15 से 21 मई, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 15 May 2022 12:52:09 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके 15 से 21 मई, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल।


15 से 21 मई, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-अच्छी भावनाएं होते हुए भी स्वयं को अच्छा साबित करने में असमर्थ होंगे। पूर्वाग्रह से आशंकित मन पर नियंत्रण रख मिल रहे अच्छे अवसरों का लाभ उठायें।  एक साथ कई जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। किसी कुंठा अथवा हीन भाव को लेकर संबंधों में कटुता न पैदा करें। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को मन प्रगतिशील विचारों से प्रभावित होगा। कुछ महत्वपूर्ण सफलताओं के प्रति आशान्वित होंगे। रोजगार की दिशा में किया गया प्रयत्न सार्थक होगा। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे।     
वृषभ-अत्याधिक भागदौड़ से मन खिन्न होगा। किसी नये व्यवसाय के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलताओं के अवसर बनेंगे तथा प्रतिभा का जौहर बिखेरेंगे। भौतिक सुख-साधनों की पूर्ति में अत्याधिक व्यय का योग है। कुछ अप्रिय बातें संबंधों में कटुता पैदा करेंगी। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। शिक्षा में प्रयत्न तीव्र होगा। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु लान्छन से बचें। आपका गम्भीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है।
मिथुन-इस सप्ताह किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। नौकरी में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व जानकारों से सलाह लें। राजकीय कर्मचारियों के लिए व्यस्तता का समय होगा। राजनीतिज्ञों को कुछ उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु उद्वेलित करेंगी। कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा करेंगी। व्यावसायिक ब्यस्तता से निजी जरूरतों के प्रति समयाभाव आड़े आएगा। अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता मिलेगी। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। अभिभावकों का सहयोग मिलेगा।

कर्क-अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखते हुए वक्त का इंतजार करें। कार्यक्षेत्र अपने व्यक्तित्व में बदलाव करें। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। अवरोधित कार्यों के समाधान के आसार बनेंगे। पुरानी समस्याओं का समाधान होगा। सारी परिस्थितियां बदली हैं। अत: अब आपके समक्ष नई प्रकार की चुनौतियां खड़ी हैं, जिनका सामना भौतिक और नवीन तरीकेसे करने की आवश्यकता है। शुक्रवार एवं शनिवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव। प्रतिष्ठित लोगों से से निकटता बढ़ेगी।     
सिंह-घरेलू उलझनों को सुलझाने में केंद्रित होंगे। किसी लंबी दूरी की यात्रा संभव।  राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा। पारिवारिक माहौल में भावनात्मक असन्तुष्टि संभव। सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंता संभव। अनियोजित कार्यप्रणाली से आय-व्यय में असंतुलन पैदा होगा। रोजगार में अरुचि संभव। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्चस्तरीय लोगों से निकटता से प्रगति होगी। राजनीतिक सक्रियता बढ़ेगी। शिक्षा में प्रयत्न सार्थक होगा। घरेलू वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण घरेलू दायित्व की पूर्ति होगी।    
कन्या-इस सप्ताह किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। निकट संबंधों में अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियों की पूर्ति में आपकी सक्रियता नजर आएगी। आपके अंदर कुछ अदभुत उत्साह नजर आएगा। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित करेगी। परिजनों की बातों का बुरा न माने। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं व आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। पुरानी सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बन सकता है।      
तुला-इस सप्ताह भावुकता से प्रभावित रहेंगे। बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति होगी। नये-नये कार्यों पर मन केंद्रित होगा। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। रोजगार में प्रतिभा में निखार आयेगा। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। अपने अवयस्कतापूर्ण व्यवहार पर नियंत्रण रखें, क्योंकि कार्यक्षेत्र में आपकी छवि पर बुरा प्रभाव डालता है। बृहस्पतिवार एवं  शनिवार को उच्चस्तरीय लोगों से निकटता का लाभ प्राप्त होगा। परिजनों व निकट संबंधों के स्नेह से उत्साह की अनुभूति  होगी। किसी लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है।  
वृश्चिक-इस सप्ताह मन अच्छी भावनाओं से प्रभावित रहेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। नैतिकता-अनैतिकता के मध्य मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। उच्च पराक्रम के साथ स्थितियों का सामना करेंगे। शासन- सत्ता से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल होगा। रविवार एवं सोमवार को आर्थिक क्षेत्र में नई योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति होगी। शिक्षा में समुचित परिश्रम के लिए मन केंद्रित होगा। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। अपने मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें।   
धनु-इस सप्ताह अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी न होने दें। बीती बातों को भूल संबंधों के बीच मधुरता कायम करने का प्रयास करें।    
आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। श्रेष्टजनों से भावनात्मक कष्ट संभव। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। घर में जिम्मेदाराना व्यवहार प्रशंसा का हकदार बनायेगा। माता के सहयोग से आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा।  बृहस्पतिवार एवं शनिवार को क्रियाशीलता द्वारा प्रगति संभव। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी।
मकर-इस सप्ताह  धरातल पर अपनी योजनाओं को सार्थक करने की चेष्ठा करें। परिश्रम द्वारा महत्वपूर्ण योजनाओं को सार्थक करेंगे। शिक्षार्थियों का मन अनवरत् परिश्रम के लिए केंद्रित होगा। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में अत्याधिक श्रमवश आलस्य संभव। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था हेतु मन चिंतित होगा। भौतिक सुख-साधनो को जुटाने में केंद्रित होंगे। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। राजनीतिज्ञों के लिए विशेष लाभदायक समय होगा। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह में वृद्धि होगी।
कुंभ-इस सप्ताह दूसरों की आलोचना न करें। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। विषम स्थितियों में धैर्य से काम लें। कर्जदारों  से कुछ कहासुनी संभव। नये कार्य में रुचि से उत्साहित होंगे। धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी। शिक्षा में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। रोजगार में काफी ब्यस्तता बढ़ेगी। रविवार एवं मंगलवार को शासन-सत्ता में आपकी पकड़ मजबूत होगी। आपकी अच्छी भावनाएं आपके मकसद में सफलता दिलाएंगी। कार्यक्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। चापलूस प्रकृति के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें।   
मीन-छोटी-छोटी बातों पर क्रोध न करें। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में नई युक्तियों से विकास का मार्ग खुलेगा। काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। सामाजिक कार्यों व संबंधों के निर्वहन में सक्रियता से लोकप्रिय होंगे। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाए मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों से राजनीतिक सक्रियता बढ़ेगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ प्राप्त होगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को अपने व्यवहार कुशलता से संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।        
 

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment