सोमवार, 9 मई, 2022 का राशिफल

Last Updated 09 May 2022 12:10:39 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 9 मई, 2022 का राशिफल।


सोमवार, 9 मई, 2022 का राशिफल

मेष: स्थिति व समय के साथ समझौतावादी बनें। कार्य क्षेत्र में थोड़ा सरल व समझौतावादी रहने का प्रयत्न करें। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होने के आसार हैं।
बृषभ:  पुरानी बातों को भूलकर वर्तमान के साथ समझौता करें। निर्थक छोटी-छोटी बातों को लेकर परिवार में तनाव संभव। प्रणय संबंध में परिजनों के विरोध से मन दुखित होगा।
मिथुन: पारिवारिक समस्याएं बार-बार परेशान करेंगी, लेकिन ऐसी स्थिति में आपका स्व-विवेक सहायक सिद्ध हो सकता है। भविष्य संबंधित योजनाएं मन में प्रभावित होंगी।       
कर्क: कोई व्यक्तिगत संबंध परिवार में विवाद का कारण बन सकता है। आर्थिक क्षेत्र में आप कुछ नई योजनाओं को सार्थक करेंगे। प्रणय संबंधों को लेकर मन चिन्तित रहेगा।
सिंह: उत्साहपूर्वक नई योजनाओं में सक्रिय होंगे। गुणवत्ता व बुद्धिमत्ता से समस्याओं के समाधान में सक्षम होंगे। परिवार को सुव्यवस्थित चलाने में आपका विशेष योगदान होगा।
कन्या:  पीठ पीछे दूसरों की बुराई न करें। बीते हुए व आने वाले कल के बारे में सोचना छोड़ वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें। नकारात्मक विचारों को त्यागकर, अपनी क्षमताओं को निखारनें का प्रयत्न करें।    

तुला: किसी कार्य में सफलता से उत्साह में वृद्धि होगी। मन पर नियत्रंण कर कर्तव्यों के निर्वहन में केन्द्रित हो। परिवार में किसी सदस्य की अस्वस्थता से मन परेशान होगा।       
वृश्चिक: नीरस स्वभाव के कारण रचनात्मक योजनाओं को सार्थक करने में मन असमर्थ होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता के लिए मन प्रयत्नशील होगा।       
धनु : मजबूत मनोबल के साथ कुछ साहसी कार्यों में हाथ डालेंगे। किसी अचल सम्पत्ति को लेने की योजना बन सकती है। लेकिन विरोधियों की सक्रीयता भी अपेक्षित है, अत: सावधान रहें।   
मकर: गलतियों को स्वीकारते हुए संबंधों में क्षमायाचना करें और शान्तभाव से अच्छे कार्यों द्वारा उसका प्रायश्चित भी करें। पूर्वाग्रह वश मन में किसी प्रकार की शंका न पालें।    
कुंभ: आप सृजनात्मक विचारों का भरपूर लाभ उठाएंगे। मन पर नाकारात्मक विचारों को मत प्रभावी होंने दें। वसूल पसन्द व स्वाभिमानी व्यहार लोकप्रियता दिलाने में सहायक होगा।
मीन: सन्तान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिन्तित होगा। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी ला सकते हैं।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment