शनिवार, 7 मई, 2022 का राशिफल

Last Updated 07 May 2022 01:16:01 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार, 7 मई, 2022 का राशिफल


शनिवार, 7 मई, 2022 का राशिफल

मेष : किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से प्रसन्न होंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाएंगे। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव।                    
बृषभ : आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। नाजुक संबंधों में तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें।                       
मिथुन : नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा तथा स्थान परिवर्तन का भी योग है। पुरानी बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयास करें। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। संबंधों में कटुता न आने दें।                  
कर्क : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। रोजगार में कुछ आकस्मिक सफलता का योग है। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव।                    
सिंह : अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। राजनीतिक ब्यस्तता बढ़ेगी। मित्रवत संबंधों का लाभ मिलेगा। किसी बड़ी यात्रा के प्रति उत्साहित होंगे। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन में चिंता संभव।                
कन्या : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। अपकी सारी समस्याएं खुद-ब-खुद सुलझ जाएंगी, थोड़ा धैर्य पूर्वक वक्त का इंतजार करें। कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा सार्थकता हेतु उद्वेलित करेगी।                      
तुला : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा।                  
वृश्चिक : नये कार्यों के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें।                  
धनु : दूसरों की सफलता से अपने अंदर हीन भावना न पालें। निर्थक दूसरों की पीठ पीछे आलोचना न करें। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन में नये-नये विचार उत्पन्न होंगे।                    
मकर : किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। रोजगार में नये अवसर उत्साहित करेंगे। आवेश में लिये गये निर्णय से हानि संभव। कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन में नई-नई युक्तियां उत्पन्न होंगी।              
कुंभ : किसी महत्वपूर्ण कार्य की ओर मन केंद्रित होगा। दूसरों की बात इधर से उधर न करें तथा बिना वजह दूसरों की आलोचना भी न करें। जीविका क्षेत्र में नये आयाम  उत्साहित करेंगे। रोजगार में समस्याओं से चिंतित होंगे।                     
मीन : किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। दूसरों की आलोचना का असर अपने मनोबल पर न पड़ने दें। असीम प्रतिभाआें के बावजूद भी हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत: इसे सुधारें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment