शनिवार, 14 मई, 2022 का राशिफल

Last Updated 14 May 2022 12:55:04 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार, 14 मई, 2022 का राशिफल


शनिवार, 14 मई, 2022 का राशिफल

मेष : मन को सकारात्मक दिशा की ओर केंद्रित करें। परिवार में किसी सदस्य की अस्वस्थता से परेशान होंगे। नाजुक संबंधों में छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। संघर्ष के इन दिनों
में धैर्य और हिम्मत से काम लें।          
बृषभ : गलतियों को स्वीकारते हुए संबंधों में क्षमायाचना करें और शांत भाव से उनका प्राश्चित करें। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। परिजनों के सुख-दुख से प्रभावित मन परिवार को
एकजुट बनाये रखने में केंद्रित होगा।
मिथुन : कुछ नई आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। संबंधों के अनुकूल मर्यादा का पालन करें। नये कार्यों में संलग्नता से लाभ होगा। सृजनात्मक कार्य पूर्ण होगा। भविष्य संबंधित
कुछ चिंताएं रहेंगी।                  
कर्क : महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का योग है। निकट संबंधों में कर्तव्यनिष्ठ बने। आकस्मिक कई सारे तनाव मन पर प्रभावी होंगे। मन उत्साहित रहेगा। प्रियजनों का सान्निध्य
मिलेगा। शिक्षा में परिश्रम तीव्र होगा।           
सिंह : धार्मिक व पारंपरिक कायरें में मन केंद्रित होगा। निराशावादी विचारों को त्याग आशावादी बने। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। जीविका
क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे।   
कन्या : नाजुक संबंधों के बीच भावनात्मक कष्टों को भूल वर्तमान को बेहतर बनायें। मन सुंदर विचारों से प्रभावित रहेगा। महत्वाकांक्षा प्रगति के लिए प्रेरित करेंगी।  जीवन साथी का
स्नेह प्राप्त होगा।             
तुला : पूर्वाग्रहवश मन में किसी प्रकार की शंका न पालें। बीते समय व आने वाले कल के बारे में सोचना छोड़ वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें। महत्वपूर्ण कायरें में लापरवाही न
बरतें। घरेलू दायित्वों की समय से पूर्ति होगी।
वृश्चिक : मन ढ़ेर सारे पूर्वाग्रहों से प्रभावित होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। मन पर नियंतण्ररख कर्तव्यनिष्ठ बने। कार्यक्षेत्र के किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। किसी अचल
सम्पत्ति की लेने की योजना बनेगी।   
धनु : मन धनागम की नई युक्तियों पर केंद्रित होगा। मन में सगे-संबंधों के प्रति कटुता उत्पन्न हो सकती है। मधुरवाणी से सगे-संबंधों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। जीवन साथी का
भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा।             
मकर : कोई व्यक्तिगत संबंध परिवार में विवाद का कारण बन सकता है। आर्थिक क्षेत्र में आप कुछ नई योजनाओं को सार्थक करेंगे। अपने सुख-दुख को छोड़ परिजनों के सुख के बारे
में सोचें।            
कुंभ : किसी संबंध को लेकर पूरे परिवार के विरोध का सामना करना पड़ेगा। पुरी गलतियों से सीख लेते हुए वर्तमान को सुधारने का प्रयास करें। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह
ऊर्जावान बनायेगा।             
मीन : कुछ आर्थिक देनदारी मन को परेशान करेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। कर्जदारों से मन परेशान रहेगा। नये क्षेत्रों मे प्रयास से लाभ संभव। पुरानी बातों को भूलकर
वर्तमान के साथ समझौता करें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment