ़ेगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ प्राप्त होगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को अपने व्यवहार कुशलता से सगे-संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ायेंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा।  
मीन-किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगों से सलाह लें। शिक्षा प्रतियोगिता में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। राजकीय कर्मचारियों के लिए समय ब्यस्ततापूर्ण रहेगा। संतान संबंधी दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। सामाजिक कार्यों के निर्वहन में सक्रियता से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बन सकता है। अत्याधिक आर्थिक अभाववश मन परेशान होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी ब्यस्तता बढ़ेगी। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। कर्जदारों से कुछ कहासुनी हो सकती है। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं व आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। परिजनों की बातों को दिल पर न लें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment