सोमवार, 16 मई, 2022 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 16 मई, 2022 का राशिफल।
![]() सोमवार, 16 मई, 2022 का राशिफल |
मेष : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन का अनुसरण करें। दूसरों की आलोचना छोड़ स्वयं का आकलन करें। सही समय पर सही निर्णय लेने की चेष्ठा करें।
बृषभ : नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। परिश्रम से आर्थिक लाभ के योग हैं। कार्य क्षेत्र में थोड़ा ध्यान दें अच्छा होंगा कि परिजनो के अनुकूल चलने की चेष्ठा करें।
मिथुन : भविष्य के प्रति मन चिन्तित हो सकती है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। सब कुछ सामान्यत: ठीक होते हुए भी मन अरुचितकर लगेगा। कोई मुद्दा विवाद का कारण बन सकता है।
कर्क : नये कायरे में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक हो सकता है। वाद-विाद से दूर रहें, अन्यथा कानूनी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अनावश्यक व्यय पर नियंत्रण रखें।
सिंह : बहुत दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। पुरानी गलतियों से सीख लेते हुए भविष्य को सवांरें। कमजोर मनोबल के कारण मन में शंकाओं का जन्म संभव।
कन्या : परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें। पुरानी बातों को भूल नये समय का स्वागत करें। शिक्षा प्रतियोगिता के दिशा में प्रयत्न सार्थक होगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा।
तुला : महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कुछ व्यावसायिक कारणों से घर से दूर रहना पड़ सकता है। परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिन्तित होगा।
वृश्चिक : आलस्य का त्याग करें। समय बड़ा मूल्यवान है। अत: इसे व्यर्थ न गंवायें। हर स्थिति में समय को कोसना ठीक नही। लक्ष्यहीनता जीवन को अरुचिकर कर रही है अत: इसे बदलें।
धनु : परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिन्तित होगा। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रमानुकूल सफलता प्राप्त होगी। संबंधों में सरल व सहनशील बने। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बनेगी।
मकर : व्यावसायिक यात्रा द्वारा लाभ संभव। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। आय के साधन सुलभ होंगे। किसी संबंध में प्रगाढ़ता नीजी संबंधों में कटुता पैदा कर सकती है।
कुंभ : बिगड़े हुए संबंधों में सुधार के लिए अच्छे भावना और निष्ठा पूर्वक संलग्नता की आवश्यकता है। बकाया धन प्राप्ति के योग हैं। खान-पान में परहेज रखें। जीविका में सामान्य व्यस्तता रहेगी।
मीन : संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। घरेलू कायरे में व्यस्तता रहेगी। शिक्षा के दिशा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन चिन्तित होगा। अपने मूल्यवान समय को व्यर्थ के कार्यो में गंवायेगा।
Tweet![]() |