8 से 14 मई, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 8 से 14 मई, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल।
![]() 8 से 14 मई, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल |
मेष-वर्तमान में आपके दिन संघर्ष व चिंताओं से भरे हैं। जीवन साथी के स्वास्थ को लेकर परेशान होंगे। संघर्ष व साधनाभाव के बीच जीवन की नई चुनौतियां रहेंगी। जरुरत है तो सिर्फ मनोबल व धैर्य बनाये रखने की। पुरानी बातों को भूल नये सिरे से जीवन शुरु करें। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता के साथ-साथ पारिवारिक दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु केंद्रित हों। रविवार एवं मंगलवार को पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण घरेलू दायित्व की पूर्ति होगी। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आवेश में निर्णय न लें। प्रणय संबंधों में केंद्रित मन भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त होगा।
वृषभ-कुछ आर्थिक व पारिवारिक चिंताएं मन पर दबाव बनाएंगी। अपेक्षाएं कष्ट का अनुभव करायेंगी। व्यवहार कुशलता से संबंधों का लाभ प्राप्त करेंगे। कार्यक्षेत्र में व्यवहार कुशलता का भरपूर लाभ उठाएंगे। वर्तमान गोचर की ग्रहों की अनुकूलता आपके लिए काफी लाभप्रद है। परिवार में किसी की अस्वस्थता से चिंतित होंगे। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। परिवार में कोई महत्वपूर्ण अविरोधित कार्य हल होता नजर आएगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को किसी विपरीतलिंग के प्रति आकषर्ण से तनाव उत्पन्न हो सकता है। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है।
मिथुन-किसी भी बात को रुखे ढ़ंग से बोलना आपके लिए हानिप्रद हो सकता है। अत: थोड़ा सुधार लायें। मन पूर्ण उत्साह के साथ कठिन समस्यओं का सामना करने के लिए तत्पर होगा। यदि आप दूसरों की आलोचना करना छोड़ दें तो इस सप्ताह अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। भावनाओं से परे व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलें। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर रहना अरुचिकर लगेगा। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को अध्यात्मिक भावनाएं मन को प्रभावित करेंगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को यात्रा में सावधानी बरतें। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें।
कर्क-संघर्ष के साथ नई सफलताओं की मंजिल चढ़ेंगे। नकारात्मक चिंताओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। कार्य क्षमता द्वारा प्रगति होगी। कुछ विषम स्थितियां कार्यक्षेत्र में बाधक बनेंगी। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न करें। किसी धार्मिक अथवा समाजिक कार्य से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घरेलू वातावरण में छोटे-मोटे तनाव की आशंका है। रविवार एवं सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से मन चिंतित होगा। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न बरतें, अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन सुख व उत्साह से प्रभावित रहेगा। नौकरी में लोकप्रिय होंगे।
सिंह-स्वयं पर भरोसा रखते हुए कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर अपनी महत्ता साबित करें। किसी महत्वपूर्ण मांगलिक कार्य हेतु प्रयत्नशील होंगे। महत्वपूर्ण अवरोधित कोई कार्य हल होगा। कुछ योजनाबद्ध प्रयासों की सार्थकता से मन प्रसन्न होगा। सोमवार एवं मंगलवार को नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। शासन-सत्ता का लाभ मिलेगा। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रियता बढ़ेगी। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।
कन्या-बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें। रोजगार में लाभ के आसार बनेंगे। अस्थिर मन लक्ष्य के प्रति केंद्रित होने मे असमर्थ होगा। आप जैसे मजबूत आदमी को हिम्मत नहीं हारना चाहिए क्योंकि आपके ऊपर पूरे परिवार का दारोमदार टिका है। भविष्य के प्रति आशंकाएं मन पर प्रभावी होंगी। विपरीतलिंगी संबंधों में आकषर्ण से कुछ कठिनाइयां संभव। बुधवार एवं बृहस्पतिवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। क्रियाशीलता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्नशील होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को परिजनों की मतानेकता से मन दुखित होगा। आलस्य का त्याग करें।
तुला-किसी महत्वपूर्ण योजना को कुशल अंजाम देने से लोकप्रिय होंगे। पुरानी गलतियां सुधारने का अच्छा मौका है। अत: पुराने गिले-शिकवे छोड़ संबंध मधुर बनायें। हर स्थिति में स्वयं को मिलनसार बनाये रखें। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। हड़बडी व जल्दबाजी से अक्सर नुकसान उठाते हैं। अत: इसे सुधारें। राजनीतिज्ञों से निकटता व सक्रियता बढ़ेगी। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। शुक्रवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। मौसम के परिवर्तन के अनुकूल अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। परिजनों की चिंता रहेगी।
वृश्चिक-उच्च स्तरीय लोगों से संबंध बनेंगे। कुछ चिंताएं परेशान करेंगी। आकस्मिक कोई जीविका संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। पुरानी मर्मस्पर्शी घटनाएं मन पर प्रभावी होंगी परन्तु यह आपके वर्तमान को प्रभावित कर रही हैं। सोमवार एवं मंगलवार को अवरोधित कार्यों को हल करने में प्रयत्नशील रहेंगे। परिजनों की छोटी-मोटी बात का बुरा न माने। पारिवारिक जिम्मेदारियों की पूर्ति में व्यय संभव। बुधवार एवं शुक्रवार को भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु मन चिंतित होगा। राजकीय कर्मचारियों के लिए समय ब्यस्ततापूर्ण रहेगा। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन परेशान होगा। आय से ज्यादा व्यय के कारण आर्थिक असंतुलन का भय मन को परेशान करेगा।
धनु-भाग्य व वक्त का अनुपम सहयोग आपको बड़ी ही मजबूती से मिल रहा है। अत: इसका लाभ उठाएं। कुछ नये कार्यों में ब्यस्त रहेंगे।
संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु चिंतित रहेंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। रविवार एवं मंगलवार को परिवार में कोई धार्मिक कार्य सम्पन्न होने के आसार हैं। अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी भी प्रकार के कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। चापलूस प्रकृति के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है।
मकर-ऐसा तो कदाचित संभव नहीं है कि सब कुछ आपके अनुकूल हो। अत: हर स्थिति में विवेक के साथ काम करें। प्रतिभावान होने के साथ यदि आप थोड़ा एक्सप्रेसिव बनेंगे तो सफलता जल्द मिलेगी। परिवार सुखद स्थिति होगी, वहीं किसी की अस्वस्थता वातावरण को दुखित करेगी। राजकीय कर्मचारियों के लिए समय ब्यस्ततापूर्ण रहेगा। सोमवार एवं मंगलवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी प्रतिभा में निखार आयेगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता न मिलने से असंतोष की अनुभूति होगी। राजनीतिज्ञों के लिए थोड़ा उथल पुथल का समय है।
कुंभ-मन प्रगतिशील विचारों से प्रभावित होगा। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें। राजनीतिक सक्रियता से शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुबिधाग्रस्त होगा। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। शिक्षा में चल रहे प्रयत्न सार्थक होंगे। अनवरत् परिश्रम द्वारा कुछ नई सफलताएं प्राप्त करेंगे। रविवार एवं मंगलवार को संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा कटुता की आशंका है। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को लाभ के अच्छे अवसर मन को खुश रखेंगे। आर्थिक क्षेत्र में नई योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति संभव।
मीन-इस सप्ताह ईश्वरीय आस्था से मन में सुख-शांति की अनुभूति करेगा। संवेदनशील मन पुरानी मर्मस्पर्शी घटनाओं से ओतप्रोत होगा। परिवार में अपनी गरिमा का ख्याल रखते हुए सभी संबंधों में सौम्यता लायें। किसी नई संवेदना का प्रभाव किसी नये रिश्ते को जन्म देगा। भावनात्मक रूप से एकाकीपन का एहसास होगा। सोमवार एवं बुधवार को रचनात्मक व सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आकस्मिक कोई सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु अपयश व लान्छन से बचें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। आपका गम्भीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसे सुधारें।
| Tweet![]() |